Logo
अंक शास्त्र के अनुसार बुधवार 22 मई को कैसा रहेगा दिन। मूलांक हमारे गुण, दोष, स्वभाव और प्रकृति के बारे में बताते हैं। मूलांक की संख्या 1 से लेकर 9 तक होती है और हर मूलांक का अपना अलग ही महत्व होता है। अंक शास्त्र के हिसाब से इस इसे भाग्यांक भी कहा जाता है।

22 may ka Ank Rashifal: आज 22 मई 2024 है और दिन बुधवार। आज की तारीख के पूरे अंकों (22/05/2024, 2+2+5+2+0+2+4=17) को मिलाकर जोड़ें, तो जो अंक बन रहा है, वह 17 (1+7=8) है, जिसका जोड़ 8 बनता है। अंक शास्त्र संख्या 8 के स्वामी शनि हैं। इसी अंक के आधार पर आज का राशिफल तैयार किया गया है। यहां जानें अंक ज्योतिष के माध्यम से आज का अंक राशिफल।

यहां जानें बुधवार यानी 22 मई 2024 का अंक राशिफल ज्योतिषाचार्य डॉ. करिश्मा कौशिक के अनुसार।

मूलांक 1 (MULANK 1)
आज का दिन आप लोगों के लिए काफी हद तक अच्छा रहने वाला है। आज जो भी मनोकामना करेंगे, वह पूरी होगी। आज आपको जीवनसाथी के विचारों को भी समझने की जरूरत है। वहीं पर स्वास्थ्य आप लोगों का अच्छा रहेगा। धन से संबंधित चिंताएं भी समाप्त हो सकती हैं। आज घर परिवार में किसी को उपहार दे सकते हैं।
लकी नंबर:  19,      शुभ रंग: पर्पल

मूलांक 2 (MULANK 2)
आज का दिन आप लोगों का अच्छा रहेगा। कार्य क्षेत्र में कुछ अधूरे कार्य भी निपट सकते हैं। आज आपके स्वास्थ्य में थोड़ी गड़बड़ी आ सकती है। आज का दिन आप लोगों का अच्छा रहेगा। आज प्रेम संबंधों में भी मधुरता आएगी। वहीं पर धन की स्थिति आप लोगों की अच्छी रहने की संभावना है।
लकी नंबर: 2,     शुभ रंग:  हल्का सफेद

मूलांक 3 (MULANK 3)
आज का दिन आप लोगों का काफी हद तक मिला-जुला रहेगा। स्वास्थ्य भी पहले से बेहतर होगा। आज आप प्रेमी से मिल सकते हैं। जीवनसाथी के साथ समय अच्छा बिताएंगे। साथ ही धन की स्थिति भी बेहतर होगी।
लकी नंबर: 40,      शुभ रंग: नारंगी

मूलांक 4 (MULANK 4)
आज का दिन आप आप लोगों के लिए मिला जुला रहेगा। आज वाणी पर नियंत्रण रख करके चलें। साथ ही अपने बड़ों का मान सम्मान करें। उनका आशीर्वाद लें। धन की स्थिति सामान्य रहेगी। आज घर में समय बिताने का प्रयास करें।
लकी नंबर:  18,        शुभ रंग: आसमानी

मूलांक 5 (MULANK 5)
आज का दिन आप लोगों का अच्छा रहेगा। कार्य को लेकर के थोड़ा तनाव हो सकता है। परंतु आप सारे कार्य संपन्न भी कर लेंगे। स्वास्थ्य पहले से बेहतर होगा। आज के दिन आप लोगों को अपने पार्टनर के स्वास्थ्य का ध्यान रखने की आवश्यकता है। आज के दिन आप लोगों का धन भी खर्च होने की संभावना है।
लकी नंबर:  20,      शुभ रंग:  पर्पल

मूलांक 6 (MULANK 6)
आज का दिन आप लोगों का काफी हद तक अच्छा रहेगा। व्यापार कर रहे लोगों को थोड़ा सतर्क रहने की आवश्यकता है। स्वास्थ्य का आज के दिन ध्यान रखें। आज परिवार में किसी पुराने रिश्तेदार से मुलाकात हो सकती है। आज के दिन धन की स्थिति अच्छी रहेगी। दिन को खास बनाने के लिए कहीं धार्मिक यात्रा पर जरूर जाएं।
लकी नंबर:  58,     शुभ रंग: नारंगी

मूलांक 7 (MULANK 7)
आज का दिन आप लोगों का अच्छा रहेगा। स्वास्थ्य आप लोगों का अच्छा रहेगा। आज आप कोई नया कार्य की शुरुआत कर सकते हैं। आज अपने घर परिवार के सदस्यों के साथ समय जरूर बिताएंगे। वहीं पर धन की स्थिति अच्छी बनी रहेगी। 
लकी नंबर: 50       शुभ रंग:  हरा

मूलांक 8 (MULANK 8)
आज का दिन आप लोग का मिला जुला रहेगा। आज आपका स्वास्थ्य पहले से अच्छा रहेगा। वहीं आज के दिन कोई खुशखबरी आपके प्रेमी की तरफ से मिल सकती है। जिस वजह से आप लोगों के मन में खुशी का माहौल रहेगा। धन की स्थिति अच्छी रहेगी।
लकी नंबर:   28       शुभ रंग:  हल्का पीला

मूलांक 9 (MULANK 9)
आज का दिन आप लोगों का काफी हद तक व्यस्त रहेगा। आज आपका स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा। आज अपने परिवार के बड़े सदस्यों के पास अवश्य बैठें। इससे आपको काफी जानकारी मिलेगी। आज के दिन पूजा-पाठ जरूर करें। धन की स्थिति अच्छी रहेगी।
लकी नंबर: 80       शुभ रंग: पर्पल

5379487