Logo
अंक शास्त्र के अनुसार रविवार 2 जून को कैसा रहेगा दिन। मूलांक हमारे गुण, दोष, स्वभाव और प्रकृति के बारे में बताते हैं। मूलांक की संख्या 1 से लेकर 9 तक होती है और हर मूलांक का अपना अलग ही महत्व होता है। अंक शास्त्र के हिसाब से इस इसे भाग्यांक भी कहा जाता है।

2 June ka Ank Rashifal: आज 2 जून 2024 है और दिन रविवार। आज की तारीख के पूरे अंकों (02/06/2024, 2+0+6+2+0+2+4=16) को मिलाकर जोड़ें, तो जो अंक बन रहा है, वह 16 (1+6=7) है, जिसका जोड़ 7 बनता है। अंक शास्त्र संख्या 7 के स्वामी केतु हैं। इसी अंक के आधार पर आज का राशिफल तैयार किया गया है। यहां जानें अंक ज्योतिष के माध्यम से आज का अंक राशिफल।

यहां जानें रविवार यानी 2 जून 2024 का अंक राशिफल ज्योतिषाचार्य डॉ. करिश्मा कौशिक के अनुसार।

मूलांक 1 (MULANK 1)
आज आपके लिए दिन काफी उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। आज आपको मेहनत करने की आवश्यकता है। आज के दिन रिश्तो में सुधार आएगा। किसी से लंबे समय से अगर अनबन चल रही थी, तो आज आप बेहतर महसूस करेंगे। वहीं पर धन की स्थिति अच्छी रहेगी। धन कहीं से आएगा नहीं, इसलिए आनवश्यक धन खर्च न करें।
लकी नंबर:  19,      शुभ रंग: पर्पल

मूलांक 2 (MULANK 2)
आज का दिन आप लोगों का काफी हद तक अच्छा रहेगा। वहीं पर आज कुछ अधूरे कार्य भी पूरे होंगे। जो लोग व्यापार करते हैं, उनके लिए कोई नया प्रोजेक्ट की खुशखबरी आ सकती है। आज आपको अपने परिवार के सदस्यों के स्वास्थ्य पर ध्यान देने की आवश्यकता है। वहीं पर आज थोड़ा समय अपने परिवार के साथ भी बिताएं। धन की स्थिति अच्छी रहेगी। स्वास्थ्य आपका अच्छा रहेगा।
लकी नंबर: 11,     शुभ रंग:  पर्पल 

मूलांक 3 (MULANK 3)
आज का दिन आप लोगों के लिए काफी हद तक अच्छा रहेगा, मगर चीजों में आपको दिक्कत परेशानी महसूस हो सकती है। आज किसी चीज को लेकर के आप असफल रहेंगे, जिस वजह से आप अनसेटिस्फाई हो सकते हैं। आज के दिन घर परिवार वाले आपका सहयोग पूर्ण रूप से देंगे। मगर आप घरवालों के साथ बहुत ज्यादा समय नहीं बिताना पसंद करेंगे। आज आपको धन प्राप्ति होगी। वहीं पर उसमें भी आप असंतुष्ट रहेंगे।
लकी नंबर: 40,      शुभ रंग: नारंगी

मूलांक 4 (MULANK 4)
आज का दिन आप लोगों का बहुत अच्छा रहेगा। आज कोई नए कार्य में कदम रख सकते हैं या नया कार्य करने को कोई सकते हैं। आज आप यदि सिंगल है तो अपने जीवनसाथी से मिल सकते हैं यानी कि आपका रिश्ता होने की संभावना है। घर में किसी कार्य को लेकर के खुशखबरी आने की भी संभावना है। स्वास्थ्य आप लोगों का अच्छा रहेगा और स्वास्थ्य को लेकर के बिल्कुल भी चिन्तित न रहें।
लकी नंबर:  18,        शुभ रंग: आसमानी

मूलांक 5 (MULANK 5)
आज आप कुछ कार्य नहीं करेंगे। स्वास्थ्य काफी हद तक अच्छा रहेगा और चीजों में सुधार भी आएगा और आज आप मानसिक तनाव से भी दूर रहेंगे। जीवनसाथी के साथ समय अच्छा बिताएंगे और जीवनसाथी को कोई उपहार भी दे सकते हैं। धन की स्थिति अच्छी रहेगी।
लकी नंबर:  20,      शुभ रंग:  पर्पल

मूलांक 6 (MULANK 6)
आज का दिन आप लोगों के लिए कुछ नए कार्य लेकर के आ सकता है, जिसके कारण आपके मन में उत्साह और खुशी दोनों ही देखने को मिलेगी। आज आप प्रशंसा भी प्राप्त करेंगे। वहीं पर आज आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। प्रेमी के साथ आपकी बॉन्डिंग भी बहुत अच्छी होगी और आपका प्रेमी भी आपसे संतुष्ट और प्रसन्न रहेगा। धन की स्थिति पहले से बेहतर होगी, परंतु बहुत ज्यादा धन आने की संभावना नहीं है।
लकी नंबर:  58,     शुभ रंग: नारंगी

मूलांक 7 (MULANK 7)
आज आपके लिए दिन बहुत ज्यादा फेवरेबल रहेगा। आज आप जो भी मनोकामना करेंगे। वह कार्य पूरे होंगे, परंतु आप किसी बात को लेकर के घमंड कर सकते हैं। स्वास्थ्य आपका अच्छा रहेगा। मानसिक चिंताओं से दूर रहेंगे। अपने ऊपर गर्व महसूस करेंगे। परिवार के लोग भी आपके ऊपर गर्व महसूस करेंगे। जीवन साथी का साथ भी मिलेगा। धन की स्थिति अच्छी रहेगी। 
लकी नंबर: 50       शुभ रंग:  हरा

मूलांक 8 (MULANK 8)
आज का दिन आपके लिए उतार चढ़ाव भरा रह सकता है। स्वास्थ्य अच्छा रहने के कारण आपको ज्यादा चिंता करने की आवश्यकता नहीं है। परिवार का सहयोग भी बना रहेगा। परंतु अगर आपके परिवार में पिता या पिता समान कोई व्यक्ति हैं, तो उनके स्वास्थ्य का आज के दिन अवश्य ध्यान रखकर के चलें। धन की स्थिति सामान्य रहेगी।
लकी नंबर:   45       शुभ रंग:  हल्का नीला

मूलांक 9 (MULANK 9)
मूलांक 9 वालों का दिन मिला-जुला रहेगा। आज किसी चीज को लेकर के परेशान हो सकते हैं। आज अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखने की आवश्यकता है और अपने जीवन साथी से वार्तालाप करने की भी आवश्यकता है। वहीं पर धन की स्थिति सामान्य रहेगी।
लकी नंबर: 80       शुभ रंग: पर्पल

5379487