Logo
अंक शास्त्र के अनुसार बुधवार 3 जुलाई को कैसा रहेगा दिन। मूलांक हमारे गुण, दोष, स्वभाव और प्रकृति के बारे में बताते हैं। मूलांक की संख्या 1 से लेकर 9 तक होती है और हर मूलांक का अपना अलग ही महत्व होता है। अंक शास्त्र के हिसाब से इस इसे भाग्यांक भी कहा जाता है।

3 July ka Ank Rashifal: आज 3 जुलाई 2024 है और दिन बुधवार। आज की तारीख के पूरे अंकों (03/07/2024, 3+0+7+2+0+2+4=18) को मिलाकर जोड़ें, तो जो अंक बन रहा है, वह 18 (1+8=9) है, जिसका जोड़ 9 बनता है। अंक शास्त्र संख्या 9 के स्वामी मंगल हैं। इसी अंक के आधार पर आज का राशिफल तैयार किया गया है। यहां जानें अंक ज्योतिष के माध्यम से आज का अंक राशिफल।

यहां जानें बुधवार यानी 3 जुलाई 2024 का अंक राशिफल ज्योतिषाचार्य डॉ. करिश्मा कौशिक के अनुसार।

मूलांक 1 (MULANK 1)
आज का दिन आप लोगों के कार्य क्षेत्र के लिए थोड़ा सा आसान रहने वाला है। वहीं आज आप कार्य को लेकर परेशान हो सकते हैं। आज आपको जरूरत है, कि कार्य बहुत सूझबूझ के साथ करें। वहीं पर स्वास्थ्य का भी ध्यान रख करके चलें, नहीं तो हानि हो सकती है। धन अत्यधिक खर्च होने से बचाएं, क्योंकि धन की परेशानी होने की संभावना बन सकती है।
लकी नंबर:  26,      शुभ रंग: लाल

मूलांक 2 (MULANK 2)
आज का दिन आप लोगों का काफी हद तक सामान्य बीतेगा, मगर आज स्वास्थ्य को लेकर के चिंतित रहेंगे। आज आप अपने पारिवारिक जीवन में थोड़ा समय व्यतीत करने का प्रयास करें। इससे परिवार आपका काफी खुश रहेगा। आज कोशिश करें की अनवायशक धन खर्च न हो, वहीं स्वास्थ अच्छा रहेगा।
लकी नंबर: 18,     शुभ रंग:  नारंगी

मूलांक 3 (MULANK 3)
आज का दिन आप लोगों का सामान्य रह सकता है। वहीं पर आज के दिन किसी कार्य को लेकर के आप परेशान हो सकते हैं। आज का दिन आप लोगों के स्वास्थ्य का भी ध्यान रखने की आवश्यकता है। आज के दिन किसी धार्मिक स्थान पर जाने का प्लान बनेगा। वहीं आज आप लोग अपने किसी रिश्तेदार से मिलकर के प्रसन्नता महसूस करेंगे। आज का दिन धन की स्थिति को लेकर के सामान्य रहेगा। लेकिन अनावश्यक धन खर्च करने से बचें।
लकी नंबर: 21,      शुभ रंग: सफेद

मूलांक 4 (MULANK 4)
आज का दिन आप लोगों के लिए काफी हद तक अच्छा रहेगा, यदि आप आज के दिन व्यापार करते हैं, तो आपका दिन काफी हद तक अच्छा रहेगा। वहीं पर आज आपका स्वास्थ्य भी पहले से बेहतर होगा। लेकिन स्वास्थ्य का थोड़ा ध्यान रखने की आवश्यकता है। वहीं पर आज आप अपने प्रेमी के साथ शाम का समय अवश्य बिताएं। वहीं पर आज का दिन धन की स्थिति को लेकर के अच्छा रहेगा।
लकी नंबर:  80,        शुभ रंग: हल्का नारंगी

मूलांक 5 (MULANK 5)
आज का दिन आप लोगों के लिए अच्छा रहेगा। कार्य क्षेत्र में आज आप अपने कार्य को पूरा कर सकते हैं। आज के दिन पार्टनर के साथ मिलकर कोई योजना बना सकते हैं। स्वास्थ्य आपका सामान्य रहेगा। अभी स्वास्थ्य पर आपको ध्यान रखने की आवश्यकता है। वहीं पर आज का दिन आप लोगों के लिए परिवार के साथ बिताने का समय है। आज प्रेमी से मुलाकात हो सकती है। धन की स्थिति सामान्य रहेगी, लेकिन अनावश्यक धन खर्च करने से बचें।
लकी नंबर: 12,      शुभ रंग:  क्रीम

मूलांक 6 (MULANK 6)
आज का दिन आपका अच्छा रहेगा। वहीं आज के दिन कार्यक्षेत्र में जो भी समस्याएं आ रही थी। वह समाप्त होंगी। साथ ही आज आपके जीवन में आपके आसपास के लोग आपकी प्रशंसा कर सकते हैं। घर परिवार में हंसी-खुशी का माहौल रहेगा। धन की स्थिति भी अच्छी रहेगी। वहीं पर स्वास्थ्य बरकरार रहेगा।
लकी नंबर:  7,     शुभ रंग: हल्का लाल

मूलांक 7 (MULANK 7)
आज का दिन आप लोगों का काफी हद तक अच्छा रहेगा। अधूरे कार्य पूरे होंगे। जिसकी वजह से आप काफी प्रसन्न रहेंगे। स्वास्थ्य आपका अच्छा रहेगा, लेकिन अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखकर चलें। आज अपने प्रेमी के साथ समय बिताने का प्रयास करें। उनकी बातों को समझने का प्रयास करें। वहीं पर धन की स्थिति अच्छी रहेगी, आपके पास धन आने की भी संभावना है।
लकी नंबर: 22       शुभ रंग:  चैती

मूलांक 8 (MULANK 8)
आज का दिन आप लोगों के लिए काफी हद तक पहले से बेहतर रहेगा। आज कार्य क्षेत्र में दिन मिला-जुला रहेगा। आज आपको स्वास्थ्य में भी सुधार महसूस होगा। वहीं पर आज आप लोगों के घर परिवार में अच्छा माहौल रहेगा। आज के दिन घर में कोई पुराना रिश्तेदार आ सकता है। आज आपकी धन की स्थिति अच्छी रहेगी।
लकी नंबर:   11       शुभ रंग:  हल्का सफेद

मूलांक 9 (MULANK 9)
आज आप लोगों को कार्य क्षेत्र में किसी बात को लेकर के चिंता रह सकती है, लेकिन आपको चिंता करने की कोई बात नहीं। स्वास्थ्य का भी ध्यान देना आवश्यक है। आज घर परिवार को लेकर आप काफी खुश रहेंगे। इसीलिए किसी भी बात को इग्नोर करना ही आपके लिए ठीक रहेगा। वहीं पर आज धन की स्थिति सामान्य रहेगी।
लकी नंबर: 85       शुभ रंग: क्रीम

5379487