Logo
अंक शास्त्र के अनुसार बुधवार 29 मई को कैसा रहेगा दिन। मूलांक हमारे गुण, दोष, स्वभाव और प्रकृति के बारे में बताते हैं। मूलांक की संख्या 1 से लेकर 9 तक होती है और हर मूलांक का अपना अलग ही महत्व होता है। अंक शास्त्र के हिसाब से इस इसे भाग्यांक भी कहा जाता है।

29 may ka Ank Rashifal: आज 29 मई 2024 है और दिन बुधवार। आज की तारीख के पूरे अंकों (29/05/2024, 2+9+5+2+0+2+4=24) को मिलाकर जोड़ें, तो जो अंक बन रहा है, वह 24 (2+4=6) है, जिसका जोड़ 6 बनता है। अंक शास्त्र संख्या 6 के स्वामी बुध हैं। इसी अंक के आधार पर आज का राशिफल तैयार किया गया है। यहां जानें अंक ज्योतिष के माध्यम से आज का अंक राशिफल।

यहां जानें बुधवार यानी 29 मई 2024 का अंक राशिफल ज्योतिषाचार्य डॉ. करिश्मा कौशिक के अनुसार।

मूलांक 1 (MULANK 1)
आज का दिन आप लोगों का काफी हद तक अच्छा रहेगा। आज लंबी यात्रा का योग बन रहा है। स्वास्थ्य आपका अच्छा रहेगा। आज के दिन आप लोग अपने घर परिवार को समय देने का प्रयास करें। वहीं आज के दिन घर में किसी नए कार्य की शुरुआत कर सकते हैं। आज आपके धन की स्थिति अच्छी रहेगी। 
लकी नंबर:  19,      शुभ रंग: पर्पल

मूलांक 2 (MULANK 2)
आज का दिन आप लोगों का काफी हद तक अच्छा रहेगा। आज कोई व्यक्ति आपके जीवन में आगमन कर सकता है। आज आपके स्वास्थ्य को लेकर के थोड़ी चिंताएं आपको हो सकती है। मगर ज्यादा चिंता करने की आवश्यकता नहीं है। स्वास्थ्य आपका आने वाले समय में और अच्छा रहेगा। आज आप लोगों को अपने मित्रों के साथ समय अवश्य बिताना चाहिए। धन की स्थिति में लाभ प्राप्त होगा।
लकी नंबर: 11,     शुभ रंग:  पर्पल 

मूलांक 3 (MULANK 3)
आज का दिन आप लोगों का अच्छा रहेगा। आज किसी धार्मिक स्थान पर यात्रा करने जा सकते हैं। आज आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। तनाव लेने की आवश्यक्ता नहीं है। घर परिवार के सदस्यों का खास तौर से ध्यान रखने की आवश्यक्ता है। आज धन की स्थिति सामान्य में रहेगी।
लकी नंबर: 40,      शुभ रंग: नारंगी

मूलांक 4 (MULANK 4)
आज का दिन आप लोगों का काफी हद तक अच्छा रहेगा। आज के दिन आप लोगों के बीच में जो भी परेशानियां थी वह ठीक हो जाएगी। प्रेमी से मुलाकात संभव है। आज आपका स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा। धन से संबंधित आपको कोई खुशखबरी मिल सकती है।
लकी नंबर:  18,        शुभ रंग: आसमानी

मूलांक 5 (MULANK 5)
आज का दिन आप लोगों का काफी हद तक अच्छा रहेगा। स्वास्थ्य को लेकर के आप की चिंताएं दूर हो सकती है। आज अपने घर परिवार वालों के साथ भी समय बिताएंगे। क्रोध पर थोड़ा नियंत्रण रखने की आवश्यक्ता है। आज चिड़चिड़ापन आपके अंदर आ सकता है। आज धन की स्थिति आप लोगों की अच्छी रहेगी। 
लकी नंबर:  20,      शुभ रंग:  पर्पल

मूलांक 6 (MULANK 6)
आज का दिन आप लोगों का काफी हद तक अच्छा रहेगा। सरकारी नौकरी से जुड़े हुए कार्य पूरे होंगे। आज आपको स्वास्थ्य से संबंधित परेशानियों से छुटकारा प्राप्त होगा। आज के दिन मित्र का साथ मिलेगा। आज धन से संबंधित किसी भी तरह का निर्णय लेने से बचें।
लकी नंबर:  58,     शुभ रंग: नारंगी

मूलांक 7 (MULANK 7)
आज का दिन आप लोगों का काफी हद तक अच्छा रहेगा। वहीं आज के दिन कोई खुशखबरी आपको मिल सकती है। आज आपका स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा। वहीं पर आज आप अपने घर में कोई पार्टी का आयोजन कर सकते हैं। आज आप घर परिवार के सदस्यों के साथ बैठेंगे। धन की स्थिति अच्छी रहेगी। लकी नंबर: 50       शुभ रंग:  हरा

मूलांक 8 (MULANK 8)
आज का दिन आप लोगों का काफी हद तक उतार-चढ़ाव भरा रह सकता है। मानसिक तनाव रह सकता है। स्वास्थ्य को लेकर के भी मानसिक तनाव बढ़ेगा। आज अपने घर परिवार के साथ समय बिताने का प्रयास करें। बाहरी बातों से दूर रहना होगा। धन की स्थिति सामान्य रहेगी।
लकी नंबर:   45       शुभ रंग:  हल्का नीला

मूलांक 9 (MULANK 9)
आज का दिन आप लोगों को कड़ी मेहनत करने की जरूरत है। मेहनत के बाद अच्छा परिणाम मिलेगा। आज आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। घर परिवार में किसी व्यक्ति से अनबन हो सकती है। इसलिए वाणी पर नियंत्रण रखें। धन की स्थिति आप लोगों की अच्छी रहेगी।
लकी नंबर: 80       शुभ रंग: पर्पल

5379487