Logo
मूलांक(अंक शास्त्र) हमारे गुण, प्रकृति, स्वभाव और दोष के बारे में बताते हैं। इनकी संख्या 1 से लेकर 9 तक होती है और हर मूलांक का अपना अलग महत्व होता है। यहां जानें अंक ज्योतिष के माध्यम से 5 मार्च 2024 का अंक राशिफल।

5 March ka Ank Rashifal: आज 5 मार्च 2024 है और दिन मंगलवार। आज की तारीख के पूरे अंकों (05/03/2024, 5+3+2+0+2+4=16) को मिलाकर जोड़ें, तो जो अंक बन रहा है, वह 16 (1+6=7) है,  जिसका जोड़ 7 बनता है। अंक शास्त्र संख्या 7 के स्वामी केतु हैं। इसी अंक के आधार पर आज का राशिफल तैयार किया गया है। आप इसे मूलांक के अनुसार ही देखें। अंक ज्योतिष के अनुसार इसे भाग्यांक भी कहा जाता हैं। 

यहां जानिए ज्योतिषाचार्य डॉ. करिश्मा कौशिक से 1 से 9 तक का मूलांक मंगलवार यानी 5 मार्च 2024 का अंक राशिफल।

मूलांक 1 (MULANK 1)
आज आप लोगों को कार्य क्षेत्र में किसी बात को लेकर के चिंता हो सकती है। आज के दिन जिन लोगों को आंखों से संबंधित परेशानी है, उन लोगों को खास तौर से अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखने की आवश्यकता है। आज घर परिवार में माहौल अच्छा रहेगा। आज किसी बात पर लड़ाई झगड़ा हो सकता है, इसलिए किसी भी बात को इग्नोर करना ही ठीक रहेगा। आज धन की स्थिति सामान्य रहेगी।
लकी नंबर:  15,      शुभ रंग: हरा

मूलांक 2 (MULANK 2)
आज का दिन आप लोगों के लिए काफी हद तक पहले से बेहतर रहेगा। आज कार्य क्षेत्र में भी काम आपके सुलझेंगे। आज आपको स्वास्थ्य में भी सुधार महसूस होगा, अगर लंबे समय से स्वास्थ्य खराब चल रहा था। आज आप लोगों के घर परिवार में अच्छा माहौल रहेगा। कोई पुराना रिश्तेदार वापस आ सकता है, अगर विदेश गया था। आज आपकी धन की स्थिति अच्छी रहेगी।
लकी नंबर: 50,     शुभ रंग:   पर्पल

मूलांक 3 (MULANK 3)
आज का दिन आप लोगों का काफी हद तक अच्छा रहेगा। अधूरे कार्य पूरे होंगे, वहीं पर कोई कार्य की शुरुआत करना चाह रहे थे, तो वह भी इस समय पर शुरू होने की योजना आप बना सकते हैं। स्वास्थ्य आपका अच्छा रहेगा, परंतु अगर आपको डायबिटीज है, तो अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखकर चलें। आज अपने प्रेमी के साथ समय बिताने का प्रयास करें। उनकी बातों को समझने का प्रयास करें। धन की स्थिति अच्छी रहेगी। धन आपके पास आने की संभावना है।
लकी नंबर: 80,      शुभ रंग: हल्का गुलाबी

मूलांक 4 (MULANK 4)
आज का दिन आप लोगों का काफी हद तक अच्छा रहेगा। आज आपके अधूरे कार्य पूरे होंगे। आपकी स्वास्थ्य की स्थिति भी बेहतर रहेगी। जो स्वास्थ्य आपका काफी दिनों से पहले से खराब चल रहा था। वह भी ठीक होगा। आज का दिन आप लोगों के लिए काफी हद तक अच्छा रहेगा। अगर आप अपने किसी पुराने मित्र से मिलना चाह रहे थे, तो आज का दिन आप लोगों के लिए काफी हद तक बेहतर रहने की संभावना है। धन की स्थिति भी पहले से बेहतर होगी।
लकी नंबर:  21,        शुभ रंग:  पीला

मूलांक 5 (MULANK 5)
आज का दिन आप लोगों के लिए अच्छा रहेगा। आज आप अपने कार्य को पूरा कर सकते हैं। अगर आप व्यापार करते हैं, तो आज व्यापार को आगे बढ़ाने की कोई नहीं योजना किसी बड़े के साथ मिलकर के बना सकते हैं। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। अभी स्वास्थ्य पर आपको ध्यान रखने की आवश्यकता है। आज का दिन आप लोगों के लिए परिवार के साथ बिताने का समय है। आज प्रेमी से मुलाकात हो सकती है। मुलाकात से आज आप काफी प्रसन्न दिखेंगे। धन की स्थिति सामान्य रहेगी। अनावश्यक धन खर्च करने से बचें। ज्यादा से ज्यादा समय परिवार को देने का कार्य करें।
लकी नंबर:   13,      शुभ रंग:  नारंगी

मूलांक 6 (MULANK 6)
आज का दिन आप लोगों के लिए काफी हद तक अच्छा रहेगा। आज आपके लिए दिन व्यापार के लिए काफी हद तक अच्छा रहेगा। आज आपका स्वास्थ्य भी पहले से बेहतर होगा। जिन लोगों को खांसी से संबंधित परेशानी है, उन लोगों को अपना स्वास्थ्य का थोड़ा ध्यान रखने की आवश्यकता है। अपने प्रेमी के साथ शाम का समय अवश्य बिताएं। आज का दिन धन की स्थिति को लेकर के अच्छा रहेगा।
लकी नंबर:  17,     शुभ रंग: कत्थई

मूलांक 7 (MULANK 7)
मूलांक 7 वालों का आज का दिन मिला- जुला रहेगा। आज आप कोशिश करें कि अपने से बड़ो की राय जरूर लें। किसी कार्य को लेकर के आज परेशान हो सकते हैं। कोशिश करें कि अपने बड़ों से बात करके कार्य को सुलझाने का प्रयास करें। आज का दिन आप लोगों को स्वास्थ्य का भी ध्यान रखने की आवश्यकता है। आज आप लोग अपने किसी रिश्तेदार से मिलकर के प्रसन्नता महसूस करेंगे। आज का दिन धन की स्थिति को लेकर के सामान्य रहेगा। अनावश्यक धन खर्च करने से बचें।
लकी नंबर: 28       शुभ रंग:  गुलाबी

मूलांक 8 (MULANK 8)
आज का दिन आप लोगों का कार्य क्षेत्र में काफी हद तक अच्छा बीतेगा। आज आप अपने आप को ऊर्जावान महसूस करेंगे। आज के दिन आप कार्य को संपन्न भी कर पाएंगे। आज का दिन स्वास्थ्य को लेकर के बेहतर रहेगा। आज आप अपने स्वास्थ्य को लेकर के कोई नई योजना बना सकते हैं। जिम, एक्सरसाइज अगर कोई इस तरह का कार्य करने की सोच रहे थे, तो आज से आप शुरुआत ही कर सकते हैं। आज आप अपने प्रेमी से भी मिल सकते हैं। जिसकी वजह से मन भी प्रसन्न रहेगा। आज के दिन खर्च होने की संभावना है।
लकी नंबर:   99       शुभ रंग: हल्का काला

मूलांक 9 (MULANK 9)
आज का दिन आप लोगों के कार्य क्षेत्र के लिए थोड़ा सा मिला-जुला रहेगा, क्योंकि आज कार्य में आप लोग परेशान हो सकते हैं। आज आपको जरूरत है, कि कार्य बहुत सूझबूझ के साथ करें। स्वास्थ्य का भी ध्यान रख करके चलें। आपका आपके परिवार पर अत्यधिक खर्च हो सकता है। जिसकी वजह से आने वाले समय में आपको धन की परेशानी होने की संभावना बन सकती है।
लकी नंबर: 40        शुभ रंग: हल्का पीला

5379487