Logo
अंक शास्त्र के अनुसार बुधवार 5 जून को कैसा रहेगा दिन। मूलांक हमारे गुण, दोष, स्वभाव और प्रकृति के बारे में बताते हैं। मूलांक की संख्या 1 से लेकर 9 तक होती है और हर मूलांक का अपना अलग ही महत्व होता है। अंक शास्त्र के हिसाब से इस इसे भाग्यांक भी कहा जाता है।

5 June ka Ank Rashifal: आज 5 जून 2024 है और दिन बुधवार। आज की तारीख के पूरे अंकों (05/06/2024, 5+0+6+2+0+2+4=19) को मिलाकर जोड़ें, तो जो अंक बन रहा है, वह 19 (1+9=10) है, जिसका जोड़ 1 बनता है। अंक शास्त्र संख्या 1 के स्वामी सूर्य हैं। इसी अंक के आधार पर आज का राशिफल तैयार किया गया है। यहां जानें अंक ज्योतिष के माध्यम से आज का अंक राशिफल।

यहां जानें बुधवार यानी 5 जून 2024 का अंक राशिफल ज्योतिषाचार्य डॉ. करिश्मा कौशिक के अनुसार।

मूलांक 1 (MULANK 1)
आज का दिन आप लोगों का अच्छा रहेगा, मगर आज भाग दौड़ बनी रहेगी। स्वास्थ्य आप लोगों का अच्छा रहेगा। आज अपने परिवार के साथ खास पल बिताएंगे। प्रेमी के साथ थोड़ा समय देने का प्रयास जरुर करें। धन की स्थिति सामान्य रहेगी।
लकी नंबर:  19,      शुभ रंग: पर्पल

मूलांक 2 (MULANK 2)
आज का दिन आप लोगों के लिए काफी हद तक अच्छा रहेगा। वहीं पर आज आपके व्यापार में वृद्धि होगी। यदि कार्य क्षेत्र में आप कार्य कर रहे हैं, तो उसमें भी आपको सफलता मिलेगी। वहीं पर आज आपका स्वास्थ्य भी काफी हद तक अच्छा रहेगा। लाइफ पार्टनर का सहयोग मिलेगा। आज के दिन का आप आनंद लेंगे। धन खर्च होने की संभावना है, परंतु कहीं से धन आने की भी संभावना है।
लकी नंबर: 11,     शुभ रंग:  पर्पल 

मूलांक 3 (MULANK 3)
आज का दिन आप लोगों का मिला-जुला रहेगा। आज कार्य में मेहनत करने की आवश्यकता है। वहीं पर आज आपका स्वास्थ्य भी सामान्य रहेगा। आज अपने प्रेमी के साथ कहीं घूमने फिरने का विचार अवश्य करें। क्योंकि धन खर्च होने की संभावना है।
लकी नंबर: 40,      शुभ रंग: नारंगी

मूलांक 4 (MULANK 4)
आज का दिन आप लोगों का काफी हद तक अच्छा रहेगा। आज का दिन आप लोगों के लिए परिवार वालों के साथ अच्छा रहेगा, परंतु आज धन खर्च भी होगा। धन की स्थिति सामान्य रहेगी। आज के दिन आपको संयम से कार्य करने की आवश्यक्ता है।
लकी नंबर:  18,        शुभ रंग: आसमानी

मूलांक 5 (MULANK 5)
आज का आप लोगों के लिए काफी हद तक अच्छा रहेगा। वहीं पर आप आज अपने काम पर भी ध्यान देंगे। साथ ही जो लोग व्यापार कर रहे हैं, उनके लिए कोई खुशखबरी हो सकती है। साथ ही आज स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा। धन की स्थिति बेहतर होगी, परंतु धन खर्च होने की आवश्यकता है। घर परिवार के सदस्यों पर धन खर्च हो सकता है।
लकी नंबर:  20,      शुभ रंग:  पर्पल

मूलांक 6 (MULANK 6)
आज का दिन आप लोगों का काफी हद तक अच्छा रहेगा। आज कार्यक्षेत्र में आप की कोई प्रशंसा भी कर सकता है। जिसकी वजह से आपका मन आज प्रसन्न रहेगा। वहीं पर आज आपका स्वास्थ्य भी काफी हद तक बेहतर होगा, अगर किसी भी समय आपको परेशानी स्वास्थ्य संबंधित आ रही थी, तो वह ठीक हो जाएगी। धन आने की संभावना है।
लकी नंबर:  58,     शुभ रंग: नारंगी

मूलांक 7 (MULANK 7)
आज का दिन आप लोगों के लिए काफी हद तक अच्छा रहेगा। आज कार्य में आप कुछ नया कार्य आरंभ करने की सोच सकते हैं। आज आपका स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा। अपनी प्रेमी के साथ समय आप जरूर बिताएंगे, जिसकी वजह से आपके और आपके प्रेमी के बीच में अगर किसी भी प्रकार की अनबन हो रही थी, तो वह समाप्त हो जाएगी। धन की स्थिति अच्छी रहेगी। 
लकी नंबर: 50       शुभ रंग:  हरा

मूलांक 8 (MULANK 8)
आज का दिन आप लोगों के लिए काफी हद तक अच्छा रहेगा। वहीं पर आज आपकी धन की स्थिति बेहतर होगी। धन को लेकर के बढ़ोतरी हो सकती है। स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा, जिसके कारण आज आप मन लगाकर के काम करेंगे और अपने घर परिवार में भी खुशी का माहौल बनाएंगे। घर परिवार के लोग आपसे संतुष्ट रहेंगे। आपकी तारीफ करेंगे।
लकी नंबर:   45       शुभ रंग:  हल्का नीला

मूलांक 9 (MULANK 9)
आज का दिन आप लोगों का कार्य क्षेत्र को लेकर के काफी हद तक अच्छा रहेगा। वहीं पर आज आप अपने अधूरे कार्य को निपटा पाएंगे, परंतु आसपास के लोगों की बातों को लेकर के ध्यान ना दें, नहीं तो आपको नुकसान हो सकता है। साथ ही ऐसा आपका स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा। वहीं पर आज कोशिश करेंगे, कि प्रेमी के साथ समय बिता पाएं। धन की स्थिति पहले से बेहतर होगी।
लकी नंबर: 80       शुभ रंग: पर्पल

5379487