Logo
अंक शास्त्र के अनुसार गुरुवार 20 जून को कैसा रहेगा दिन। मूलांक हमारे गुण, दोष, स्वभाव और प्रकृति के बारे में बताते हैं। मूलांक की संख्या 1 से लेकर 9 तक होती है और हर मूलांक का अपना अलग ही महत्व होता है। अंक शास्त्र के हिसाब से इस इसे भाग्यांक भी कहा जाता है।

20 June ka Ank Rashifal: आज 20 जून 2024 है और दिन गुरुवार। आज की तारीख के पूरे अंकों (20/06/2024, 2+0+6+2+0+2+4=16) को मिलाकर जोड़ें, तो जो अंक बन रहा है, वह 16 (1+6=7) है, जिसका जोड़ 7 बनता है। अंक शास्त्र संख्या 7 के स्वामी शुक्र हैं। इसी अंक के आधार पर आज का राशिफल तैयार किया गया है। यहां जानें अंक ज्योतिष के माध्यम से आज का अंक राशिफल।

यहां जानें गुरुवार यानी 20 जून 2024 का अंक राशिफल ज्योतिषाचार्य डॉ. करिश्मा कौशिक के अनुसार।

मूलांक 1 (MULANK 1)
आज का दिन आपके लिए मिला जुला रहेगा। आज काम को लेकर के थोड़ा तंग रह सकते हैं, जिसकी वजह से सारा समय अपने परिवार को नहीं दे पाएंगे। आज परिवार में किसी से अनबन हो सकती है। इसीलिए आज अपनी वाणी पर नियंत्रण लगा करके चलें। वहीं पर आज के दिन आप अपने स्वास्थ्य का भी ध्यान रखकर चलें। धन की स्थिति पहले से बेहतर होगी।
लकी नंबर:  19,      शुभ रंग: पर्पल

मूलांक 2 (MULANK 2)
आज का दिन आप लोगों का अच्छा रहेगा। वहीं पर आज आप अपने नए कार्य आरंभ कर सकते हैं। आज कोई नया कार्य आरंभ करने के लिए सही समय रहेगा। वहीं पर आज आप लोग अपने जीवनसाथी के साथ समय बिताने का भी प्रयास करेंगे। मानसिक संतुलंत भी आज ठीक रहेगा। वहीं पर आज स्वास्थ्य भी महसूस करेंगे। धन की स्थिति अच्छी रहेगी।
लकी नंबर: 11,     शुभ रंग:  पर्पल 

मूलांक 3 (MULANK 3)
आज का दिन आप लोगों का काफी हद तक अच्छा रहेगा। आज कोई खुशखबरी आपको मिल सकती है। आज आपका स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा। वहीं पर आज आप अपने घर में कोई पार्टी का आयोजन कर सकते हैं, जिसकी वजह से आज आप घर के परिवार के सदस्यों के साथ बैठेंगे। आपके जीवन साथी का भी योगदान होगा। धन की स्थिति अच्छी रहेगी। धन खर्च हो सकता है।
लकी नंबर: 40,      शुभ रंग: नारंगी

मूलांक 4 (MULANK 4)
आज का दिन आप लोगों के लिए अच्छा रहेगा। आज आप अपने आप को ऊर्जावान महसूस करेंगे। तनाव दूर करने का प्रयास करेंगे। आज कुछ समय मित्रों के लिए निकालें। वहीं पर धन की स्थिति अच्छी रहेगी।
लकी नंबर:  18,        शुभ रंग: हल्का पीला

मूलांक 5 (MULANK 5)
आज का दिन आप लोगों का काफी हद तक अच्छा रहेगा। आज अपने स्वास्थ्य को लेकर के चिंतित रह सकते हैं। किसी नई चीज का आयोजन भी कर सकते हैं। कार्यक्षेत्र में भी भरपूर ऊर्जा के साथ आप कार्य करेंगे। वहीं पर आज अपने घर परिवार वालों के साथ भी समय बिताएंगे, मगर अपने क्रोध पर थोड़ा नियंत्रण रखिएगा। आज के दिन चिड़चिड़ापन आपके अंदर आ सकता है। जिस वजह से आपके अपने नाराज हो सकते हैं। लेकिन आपको आज के दिन अपने विचार पर ही कार्य करने की आवश्यक्ता है। आज धन की स्थिति आप लोगों की अच्छी रहेगी।
लकी नंबर:  20,      शुभ रंग:  पर्पल

मूलांक 6 (MULANK 6)
आज का दिन आपका काफी हद तक अच्छा रहेगा। वहीं आज के दिन आपके कार्यों को लेकर कोई खुशखबरी मिल सकती है। वहीं पर स्वास्थ्य भी आपका अच्छा रहेगा। आज आप अपने परिवार के साथ भी समय बिताएंगे। धन आपका आज खर्चा होगा।
लकी नंबर:  58,     शुभ रंग: नारंगी

मूलांक 7 (MULANK 7)
आज का दिन आप लोगों का अच्छा रहेगा। आज किसी धार्मिक स्थान पर यात्रा करने जा सकते हैं। आज आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा, परंतु आज आपके घर में किसी व्यक्ति का स्वास्थ्य खराब हो सकता है, जिसकी वजह से आप थोड़ा तनाव में आ सकते हैं। घर परिवार के सदस्यों का ध्यान रखकर चलें। वहीं पर आज धन की स्थिति सामान्य में रहेगी।
लकी नंबर: 50       शुभ रंग:  हरा

मूलांक 8 (MULANK 8)
आज का दिन आप लोगों के लिए काफी हद तक अच्छा रहेगा। अगर किसी कार्य को लेकर आप चिंतित थे, तो वह चिंता भी खत्म हो जाएगी। आज आपका स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा। आज के दिन अपने जीवनसाथी से अपनी मन की बात भी कह सकते हैं। वहीं पर धन की स्थिति आप लोगों की अच्छी रहेगी।
लकी नंबर:   55       शुभ रंग:  हल्का गुलाबी

मूलांक 9 (MULANK 9)
आज का दिन आप लोगों का काफी हद तक व्यस्त रहेगा, जिस वजह से आप लोग परिवार को समय न दे पाएंगे। वहीं पर धन की स्थिति अच्छी रहेगी। धन कहीं से आने की संभावना है। परिवार को समय देने का भरपूर प्रयास करें।
लकी नंबर: 80       शुभ रंग: पर्पल

5379487