Logo
मूलांक की संख्या 1 से 9 तक होती है और हर मूलांक का अपना अलग महत्व होता है। यह हमारे गुण, दोष, स्वभाव और प्रकृति के बारे में बताते हैं। आइए जानते हैं अंक ज्योतिष के माध्यम से 30 जनवरी 2024 का अंक राशिफल।

30 January ka Ank Rashifal: आज 30 जनवरी 2024 है और दिन मंगलवार। आज की तारीख के पूरे अंकों (30/01/2024, 3+0+1+2+0+2+4=12) को मिलाकर जोड़ें, तो जो अंक बन रहा है, वह 12 (1+2=3) है,  जिसका जोड़ 3 बनता है। अंक शास्त्र संख्या 3 के स्वामी बृहस्पति हैं। इसी अंक के आधार पर आज का राशिफल बनाया गया है। इसे आप मूलांक के अनुसार ही देखें। इसे भाग्यांक भी कहा जाता है।

यहां जानिए ज्योतिषाचार्य डॉ. करिश्मा कौशिक से 1 से 9 मूलांक मंगलवार यानी 30 जनवरी 2024 का अंक राशिफल।
 
मूलांक 1 (MULANK 1)
आज के दिन करियर को लेकर के मन में विचार चलते रहेंगे, मगर कार्य फिर भी पूरे होते रहेंगे। चिंताएं बनी रह सकती हैं। आर्थिक स्थिति में लाभ प्राप्त होगा। नए कार्य भी आरंभ होंगे, जिसकी वजह से आने वाले समय में आर्थिक स्थिति में स्थिरता आएगी। प्रेम संबंध मधुर रहेंगे। आज प्रेमी के साथ जीवन में ताजगी महसूस करेंगे। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। स्वास्थ्य को लेकर के ध्यान रखने की आवश्यकता है।
लकी नंबर:  5,      शुभ रंग: पर्पल

मूलांक 2 (MULANK 2)
आज के दिन कार्यक्षेत्र में मेहनत का फल मिलेगा। आज आपकी कार्य क्षेत्र में प्रशंसा हो सकती है। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। धन अनावश्यक खर्च न करें। प्रेम संबंध अच्छे रहेंगे। पारिवारिक जीवन में भी मुस्कुराहट एवं हर्षोल्लास बना रहेगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा, मगर माता के स्वास्थ्य का ध्यान रखने की आवश्यकता है।
लकी नंबर: 2,     शुभ रंग:   चैती

मूलांक 3 (MULANK 3)
आज के दिन व्यापार और कार्यक्षेत्र में लाभ प्राप्त होगा। आने वाले समय में तरक्की होने की संभावना है। आर्थिक स्थिति में लाभ होगा। धन प्राप्त होने की संभावना है। रुका हुआ धन वापस आएगा। प्रेम संबंधों में समय अच्छा बीतेगा। अपने पार्टनर के साथ समय बिताएंगे। आज आपको स्वास्थ्य को लेकर घबराने की आवश्यकता नहीं है। जिन लोगों को ब्लड लेटर प्रॉब्लम है। उनका भी स्वास्थ्य आज अच्छा ही रहेगा। 
लकी नंबर:  43,      शुभ रंग: गुलाबी

मूलांक 4 (MULANK 4)
आज के दिन करियर में मेहनत करने की आवश्यकता है। काम में बाधा आ सकती है। अनावश्यक धन भी खर्च हो सकता है, इसलिए धन पर नियंत्रण रखें। आज का दिन अच्छा रहेगा। जीवन के खुशी के पल आज बिता सकते हैं। अपने जीवन साथी के साथ कहीं यात्रा पर जा सकते हैं। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। जिस वजह से आप सारे कार्य संपन्न कर पाएंगे। आज के दिन निवेश के लिए भी शुभ रहेगा। 
लकी नंबर:  55,        शुभ रंग: पीला

मूलांक 5 (MULANK 5)
आज का दिन काफी हद तक अच्छा रहेगा। प्रमोशन एवं लाभ प्राप्त होने की संभावना है। व्यापार में संभल कर काम करना होगा। अपने से बड़ों से धन लाभ हो सकता है। आज पैतृक संपत्ति के मामले भी हल हो सकते हैं। आज के दिन प्रेम संबंधों में मधुरता आएगी। जीवन में सुधार आएगा। यदि ग्रह क्लेश चल रहे थे, तो अब इनसे छुटकारा प्राप्त होगा। स्वास्थ्य में थोड़ी परेशानी आ सकती है। जिस कारण आपके धन खर्चे में हलचल हो सकती है। दिन की शुभता के लिए हनुमान जी को जल चढ़ाएं।
लकी नंबर:  44,      शुभ रंग:   चॉकलेटी

मूलांक 6 (MULANK 6)
आज के दिन करियर एवं व्यवसाय में लाभ प्राप्त होगा। अगर नौकरी लंबे समय से ढूंढ रहे हैं, तो मिलने की संभावना है। आर्थिक स्थिति में नए बदलाव आएंगे, जिसकी वजह से एक्स्ट्रा इनकम सोर्स भी होना शुरू होगा। आज का दिन प्रेम संबंधों में दिन अच्छा बीतेगा। पार्टनर के साथ घूमने जा सकते हैं। स्वास्थ्य को लेकर लाभ होगा। यदि मधुमेह की समस्या है, तो स्वास्थ्य का खास तौर से ध्यान रखने की आवश्यकता है। आज के दिन की शुभता के लिए हनुमान जी को सिंदूर जरूर चढ़ाएं। 
लकी नंबर:  1,     शुभ रंग: नारंगी

मूलांक 7 (MULANK 7)
आज के दिन कोई व्यक्ति आपको भड़काने की कोशिश कर सकता है। इसलिए किसी के बहकावे में न आएं। केवल अपना मार्गदर्शन करें और काम करें। आज आर्थिक स्थिति में सुधार अवश्य आएगा। मगर स्थिरता आने में समय लगेगा। मेहनत अवश्य करें। जो लोग सिंगल है ऐसे लोग अपने विवाह का प्रस्ताव माता-पिता के सामने रख सकते हैं। यदि शुगर की परेशानी है, तो अपने स्वास्थ्य का ध्यान रख कर चलें। खाना-पीना समय से करें।
लकी नंबर: 21       शुभ रंग: कत्थई

मूलांक 8 (MULANK 8)
आज के दिन कार्यक्षेत्र में तरक्की होगी। वरिष्ठ व्यक्तियों से तारीफ सुनने को मिल सकती हैं। धन को लेकर स्थिति अच्छी रहेगी। आने वाले समय में भी धन लाभ प्राप्त होगा। स्वास्थ्य में अचानक बदलाव आ सकता है। इसलिए अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें। आज मौसम अनुसार इंफेक्शंस हो सकता है। सावधानी बरतनी होगी।
लकी नंबर: 51       शुभ रंग:  गुलाबी

मूलांक 9 (MULANK 9)
आज के दिन करियर मे मेहनत करने की आवश्यकता है। आने वाले समय में प्रमोशन मिलने की संभावना है। आज धन लाभ होने की संभावना है मगर धन किसी को उधार न दें, न ही उधार लें। नहीं तो चुकाना मुश्किल हो सकता है। आज प्रेम संबंधों में समय अच्छा बीतेगा। किसी पुराने मित्र से मुलाकात होने की संभावना है। बाहर के खाने पीने से बचें। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। सामान्य दिनों की तुलना में दिन अच्छा बीतेगा।
लकी नंबर: 55        शुभ रंग: हरा

5379487