Logo
अंक शास्त्र के अनुसार गुरुवार 23 मई को कैसा रहेगा दिन। मूलांक हमारे गुण, दोष, स्वभाव और प्रकृति के बारे में बताते हैं। मूलांक की संख्या 1 से लेकर 9 तक होती है और हर मूलांक का अपना अलग ही महत्व होता है। अंक शास्त्र के हिसाब से इस इसे भाग्यांक भी कहा जाता है।

23 may ka Ank Rashifal: आज 23 मई 2024 है और दिन गुरुवार। आज की तारीख के पूरे अंकों (23/05/2024, 2+2+5+2+0+2+4=18) को मिलाकर जोड़ें, तो जो अंक बन रहा है, वह 18 (1+8=9) है, जिसका जोड़ 9 बनता है। अंक शास्त्र संख्या 9 के स्वामी मंगल हैं। इसी अंक के आधार पर आज का राशिफल तैयार किया गया है। यहां जानें अंक ज्योतिष के माध्यम से आज का अंक राशिफल।

यहां जानें गुरुवार यानी 23 मई 2024 का अंक राशिफल ज्योतिषाचार्य डॉ. करिश्मा कौशिक के अनुसार।

मूलांक 1 (MULANK 1)
आज के दिन आप लोगों को कड़ी मेहनत करने की जरूरत है। वहीं छात्रों को भी आज के दिन अपने शिक्षा को लेकर के काफी मेहनत करने की आवश्यकता है। आज आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। घर परिवार में किसी व्यक्ति से अनबन हो सकती है। इसलिए वाणी पर नियंत्रण रखें। धन की स्थिति आप लोगों की अच्छी रहेगी।
लकी नंबर:  19,      शुभ रंग: पर्पल

मूलांक 2 (MULANK 2)
आज का दिन आप लोगों का काफी हद तक उतार-चढ़ाव भरा रह सकता है। मानसिक तनाव रहने की संभावना है। स्वास्थ्य को लेकर के मानसिक तनाव बढ़ेगा। आज अपने घर परिवार के साथ समय बिताने का प्रयास करेंगे। धन की स्थिति सामान्य रहेगी।
लकी नंबर: 2,     शुभ रंग:  गुलाबी

मूलांक 3 (MULANK 3)
आज का दिन आप लोगों का काफी हद तक अच्छा रहेगा। आज कोई खुशखबरी आपको मिल सकती है। आज आपका स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा। आज आप घर परिवार के सदस्यों के साथ बैठेंगे। आपके जीवन साथी का भी योगदान होगा। धन की स्थिति अच्छी रहेगी। धन खर्च हो सकता है।
लकी नंबर: 40,      शुभ रंग: नारंगी

मूलांक 4 (MULANK 4)
आज का दिन आप लोगों का काफी हद तक अच्छा रहेगा। सरकारी नौकरी करने वालों को लाभ प्राप्त हो सकता है। आज आपको स्वास्थ्य से संबंधित परेशानियों से छुटकारा प्राप्त होगा। आज आप अपने मित्र के साथ समय जरूर बिताएं। वहीं पर आज धन से संबंधित किसी भी तरह का निर्णय लेने से बचें।
लकी नंबर:  26,        शुभ रंग: आसमानी

मूलांक 5 (MULANK 5)
आज का दिन आप लोगों का काफी हद तक अच्छा रहेगा। स्वास्थ्य को लेकर के आप की चिंताएं दूर हो सकती है। आज अपने घर परिवार वालों के साथ भी समय बिताएंगे। क्रोध पर थोड़ा नियंत्रण रखिएगा। आज चिड़चिड़ापन आपके अंदर आ सकता है। जिस वजह से आपके अपने आप से नाराज हो सकते हैं। आज धन की स्थिति आप लोगों की अच्छी रहेगी। 
लकी नंबर:  20,      शुभ रंग:  पर्पल

मूलांक 6 (MULANK 6)
आज का दिन आप लोगों का काफी हद तक अच्छा रहेगा। आज के दिन प्रेमी से मुलाकात होगी। आज आपका स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा। आज धन से संबंधित आपको कोई खुशखबरी मिल सकती है। परिवार आज के दिन आपके बारे में कुछ प्लान करेगा।
लकी नंबर:  58,     शुभ रंग: नारंगी

मूलांक 7 (MULANK 7)
आज का दिन आप लोगों का अच्छा रहेगा। किसी धार्मिक स्थान पर यात्रा करने जा सकते हैं। आज आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। घर परिवार के सदस्यों का भी ध्यान रखकर चलें। वहीं पर आज धन की स्थिति सामान्य में रहेगी।
लकी नंबर: 50       शुभ रंग:  हरा

मूलांक 8 (MULANK 8)
आज का दिन आप लोगों का काफी हद तक अच्छा रहेगा। आज कोई व्यक्ति आपके जीवन में आगमन कर सकता है। आज आपके स्वास्थ्य को लेकर के थोड़ी चिंताएं आपको हो सकती है। आज आप लोगों को अपने मित्रों के साथ समय अवश्य बिताना चाहिए। आज आपको धन की स्थिति में लाभ प्राप्त होगा।
लकी नंबर:   28       शुभ रंग:  हल्का पीला

मूलांक 9 (MULANK 9)
आज का दिन आप लोगों का काफी हद तक अच्छा रहेगा। आज लंबी यात्रा के बाद घर लौटने का समय आपको मिलेगा। स्वास्थ्य आपका अच्छा रहेगा। घर परिवार को समय देने का प्रयास करें। जीवनसाथी से साथ समय बिताएं। घर में किसी नए कार्य की शुरुआत होने की बातचीत आज से शुरू हो सकती है। आज आपके धन की स्थिति अच्छी रहेगी। 
लकी नंबर: 80       शुभ रंग: पर्पल

5379487