Logo
अंक शास्त्र के अनुसार सोमवार 3 जून को कैसा रहेगा दिन। मूलांक हमारे गुण, दोष, स्वभाव और प्रकृति के बारे में बताते हैं। मूलांक की संख्या 1 से लेकर 9 तक होती है और हर मूलांक का अपना अलग ही महत्व होता है। अंक शास्त्र के हिसाब से इस इसे भाग्यांक भी कहा जाता है।

3 June ka Ank Rashifal: आज 3 जून 2024 है और दिन सोमवार। आज की तारीख के पूरे अंकों (03/06/2024, 3+0+6+2+0+2+4=17) को मिलाकर जोड़ें, तो जो अंक बन रहा है, वह 17 (1+7=8) है, जिसका जोड़ 8 बनता है। अंक शास्त्र संख्या 8 के स्वामी शनि हैं। इसी अंक के आधार पर आज का राशिफल तैयार किया गया है। यहां जानें अंक ज्योतिष के माध्यम से आज का अंक राशिफल।

यहां जानें सोमवार यानी 3 जून 2024 का अंक राशिफल ज्योतिषाचार्य डॉ. करिश्मा कौशिक के अनुसार।

मूलांक 1 (MULANK 1)
आज का दिन आप लोगों के कार्य क्षेत्र के लिए काफी हद तक अच्छा रहेगा। साथ ही आपके किसी कार्य में अगर रुकावट आ रही थी, तो वह भी खत्म हो जाएगी। स्वास्थ्य आपका अच्छा रहेगा। आज प्रेमी से वार्तालाप हो सकते हैं। वहीं पर किसी प्रकार की अगर परेशानी आ रही थी। तो उनसे भी छुटकारा प्राप्त होगा। धन की स्थिति अच्छी रहेगी।
लकी नंबर:  19,      शुभ रंग: पर्पल

मूलांक 2 (MULANK 2)
आज का दिन आप लोगों का कार्य क्षेत्र में काफी हद तक अच्छा बीतेगा। आज आप अपने आप को ऊर्जावान महसूस करेंगे। वहीं पर कार्य को संपन्न भी कर पाएंगे। आज का दिन स्वास्थ्य को लेकर के बेहतर रहेगा। आज आप अपने स्वास्थ्य को लेकर के कोई नई योजना बना सकते हैं। आज आप अपने प्रेमी से भी मिल सकते हैं, जिसकी वजह से मन भी प्रसन्न रहेगा। आज के दिन खर्च होने की संभावना है।
लकी नंबर: 11,     शुभ रंग:  पर्पल 

मूलांक 3 (MULANK 3)
आज का दिन आप लोगों का मिला जुला रहेगा। वहीं पर किसी कार्य को लेकर के आज परेशान हो सकते हैं। कोशिश करें कि अपने बड़ों से बात करके कार्य को सुलझाने का प्रयास करें। वहीं पर आज का दिन आप लोगों के स्वास्थ्य का भी ध्यान रखने की आवश्यकता है। साथ ही आज आप लोग अपने किसी रिश्तेदार से मिलकर के प्रसन्नता महसूस करेंगे। वहीं पर आज का दिन धन की स्थिति को लेकर के सामान्य रहेगा। अनावश्यक धन खर्च करने से बचें।
लकी नंबर: 40,      शुभ रंग: नारंगी

मूलांक 4 (MULANK 4)
आज का दिन आप लोगों के लिए काफी हद तक अच्छा रहेगा। आज आपके लिए दिन व्यापार को लेकर काफी हद तक अच्छा रहेगा। वहीं पर आज आपका स्वास्थ्य भी पहले से बेहतर होगा। आज आप अपने प्रेमी के साथ शाम का समय अवश्य बिताएं। वहीं पर आज का दिन धन की स्थिति को लेकर के अच्छा रहेगा।
लकी नंबर:  18,        शुभ रंग: आसमानी

मूलांक 5 (MULANK 5)
आज का दिन आप लोगों के लिए अच्छा रहेगा। वहीं पर किसी तरह की अगर समस्या आ रही थी, तो वह भी समाप्त हो जाएगी। यदि कार्य क्षेत्र में बाधाएं आ रही थी, तो वह भी समाप्त हो जाएंगी और अगर धन से संबंधित कोई रुकावट आ रही थी, तो वह भी समाप्त होगी। आज का दिन खुशी भरा बीतेगा। स्वास्थ्य पहले से ठीक रहेगा।
लकी नंबर:  20,      शुभ रंग:  पर्पल

मूलांक 6 (MULANK 6)
आज का दिन आप लोगों का काफी हद तक अच्छा रहेगा। आज आपके अधूरे कार्य पूरे होंगे। वहीं पर आपकी स्वास्थ्य की स्थिति भी बेहतर रहेगी। आज का दिन आप लोगों के लिए काफी हद तक अच्छा रहेगा। अगर आप अपने किसी पुराने मित्र से मिलना चाह रहे थे, तो आज का दिन आप लोगों के लिए काफी हद तक बेहतर रहने की संभावना है। वहीं पर धन की स्थिति भी पहले से बेहतर होगी।
लकी नंबर:  58,     शुभ रंग: नारंगी

मूलांक 7 (MULANK 7)
आज का दिन आप लोगों का काफी हद तक अच्छा रहेगा। अधूरे कार्य पूरे होंगे। वहीं पर कोई कार्य की शुरुआत करना चाह रहे थे, तो वह भी समय पर शुरू होने की योजना आप बना सकते हैं। स्वास्थ्य आपका अच्छा रहेगा। आज अपने प्रेमी के साथ समय बिताने का प्रयास करें, उनकी बातों को समझने का प्रयास करें। वहीं पर धन की स्थिति अच्छी रहेगी। धन आपके पास आने की संभावना है।
लकी नंबर: 50       शुभ रंग:  हरा

मूलांक 8 (MULANK 8)
आज का दिन आप लोगों के लिए काफी हद तक पहले से बेहतर रहेगा। आज कार्य क्षेत्र में भी काम आपके सुलझेंगे। वहीं पर आज आपको स्वास्थ्य में भी सुधार महसूस होगा। आज आप लोगों के घर परिवार में अच्छा माहौल रहेगा। कोई पुराना रिश्तेदार वापस आ सकता है। वहीं पर आज आपकी धन की स्थिति अच्छी रहेगी।
लकी नंबर:   45       शुभ रंग:  हल्का नीला

मूलांक 9 (MULANK 9)
आज का दिन आप लोगों के लिए काफी हद तक अच्छा रहेगा। आज आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। साथ ही परिवार के साथ भी समय बिताएंगे, जिसकी वजह से परिवार के सदस्य खास तौर से जो आयु में छोटे हैं, आपसे वह प्रसन्न रहेंगे। धन की स्थिति अच्छी रहेगी।
लकी नंबर: 80       शुभ रंग: पर्पल

5379487