Logo
अंक शास्त्र के अनुसार रविवार 19 मई को कैसा रहेगा दिन। मूलांक हमारे गुण, दोष, स्वभाव और प्रकृति के बारे में बताते हैं। मूलांक की संख्या 1 से लेकर 9 तक होती है और हर मूलांक का अपना अलग ही महत्व होता है। अंक शास्त्र के हिसाब से इस इसे भाग्यांक भी कहा जाता है।

19 may ka Ank Rashifal: आज 19 मई 2024 है और दिन रविवार। आज की तारीख के पूरे अंकों (19/05/2024, 1+9+5+2+0+2+4=22) को मिलाकर जोड़ें, तो जो अंक बन रहा है, वह 22 (2+2=4) है, जिसका जोड़ 4 बनता है। अंक शास्त्र संख्या 4 के स्वामी राहु हैं। इसी अंक के आधार पर आज का राशिफल तैयार किया गया है। यहां जानें अंक ज्योतिष के माध्यम से आज का अंक राशिफल।

यहां जानें रविवार यानी 19 मई 2024 का अंक राशिफल ज्योतिषाचार्य डॉ. करिश्मा कौशिक के अनुसार।

मूलांक 1 (MULANK 1)
आज आप लोगों को कार्य क्षेत्र में किसी बात को लेकर के चिंता हो सकती है। कोशिश करें अपने कार्य पर सबसे ज्यादा ध्यान देने की। स्वास्थ्य का भी ध्यान देना आवश्यक है। आज घर परिवार में माहौल अच्छा रहेगा। परंतु किसी बात पर लड़ाई झगड़ा हो सकता है। इसीलिए किसी भी बात को इग्नोर करना ही ठीक रहेगा। वहीं पर आज धन की स्थिति सामान्य रहेगी।
लकी नंबर:  19,      शुभ रंग: पर्पल

मूलांक 2 (MULANK 2)
आज का दिन आप लोगों के लिए काफी हद तक पहले से बेहतर रहेगा। आज कार्य क्षेत्र में भी काम आपके सुलझेंगे। वहीं पर आज आपको स्वास्थ्य में भी सुधार महसूस होगा। घर परिवार में अच्छा माहौल रहेगा। कोई पुराना रिश्तेदार विदेश से आज के दिन वापस आ सकता है। आज आपकी धन की स्थिति अच्छी रहेगी।
लकी नंबर: 2,     शुभ रंग:  हल्का सफेद

मूलांक 3 (MULANK 3)
आज का दिन आप लोगों का काफी हद तक अच्छा रहेगा। अधूरे कार्य पूरे होंगे। स्वास्थ्य आपका अच्छा रहेगा। आज अपने प्रेमी के साथ समय बिताने का प्रयास करें। उनकी बातों को समझने का प्रयास करें। धन की स्थिति अच्छी रहेगी। धन आपके पास आने की संभावना है।
लकी नंबर: 40,      शुभ रंग: नारंगी

मूलांक 4 (MULANK 4)
आज का दिन आप लोगों का काफी हद तक अच्छा रहेगा। स्वास्थ्य की स्थिति भी बेहतर रहेगी। आज के दिन किसी पुराने मित्र से मेल मिलाप हो सकता है। आज का दिन आप लोगों के लिए काफी हद तक बेहतर रहने की संभावना है। वहीं पर धन की स्थिति भी पहले से बेहतर होगी।
लकी नंबर:  18,        शुभ रंग: हल्का गुलाबी

मूलांक 5 (MULANK 5)
आज का दिन आप लोगों के लिए अच्छा रहेगा। कार्य क्षेत्र में कोई नई योजना बना सकते हैं। व्यापार में काफी लाभ होगा। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। आज का दिन आप लोगों के लिए परिवार के साथ बिताने का समय है। आज प्रेमी से मुलाकात हो सकती है। धन की स्थिति सामान्य रहेगी। अनावश्यक धन खर्च करने से बचें।
लकी नंबर:  20,      शुभ रंग:  पर्पल

मूलांक 6 (MULANK 6)
आज का दिन आप लोगों के लिए काफी हद तक अच्छा रहेगा। व्यापार करने वालों के लिए काफी हद तक अच्छा रहेगा। आज आपका स्वास्थ्य भी पहले से बेहतर होगा। प्रेमी के साथ शाम का समय अवश्य बिताएं। वहीं पर आज का दिन धन की स्थिति को लेकर के अच्छा रहेगा।
लकी नंबर:  58,     शुभ रंग: नारंगी

मूलांक 7 (MULANK 7)
आज का दिन आप लोगों का मिला जुला रहेगा। आज किसी कार्य को लेकर के परेशान हो सकते हैं। आज के दिन आप लोगों को स्वास्थ्य का भी ध्यान रखने की आवश्यकता है। रिश्तेदार से मुलाकात होगी। आज का दिन धन की स्थिति को लेकर के सामान्य रहेगा।
लकी नंबर: 50       शुभ रंग:  हरा

मूलांक 8 (MULANK 8)
आज का दिन आप लोगों का कार्य क्षेत्र में काफी हद तक अच्छा बीतेगा। आज आप अपने आप को ऊर्जावान महसूस करेंगे। आज का दिन स्वास्थ्य को लेकर के बेहतर रहेगा। आज आप अपने प्रेमी से भी मिल सकते हैं। जिसकी वजह से मन भी प्रसन्न रहेगा। आज के दिन खर्च होने की संभावना है।
लकी नंबर:   28       शुभ रंग:  हल्का पीला

मूलांक 9 (MULANK 9)
आज का दिन आप लोगों के कार्य क्षेत्र के लिए थोड़ा सा आसान मिला-जुला रहेगा। स्वास्थ्य का भी ध्यान रख करके चलें। आपका आज के दिन आपके परिवार पर अत्यधिक खर्च हो सकता है। जिसकी वजह से आने वाले समय में आपको धन की परेशानी होने की संभावना बन सकती है।
लकी नंबर: 80       शुभ रंग: पर्पल

5379487