Logo
अंक शास्त्र के अनुसार शुक्रवार 5 जुलाई को कैसा रहेगा दिन। मूलांक हमारे गुण, दोष, स्वभाव और प्रकृति के बारे में बताते हैं। मूलांक की संख्या 1 से लेकर 9 तक होती है और हर मूलांक का अपना अलग ही महत्व होता है। अंक शास्त्र के हिसाब से इस इसे भाग्यांक भी कहा जाता है।

5 July ka Ank Rashifal: आज 5 जुलाई 2024 है और दिन शुक्रवार। आज की तारीख के पूरे अंकों (05/07/2024, 5+0+7+2+0+2+4=20) को मिलाकर जोड़ें, तो जो अंक बन रहा है, वह 20 (2+0=20) है, जिसका जोड़ 2 बनता है। अंक शास्त्र संख्या 2 के स्वामी चंद्रमा हैं। इसी अंक के आधार पर आज का राशिफल तैयार किया गया है। यहां जानें अंक ज्योतिष के माध्यम से आज का अंक राशिफल।

यहां जानें शुक्रवार यानी 5 जुलाई 2024 का अंक राशिफल ज्योतिषाचार्य डॉ. करिश्मा कौशिक के अनुसार।

मूलांक 1 (MULANK 1)
आज का दिन आप लोगों को कड़ी मेहनत करने की जरूरत है। आज के दिन कड़ी मेहनत के बाद ही आपको अच्छा परिणाम मिलेगा। छात्रों को आज के दिन अपने शिक्षा को लेकर के काफी मेहनत करने की आवश्यकता है। आज आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। घर परिवार में किसी व्यक्ति से अनबन हो सकती है, इसलिए वाणी पर नियंत्रण रखें। धन की स्थिति आप लोगों की अच्छी रहेगी।
लकी नंबर:  26,      शुभ रंग: पिंक

मूलांक 2 (MULANK 2)
आज का दिन आप लोगों का काफी हद तक उतार-चढ़ाव भरा रह सकता है। आज मानसिक तनाव रह सकता है। इसलिए काम में मन लगाने का प्रयास करें। वहीं पर स्वास्थ्य को लेकर के मानसिक तनाव बढ़ेगा। आज अपने घर परिवार के साथ समय बिताने का प्रयास करें। धन की स्थिति सामान्य रहेगी।
लकी नंबर: 18,     शुभ रंग:  आसमानी

मूलांक 3 (MULANK 3)
आज का दिन आप लोगों का काफी हद तक अच्छा रहेगा। आज के दिन कोई खुशखबरी आपको मिल सकती है। आप व्यापार को लेकर प्रसन्नता से भरपूर महसूस करेंगे। आज आपका स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा। वहीं पर आज आप अपने घर में कोई पार्टी का आयोजन कर सकते हैं, जिसकी वजह से आज आप घर के परिवार के सदस्यों के साथ बैठेंगे। आपके जीवन साथी का भी योगदान होगा। धन की स्थिति अच्छी रहेगी, धन खर्च हो सकता है।
लकी नंबर: 21,      शुभ रंग: पर्पल

मूलांक 4 (MULANK 4)
आज का दिन आप लोगों का काफी हद तक अच्छा रहेगा। वहीं पर आज सरकारी नौकरी से जुड़े लोगों को लाभ प्राप्त हो सकता है। आज आपको स्वास्थ्य से संबंधित परेशानियों से छुटकारा प्राप्त होगा। आज हम अपने मित्र के साथ समय जरूर बिताएं। वहीं पर आज धन से संबंधित किसी भी तरह का निर्णय लेने से बचें।।
लकी नंबर:  70,        शुभ रंग: पीला

मूलांक 5 (MULANK 5)
आज का दिन आप लोगों का काफी हद तक अच्छा रहेगा। आज आप अपने स्वास्थ्य को लेकर के परेशान हो सकते हैं। किसी नई चीज का आयोजन भी कर सकते हैं। कार्यक्षेत्र में ऊर्जा के साथ आप कार्य करेंगे। वहीं पर आज अपने घर परिवार वालों के साथ भी समय बिताएंगे। आज धन की स्थिति आप लोगों की अच्छी रहेगी, परंतु खर्चा भी होगा।
लकी नंबर: 12,      शुभ रंग:  गोल्डन

मूलांक 6 (MULANK 6)
आज का दिन आप लोगों का काफी हद तक अच्छा रहेगा। जो लोग खासतौर से कपड़े का व्यापार कर रहे हैं, उन लोगों के लिए दिन बेहद ही खास रहने वाला है। आज के दिन आप लोगों के बीच में जो भी परेशानियां रिश्तो को लेकर थी, वह ठीक होगी। आज आपका स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा। जिस वजह से आज आप बहुत सारे कार्य को संपन्न कर पाएंगे। वहीं पर आज धन से संबंधित आपको कोई खुशखबरी मिल सकती है।
लकी नंबर:  7,     शुभ रंग: हल्का नीला

मूलांक 7 (MULANK 7)
आज का दिन आप लोगों का अच्छा रहेगा। आज किसी धार्मिक स्थान पर यात्रा करने जा सकते हैं। वहीं पर आज कार्य क्षेत्र में भी धर्म की बातों को लेकर के किसी लोगों से बहस बाजी हो सकती है, इसलिए इन सब चीजों से बचकर के रहें। केवल अपने कार्य पर ही ध्यान दें। वहीं पर आज आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। आज धन की स्थिति सामान्य रहेगी।
लकी नंबर: 22       शुभ रंग:  पीला

मूलांक 8 (MULANK 8)
आज का दिन आप लोगों का काफी हद तक अच्छा रहेगा। कारोबार को लेकर के आप प्रसन्न रहेंगे। आज आपके स्वास्थ्य को लेकर के थोड़ी चिंताएं आपको हो सकती हैं, मगर ज्यादा चिंता करने की आवश्यकता नहीं है। स्वास्थ्य आने वाले समय में ठीक हो जाएगा। आज आप लोगों को अपने मित्रों के साथ समय अवश्य बिताना चाहिए। वहीं पर आज आपको धन की स्थिति में लाभ प्राप्त होगा।
लकी नंबर:   11       शुभ रंग:  भूरा

मूलांक 9 (MULANK 9)
आज का दिन आप लोगों का काफी हद तक अच्छा रहेगा। स्वास्थ्य आपका अच्छा रहेगा। घर परिवार को समय देने का प्रयास करें। जीवनसाथी को समय देने का प्रयास करें। घर में किसी नए कार्य की शुरुआत होने की बातचीत आज से शुरू हो सकती है। वहीं पर आज आपके धन की स्थिति अच्छी रहेगी। कहीं से शाम के समय में धन आपको प्राप्त हो सकता है।
लकी नंबर: 85       शुभ रंग: नारंगी

5379487