Logo
अंक शास्त्र के अनुसार मंगलवार 2 जुलाई को कैसा रहेगा दिन। मूलांक हमारे गुण, दोष, स्वभाव और प्रकृति के बारे में बताते हैं। मूलांक की संख्या 1 से लेकर 9 तक होती है और हर मूलांक का अपना अलग ही महत्व होता है। अंक शास्त्र के हिसाब से इस इसे भाग्यांक भी कहा जाता है।

2 July ka Ank Rashifal: आज 2 जुलाई 2024 है और दिन मंगलवार। आज की तारीख के पूरे अंकों (02/07/2024, 2+0+7+2+0+2+4=17) को मिलाकर जोड़ें, तो जो अंक बन रहा है, वह 17 (1+7=8) है, जिसका जोड़ 8 बनता है। अंक शास्त्र संख्या 8 के स्वामी शनि हैं। इसी अंक के आधार पर आज का राशिफल तैयार किया गया है। यहां जानें अंक ज्योतिष के माध्यम से आज का अंक राशिफल।

यहां जानें मंगलवार यानी 2 जुलाई 2024 का अंक राशिफल ज्योतिषाचार्य डॉ. करिश्मा कौशिक के अनुसार।

मूलांक 1 (MULANK 1)
आज का दिन आप लोगों के लिए मिला जुला रहेगा। आज कई कामों में रुकावट आ सकती है, परंतु घबराने की आवश्यकता नहीं है। आज पैसों से संबंधित चिंता आपको हो सकती है। घर परिवार में खुशी का माहौल रहेगा, मगर आप किसी से अपने मन की बात आज घर में नहीं बोल पाएंगे। अपने स्वास्थ्य का ध्यान रख करके चलें।
लकी नंबर:  26,      शुभ रंग: चैती

मूलांक 2 (MULANK 2)
आज का दिन आप लोगों के लिए काफी हद तक अच्छा रहेगा। वहीं पर जॉब में आज आप लोगों के बॉस लोग आपकी तारीफ कर सकते हैं। वहीं पर आज आपकी धन की स्थिति बेहतर होगी। धन को लेकर के बढ़ोतरी हो सकती है। स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा, जिसके कारण आज आप मन लगाकर के काम करेंगे और अपने घर परिवार में भी खुशी का माहौल बनाए रखेंगे। घर परिवार के लोग आपसे संतुष्ट रहेंगे, आपकी तारीफ करेंगे।
लकी नंबर: 18,     शुभ रंग:  पर्पल

मूलांक 3 (MULANK 3)
आज का दिन आप लोगों के लिए काफी हद तक अच्छा रहेगा। आज कार्य में आप कुछ नया कार्य आरंभ करने को सोच सकते हैं। आज आपका स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा। आज अपनी प्रेमिका के साथ समय आप जरूर बिताएंगे, जिसकी वजह से आपके और प्रेमी के बीच में अगर किसी भी प्रकार की अनबन चल रही थी, तो वह समाप्त हो जाएगी। धन की स्थिति अच्छी रहेगी। धन से संबंधित सारी परेशानियां दूर होने की संभावना है।
लकी नंबर: 21,      शुभ रंग: नारंगी

मूलांक 4 (MULANK 4)
आज का दिन आप लोगों का काफी हद तक अच्छा रहेगा। आज कार्यक्षेत्र में आप की कोई प्रशंसा भी कर सकता है, जिस वजह से आपका मन आज प्रसन्न रहेगा। वहीं पर आज आपका स्वास्थ्य भी काफी हद तक बेहतर होगा। अगर किसी भी समय आपको स्वास्थ्य संबंधित परेशानी आ रही थी, तो वह ठीक हो जाएगी। आज आप अपने परिवार वालों के साथ कहीं घूमने फिरने जाएंगे। धन खर्च होने की आवश्यकता है, परंतु धन आने की भी संभावना है।
लकी नंबर:  33,        शुभ रंग: हल्का नारंगी

मूलांक 5 (MULANK 5)
आज का दिन आप लोगों के लिए काफी हद तक अच्छा रहेगा। वहीं पर आप आज अपने काम पर भी ध्यान देंगे, साथ ही जो लोग व्यापार कर रहे हैं। उनके लिए कोई खुशखबरी हो सकती है। आज स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा, परंतु आज कमजोरी महसूस होगी या थकावट रह सकती है। जिसकी वजह से आप अपने आप को थोड़ा सा आलसी महसूस करेंगे। वहीं पर धन की स्थिति बेहतर होगी, परंतु धन खर्च होने की आवश्यकता है।
लकी नंबर: 12,      शुभ रंग:  आसमानी

मूलांक 6 (MULANK 6)
आज का दिन आप लोगों का काफी हद तक अच्छा रहेगा। वहीं पर आज कार्य में मेहनत करने की आवश्यकता है। आज आप स्वास्थ्य को लेकर के थोड़े चिंतित रहेंगे। आज आप अपने परिवार वालों के साथ घर में बैठकर दिन का आनंद उठाने के लिए सोचेंगे। जिस वजह से आज आप छुट्टी ले सकते हैं। आज का दिन आप लोगों के परिवार वालों के साथ अच्छा रहेगा, परंतु आज धन खर्च भी होगा। धन की स्थिति सामान्य रहेगी।
लकी नंबर:  7,     शुभ रंग: नारंगी

मूलांक 7 (MULANK 7)
आज का दिन आप लोगों का मिला-जुला रहेगा। आज कार्य में मेहनत करने की आवश्यकता है। वहीं पर आज आपका स्वास्थ्य भी सामान्य रहेगा। आज अपने प्रेमी के साथ कहीं घूमने फिरने का विचार अवश्य करें। आज धन खर्च होने की संभावना है।
लकी नंबर: 22       शुभ रंग:  आसमानी

मूलांक 8 (MULANK 8)
आज का दिन कार्यक्षेत्र को लेकर के सामान्य रहेगा। आज कुछ नए कार्य हो सकते हैं, परंतु कुछ कार्य अधूरे भी करने होंगे। वहीं पर आज परिवार में लोगों से मतभेद हो सकती है, जिसके चलते आप अपने आप में ही अकेलापन महसूस करेंगे। स्वास्थ्य को लेकर भी कुछ हानि होने की संभावना है। स्वास्थ्य का ध्यान रख करके चलें। आपके जीवन में धन की स्थिति पहले से बेहतर होगी। धन का आगमन होगा।
लकी नंबर:   11       शुभ रंग:  हल्का सफेद

मूलांक 9 (MULANK 9)
आज का दिन आप लोगों का अच्छा रहेगा, मगर आज भाग दौड़ बनी रहेगी। जिसकी वजह से आपके कार्य पूरे हो सकते हैं। स्वास्थ्य आप लोगों का अच्छा रहेगा। साथ ही अन्य कार्य में भी ध्यान देंगे। आज अपने परिवार के साथ खासतौर पर प्रेमी के साथ थोड़ा समय देने का प्रयास जरुर करें। धन की स्थिति सामान्य रहेगी।
लकी नंबर: 85       शुभ रंग: चैती

5379487