Logo
अंक शास्त्र के अनुसार मंगलवार 21 मई को कैसा रहेगा दिन। मूलांक हमारे गुण, दोष, स्वभाव और प्रकृति के बारे में बताते हैं। मूलांक की संख्या 1 से लेकर 9 तक होती है और हर मूलांक का अपना अलग ही महत्व होता है। अंक शास्त्र के हिसाब से इस इसे भाग्यांक भी कहा जाता है।

21 may ka Ank Rashifal: आज 21 मई 2024 है और दिन मंगलवार। आज की तारीख के पूरे अंकों (21/05/2024, 2+1+5+2+0+2+4=16) को मिलाकर जोड़ें, तो जो अंक बन रहा है, वह 16 (1+6=7) है, जिसका जोड़ 7 बनता है। अंक शास्त्र संख्या 7 के स्वामी केतु हैं। इसी अंक के आधार पर आज का राशिफल तैयार किया गया है। यहां जानें अंक ज्योतिष के माध्यम से आज का अंक राशिफल।

यहां जानें मंगलवार यानी 21 मई 2024 का अंक राशिफल ज्योतिषाचार्य डॉ. करिश्मा कौशिक के अनुसार।

मूलांक 1 (MULANK 1)
मूलांक एक वालों के लिए कार्य क्षेत्र को लेकर आज का दिन काफी हद तक अच्छा रहेगा। आज हर एक कार्य में आपको सफलता प्राप्त होगी। वहीं पर स्वास्थ्य भी आपका अच्छा रहेगा और आसपास के लोग भी आपसे प्रभावित रहेंगे। आपके रिश्तेदारी में कोई अनबन थी, तो वह समाप्त हो सकती है। वहीं पर धन की स्थिति बहुत अच्छी रहेगी।
लकी नंबर:  19,      शुभ रंग: पर्पल

मूलांक 2 (MULANK 2)
आज का दिन आप लोगों का काफी हद तक अच्छा रहेगा। वहीं पर कार्यक्षेत्र में जो परेशानियां थी वह समाप्त होगी और आज आप स्वस्थ को लेकर भी ऊर्जावान महसूस करेंगे। आज आपकी प्रेमिका साथ भी आपको मिलेगा। वहीं पर आज धन की स्थिति अच्छी रहेगी। अगर धन रुका हुआ था तो वह आने की संभावना है।
लकी नंबर: 2,     शुभ रंग:  हल्का सफेद

मूलांक 3 (MULANK 3)
आज का दिन आप लोगों का काफी हद तक अच्छा रहेगा। परंतु व्यापार से जुड़े लोगों को कुछ कठिनाइयां आ सकती हैं। आज आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। रिश्तेदारी में कोई भी परेशानी आ रही थी तो वह समाप्त होगी और प्रेम संबंध में भी सुधार आएगा। वहीं पर आर्थिक स्थिति में सुधार आने की संभावना है।
लकी नंबर: 40,      शुभ रंग: नारंगी

मूलांक 4 (MULANK 4)
आज का दिन आप लोगों का अच्छा रहेगा। वहीं पर आज कार्य में आपको लाभ प्राप्त होगा। आज काम में व्यस्त रहेंगे। स्वास्थ्य पर और अपने परिवार के सदस्यों पर जरूर ध्यान दें। अपने प्रेमी पर जरूर ध्यान दें। धन की स्थिति अच्छी रहेगी।
लकी नंबर:  18,        शुभ रंग: आसमानी

मूलांक 5 (MULANK 5)
आज का दिन आप लोगों का अच्छा रहेगा, परंतु भाग दौड़ बनी रह सकती है। धन की स्थिति अच्छी रहेगी। प्रेमी के साथ थोड़ा समय देने का समय निकालें। कोशिश करें आज अपने लिए समय निकालें। धन की स्थिति को लेकर चिंता कर सकते हैं।
लकी नंबर:  20,      शुभ रंग:  पर्पल

मूलांक 6 (MULANK 6)
आज का दिन कार्य क्षेत्र को लेकर के थोड़ा अच्छा रहने वाला है। आज आप अपने स्वास्थ्य पर भी ध्यान नहीं दे पाएंगे। वहीं आज के दिन चोट लगने की भी संभावना बन सकती है। अपने जीवनसाथी के साथ समय बिताएं, तो ज्यादा अच्छा रहेगा। धन की स्थिति सामान्य रहेगी।
लकी नंबर:  58,     शुभ रंग: नारंगी

मूलांक 7 (MULANK 7)
आज का दिन आप लोगों का काफी हद तक अच्छा रहेगा। आज अपने स्वास्थ्य पर भी ध्यान देने का प्रयास जरुर करें। अपने प्रेमी के साथ समय बिताने का भी प्रयास करें। धन की स्थिति सामान्य रहेगी। अपनी वाणी पर नियंत्रण रखने की आवश्यक्ता है।
लकी नंबर: 50       शुभ रंग:  हरा

मूलांक 8 (MULANK 8)
आज का दिन आप लोगों का मेहनत करने में बीतेगा। स्वास्थ्य भी आपका अधिक अच्छा नहीं रहेगा। घर परिवार के सदस्यों को समय देने का प्रयास करें। आज के दिन कोई व्यक्ति आपसे निराश हो सकता है। वहीं पर आज का दिन धन की स्थिति को लेकर के अच्छा रहेगा।
लकी नंबर:   28       शुभ रंग:  हल्का पीला

मूलांक 9 (MULANK 9)
आज का दिन आप लोगों का काफी हद तक अच्छा रहेगा। आज आपकी किसी वजह से निंदा भी हो सकती है। स्वास्थ्य आपका अच्छा रहेगा। किसी तरह की चिंता करने की जरूरत नहीं है। आज आप अपने रिश्तेदारों के साथ ही समय बिताएंगे और आज धन की स्थिति की बेहतर होगी। 
लकी नंबर: 80       शुभ रंग: पर्पल

5379487