Logo
अंक शास्त्र के अनुसार 5 अप्रैल का कैसा रहेगा दिन। मूलांक की संख्या 1 से लेकर 9 तक होती है और हर मूलांक का अपना अलग ही महत्व होता है। इसे भाग्यांक भी कहा जाता है। मूलांक हमारे गुण, दोष, स्वभाव और प्रकृति के बारे में बताते हैं। यहां जानें अंक ज्योतिष के माध्यम से आज का अंक राशिफल।

5 April ka Ank Rashifal: आज 5 अप्रैल 2024 है और दिन शुक्रवार। आज की तारीख के पूरे अंकों (05/04/2024, 5+4+2+0+2+4=17) को मिलाकर जोड़ें, तो जो अंक बन रहा है, वह 17 (1+7=8) है,  जिसका जोड़ 8 बनता है। अंक शास्त्र संख्या 8 के स्वामी बुध हैं। इसी अंक के आधार पर आज का राशिफल तैयार किया गया है। 

यहां जानें शुक्रवार यानी 5 अप्रैल 2024 का अंक राशिफल ज्योतिषाचार्य डॉ. करिश्मा कौशिक के अनुसार।

मूलांक 1 (MULANK 1)
मूलांक 1 वाले जातकों को आज अपने कार्य पर ध्यान रखने की आवश्यकता है, साथ ही साथ सतर्क रहने की आवश्यकता है। आज आप छोटी-छोटी बातों पर क्रोधित हो सकते हैं। जिस वजह से आज आप किसी से बहस कर सकते हैं। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। धन की स्थिति आपकी आज सामान्य है। इसलिए अनावश्यक धन खर्च करने से बचें।
लकी नंबर:  1,      शुभ रंग: नीला

मूलांक 2 (MULANK 2)
आज का दिन आप लोगों का काफी हद तक अच्छा रहेगा। आज आपके कार्य भी पूरे होंगे। आपका स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा, परंतु खांसी की शिकायत अभी भी आपको बनी रहेगी। आज आप अपने जीवन साथी के साथ समय बिताएंगे। धन की स्थिति आज अच्छी रहेगी। साथ ही धन आने की संभावना आने वाले समय में बनेगी।
लकी नंबर: 55,     शुभ रंग:  कत्थई

मूलांक 3 (MULANK 3)
आज का दिन आप लोगों के लिए काफी हद तक अच्छा रहेगा। आज कार्य में आप कुछ नया कार्य आरंभ करने की सोच सकते हैं या कर सकते हैं। आज अपनी प्रेमी के साथ समय आप जरूर बिताएंगे, जिसकी वजह से आपका प्रेमी खुश रहेगा। धन की स्थिति अच्छी रहेगी। धन से संबंधित सारी परेशानियां दूर होने की संभावना है।
लकी नंबर: 40,      शुभ रंग: हरा

मूलांक 4 (MULANK 4)
आज का दिन आप लोगों का काफी हद तक अच्छा रहेगा। आज कार्यक्षेत्र में आप की कोई प्रशंसा भी कर सकता है, जिस वजह से आपका मन आज प्रसन्न रहेगा। आज आप अपने परिवार वालों के साथ कहीं घूमने फिरने जरूर जाएं। दिन अच्छा गुजरेगा। धन खर्च होने की आवश्यकता है।
लकी नंबर:  6,        शुभ रंग:  पर्पल

मूलांक 5 (MULANK 5)
आज का दिन आप लोगों का काफी हद तक सामान्य रहेगा। आज आप कोई नया कार्य करने की सोच सकते हैं। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। परिवार का सहयोग मिलेगा। सिंगल वालों का दिन अच्छा गुजरेगा। आज आप लोग किसी व्यक्ति से मिल सकते हैं। धन की स्थिति आप लोगों की पहले से बेहतर होगी।
लकी नंबर:  20,      शुभ रंग:  पर्पल

मूलांक 6 (MULANK 6)
आज का दिन आप लोगों का काफी हद तक अच्छा रहने वाला है। आज आप आलस्य का शिकार हो सकते हैं। आज का दिन आप लोगों के लिए परिवार वालों के साथ अच्छा रहेगा। जिसकी वजह से आप खुश रहेंगे। परंतु आज धन खर्च भी होगा। धन की स्थिति सामान्य रहेगी।
लकी नंबर:  58,     शुभ रंग: सफेद

मूलांक 7 (MULANK 7)
आज का दिन आप लोगों का मिला-जुला रह सकता है। आज के दिन आपको कहीं दूर घूमने जाना चाहिए, इससे आपकी टेंशन दूर होगी। आज कार्य में मेहनत करने की आवश्यकता है। परिवार का सहयोग मिलेगा। प्रेमी का साथ मिल सकता है। धन खर्च होने की संभावना है।
लकी नंबर: 50       शुभ रंग:  नीला

मूलांक 8 (MULANK 8)
आज का दिन आप लोगों के लिए काफी हद तक अच्छा रहेगा। आज आपके व्यापार में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य चिंता रह सकती है। लाइफ पार्टनर का सहयोग मिलेगा। दिन का आप आनंद लेंगे। धन खर्च होने की संभावना है। धार्मिक स्थानों  पर घूमने जा सकते हैं।
लकी नंबर:   28       शुभ रंग:  चॉकलेटी

मूलांक 9 (MULANK 9)
आज का दिन आप लोगों का अच्छा रहेगा, मगर आज भाग दौड़ बनी रहेगी। स्वास्थ्य आप लोगों का अच्छा रहने की संभावना है। आज आप ऊर्जावान रहेंगे, जिसके कारण आप कोई बड़ा निर्णय भी ले सकते हैं। आज आप अपना ज्यादा समय घर पर बिताएंगे। आज धन की स्थिति आप लोगों की सामान्य रहेगी।
लकी नंबर: 80       शुभ रंग: पर्पल

5379487