Logo
अंक शास्त्र के अनुसार गुरुवार 30 मई को कैसा रहेगा दिन। मूलांक हमारे गुण, दोष, स्वभाव और प्रकृति के बारे में बताते हैं। मूलांक की संख्या 1 से लेकर 9 तक होती है और हर मूलांक का अपना अलग ही महत्व होता है। अंक शास्त्र के हिसाब से इस इसे भाग्यांक भी कहा जाता है।

30 may ka Ank Rashifal: आज 30 मई 2024 है और दिन गुरुवार। आज की तारीख के पूरे अंकों (30/05/2024, 3+0+5+2+0+2+4=16) को मिलाकर जोड़ें, तो जो अंक बन रहा है, वह 16 (1+6=7) है, जिसका जोड़ 7 बनता है। अंक शास्त्र संख्या 7 के स्वामी केतु हैं। इसी अंक के आधार पर आज का राशिफल तैयार किया गया है। यहां जानें अंक ज्योतिष के माध्यम से आज का अंक राशिफल।

यहां जानें गुरुवार यानी 30 मई 2024 का अंक राशिफल ज्योतिषाचार्य डॉ. करिश्मा कौशिक के अनुसार।

मूलांक 1 (MULANK 1)
आज का दिन आप लोगों का काफी हद तक अच्छा रहेगा। आज आपके कार्य क्षेत्र में आपको सफलता प्राप्त होगी। वहीं पर जो लोग व्यापार कर रहे हैं। उन्हें भी आज तरक्की मिल सकती है। साथ ही आज आपके प्रेम संबंधों में भी सुधार आएगा। वहीं पर आज मन में कुछ चिड़चिड़ापन बना रह सकता है। मगर उससे घबराने की आवश्यकता नहीं है। कोशिश करें कि हर व्यक्ति से नम्रता से बात करें। साथ ही आज आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा और धन की स्थिति भी अच्छी रहेगी।
लकी नंबर:  19,      शुभ रंग: पर्पल

मूलांक 2 (MULANK 2)
आज का दिन आप लोगों का मिला जुला रहेगा। आज आपको कारोबार पर ध्यान देने की आवश्यकता है और जो लोग नौकरी कर रहे हैं उन लोगों को आज के दिन छुट्टी लेने की आवश्यकता है। कोशिश करें कि आज का समय आज आप अपने परिवार और घर के बच्चों के साथ बिताएं, तो अच्छा रहेगा। आज किसी भी तरह की स्वास्थ्य संबंधित परेशानी नहीं आएगी तो घबराने की आवश्यकता नहीं है। साथ ही आज आपकी धन की स्थिति बेहतर होगी और आवश्यक घन खर्च भी हो सकता है।
लकी नंबर: 11,     शुभ रंग:  पर्पल 

मूलांक 3 (MULANK 3)
आज का दिन आप लोगों का काफी हद तक अच्छा रहेगा। आज कोई खुशखबरी आपको मिल सकती है। आज आप अपने आप को प्रसन्नता से भरपूर महसूस करेंगे। आज आपका स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा। वहीं पर आज आप अपने घर में कोई पार्टी का आयोजन कर सकते हैं। आपके जीवन साथी का योगदान मिलेगा। धन की स्थिति अच्छी रहेगी। धन खर्च हो सकता है।
लकी नंबर: 40,      शुभ रंग: नारंगी

मूलांक 4 (MULANK 4)
आज का दिन आप लोगों का काफी हद तक अच्छा रहेगा। वहीं पर आज जो लोग सरकारी नौकरी से जुड़े हुए हैं उनको लाभ प्राप्त हो सकता है या जो लोग सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं। उनके लिए भी लाभ होने की संभावना है। वहीं पर आज आपको स्वास्थ्य से संबंधित परेशानियों से छुटकारा प्राप्त होगा। आज धन से संबंधित किसी भी तरह का निर्णय लेने से बचें।
लकी नंबर:  18,        शुभ रंग: आसमानी

मूलांक 5 (MULANK 5)
आज का दिन आप लोगों का अच्छा रहेगा। जो लोग नौकरी कर रहे हैं, उन लोगों के लिए कोई खुशखबरी आएगी और खास तौर से जो लोग टीचिंग लाइन में हैं, उन लोगों के लिए दिन अच्छा रहेगा। वहीं पर आज कुछ नया कार्य भी आरंभ कर सकते हैं। आज परिवार के साथ समय बिताएंगे। कोशिश करें आज थोड़ा समय अपने आप को भी दें और आज धन खर्च होने की संभावना है। स्वास्थ्य आप लोगों का अच्छा रहेगा।
लकी नंबर:  20,      शुभ रंग:  पर्पल

मूलांक 6 (MULANK 6)
आज का दिन आप लोगों का काफी हद तक अच्छा रहेगा। जो लोग खासतौर से कपड़े का व्यापार कर रहे हैं, उन लोगों के लिए दिन बेहद ही खास रहने वाला है। आज के दिन आप लोगों के बीच में जो भी परेशानियां है रिश्तो को लेकर के वह ठीक होगी। आज आपका प्रेमी आपसे सही से वार्तालाप भी करेगा। आज आपका स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा। आज धन से संबंधित आपको कोई खुशखबरी मिल सकती है।
लकी नंबर:  58,     शुभ रंग: नारंगी

मूलांक 7 (MULANK 7)
आज का दिन आप लोगों का अच्छा रहेगा। आज किसी धार्मिक स्थान पर यात्रा करने जा सकते हैं। वहीं पर आज कार्यक्षेत्र में भी धर्म की बातों को लेकर के किसी लोगों से बहसवाजी हो सकती है। इसलिए इन सब चीजों से बचकर के रहें। आज आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा, परंतु आज आपके घर में किसी व्यक्ति का स्वास्थ्य खराब हो सकता है, जिसकी वजह से आप थोड़ा तनाव में आ सकते हैं। इसलिए घर परिवार के सदस्यों का खास तौर से अपने घर के बच्चों के स्वास्थ्य का ध्यान रखकर चलें। वहीं पर आज धन की स्थिति सामान्य में रहेगी।
लकी नंबर: 50       शुभ रंग:  हरा

मूलांक 8 (MULANK 8)
आज का दिन आप लोगों का काफी हद तक अच्छा रहेगा। साथ ही आज अधूरे कार्य भी पूरे होंगे। वहीं पर आज कोई व्यक्ति आपके जीवन में आगमन कर सकता है। कारोबार को लेकर के किसी व्यक्ति पर बहुत ज्यादा भरोसा ना करें। आज आपको स्वास्थ्य को लेकर के थोड़ी चिंताएं आपको हो सकती है। आज आपको धन की स्थिति में लाभ प्राप्त होगा।
लकी नंबर:   45       शुभ रंग:  हल्का नीला

मूलांक 9 (MULANK 9)
आज का दिन आप लोगों का काफी हद तक अच्छा रहेगा। आज लंबी यात्रा के बाद घर लौटने का समय आपको लगेगा। वहीं पर कार्य क्षेत्र में भी आज आप अपने कार्य पर कम ध्यान देंगे, जिसकी वजह से आपका अधिक कार्य छूट सकता है। स्वास्थ्य आपका अच्छा रहेगा। ऊर्जावान रहेंगे। घर परिवार को समय देने का प्रयास करें, खास तौर से जीवनसाथी को समय देने का प्रयास करें। घर में किसी नए कार्य की शुरुआत होने की बातचीत आज से शुरू हो सकती है। वहीं पर आज आपके धन की स्थिति अच्छी रहेगी। कहीं से शाम के समय में धन आपको प्राप्त हो सकता है।
लकी नंबर: 80       शुभ रंग: पर्पल

5379487