Logo
अंक शास्त्र के अनुसार मंगलवार 4 जून को कैसा रहेगा दिन। मूलांक हमारे गुण, दोष, स्वभाव और प्रकृति के बारे में बताते हैं। मूलांक की संख्या 1 से लेकर 9 तक होती है और हर मूलांक का अपना अलग ही महत्व होता है। अंक शास्त्र के हिसाब से इस इसे भाग्यांक भी कहा जाता है।

4 June ka Ank Rashifal: आज 4 जून 2024 है और दिन मंगलवार। आज की तारीख के पूरे अंकों (04/06/2024, 4+0+6+2+0+2+4=18) को मिलाकर जोड़ें, तो जो अंक बन रहा है, वह 18 (1+8=9) है, जिसका जोड़ 9 बनता है। अंक शास्त्र संख्या 9 के स्वामी मंगल हैं। इसी अंक के आधार पर आज का राशिफल तैयार किया गया है। यहां जानें अंक ज्योतिष के माध्यम से आज का अंक राशिफल।

यहां जानें मंगलवार यानी 4 जून 2024 का अंक राशिफल ज्योतिषाचार्य डॉ. करिश्मा कौशिक के अनुसार।

मूलांक 1 (MULANK 1)
आज आप लोगों को कार्य क्षेत्र में किसी बात को लेकर के चिंता हो सकती है, कोशिश करें अपने कार्य पर सबसे ज्यादा ध्यान देने की साथ ही स्वास्थ्य का भी ध्यान देना आवश्यक है। आज घर परिवार में माहौल अच्छा रहेगा, परंतु किसी बात पर लड़ाई झगड़ा हो सकता है। इसीलिए किसी भी बात को इग्नोर करना ही ठीक रहेगा। वहीं पर आज धन की स्थिति सामान्य रहेगी।
लकी नंबर:  19,      शुभ रंग: पर्पल

मूलांक 2 (MULANK 2)
आज का दिन आप लोगों के लिए काफी हद तक पहले से बेहतर रहेगा। आज कार्य क्षेत्र में भी काम आपके सुलझेंगे, वहीं पर आज आपको स्वास्थ्य में भी सुधार महसूस होगा। आज आप लोगों के घर परिवार में अच्छा माहौल रहेगा। कोई पुराना रिश्तेदार वापस आ सकता है। आज आपकी धन की स्थिति अच्छी रहेगी।
लकी नंबर: 11,     शुभ रंग:  पर्पल 

मूलांक 3 (MULANK 3)
आज का दिन आप लोगों का काफी हद तक अच्छा रहेगा। अधूरे कार्य पूरे होंगे। वहीं पर कोई कार्य की शुरुआत करना चाह रहे थे, तो वह भी इस समय पर शुरू होने की योजना आप बना सकते हैं। स्वास्थ्य आपका अच्छा रहेगा। आज आप अपने प्रेमी के साथ समय बिताने का प्रयास करें। उनकी बातों को समझने का प्रयास करें। वहीं पर धन की स्थिति अच्छी रहेगी। धन आपके पास आने की संभावना है।
लकी नंबर: 40,      शुभ रंग: नारंगी

मूलांक 4 (MULANK 4)
आज का दिन आपका अच्छा रहेगा। कार्यक्षेत्र में जो समस्याएं आ रही थी वह समाप्त होगी। आज आपके जीवन में आपके आसपास के लोग आपकी प्रशंसा कर सकते हैं। घर परिवार में हंसी-खुशी का माहौल रहेगा। धन की स्थिति भी अच्छी रहेगी। स्वास्थ्य बरकरार रहेगा।
लकी नंबर:  18,        शुभ रंग: आसमानी

मूलांक 5 (MULANK 5)
आज का दिन आप लोगों के लिए अच्छा रहेगा। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। अभी स्वास्थ्य पर आपको ध्यान रखने की आवश्यकता है। वहीं पर आज का दिन आप लोगों के लिए परिवार के साथ बिताने का समय है। आज प्रेमी से मुलाकात हो सकती है। धन की स्थिति सामान्य रहेगी। अनावश्यक धन खर्च करने से बचें।
लकी नंबर:  20,      शुभ रंग:  पर्पल

मूलांक 6 (MULANK 6)
आज का दिन आप लोगों के लिए काफी हद तक अच्छा रहेगा। व्यापार के लिए काफी हद तक अच्छा रहेगा। आज के दिन आप लोगों को अपना स्वास्थ्य का थोड़ा ध्यान रखने की आवश्यकता है। वहीं पर आज आप अपने प्रेमी के साथ शाम का समय अवश्य बिताएं। आज का दिन धन की स्थिति को लेकर के अच्छा रहेगा।
लकी नंबर:  58,     शुभ रंग: नारंगी

मूलांक 7 (MULANK 7)
आज का दिन आप लोगों का मिला जुला रहेगा। वहीं पर किसी कार्य को लेकर के आज परेशान हो सकते हैं। कोशिश करें कि अपने बड़ों से बात करके कोई कार्य को सुलझाने का प्रयास करें। आज का दिन आप लोगों को स्वास्थ्य का भी ध्यान रखने की आवश्यकता है। आज आप लोग अपने किसी रिश्तेदार से मिलकर के प्रसन्नता महसूस करेंगे। वहीं पर आज का दिन धन की स्थिति को लेकर के सामान्य रहेगा। अनावश्यक धन खर्च करने से बचें।
लकी नंबर: 50       शुभ रंग:  हरा

मूलांक 8 (MULANK 8)
आज का दिन आप लोगों का काफी हद तक सामान्य बीतेगा, मगर वहीं पर आज स्वास्थ्य को लेकर के चिंतित रहेंगे। साथ ही कार्यक्षेत्र में मन लगाने का प्रयास करेंगे। आज कोशिश करें की अनावश्यक धन खर्च न करें। स्वास्थ अच्छा रहेगा।
लकी नंबर:   45       शुभ रंग:  हल्का नीला

मूलांक 9 (MULANK 9)
आज का दिन आप लोगों के कार्य क्षेत्र के लिए थोड़ा सा मिला-जुला रहेगा। आज कार्यक्षेत्र में आप लोग परेशान हो सकते हैं। आज आपको जरूरत है कि कार्य बहुत सूझबूझ के साथ करें। वहीं पर स्वास्थ्य का भी ध्यान रख करके चलें। आज आपका धन आपके परिवार पर अत्यधिक खर्च हो सकता है, जिसकी वजह से आने वाले समय में आपको धन की परेशानी होने की संभावना बन सकती है।
लकी नंबर: 80       शुभ रंग: पर्पल

5379487