Logo
अंक शास्त्र के अनुसार गुरुवार 6 जून को कैसा रहेगा दिन। मूलांक हमारे गुण, दोष, स्वभाव और प्रकृति के बारे में बताते हैं। मूलांक की संख्या 1 से लेकर 9 तक होती है और हर मूलांक का अपना अलग ही महत्व होता है। अंक शास्त्र के हिसाब से इस इसे भाग्यांक भी कहा जाता है।

6 June ka Ank Rashifal: आज 6 जून 2024 है और दिन गुरुवार। आज की तारीख के पूरे अंकों (06/06/2024, 6+0+6+2+0+2+4=20) को मिलाकर जोड़ें, तो जो अंक बन रहा है, वह 20 (2+0=2) है, जिसका जोड़ 2 बनता है। अंक शास्त्र संख्या 2 के स्वामी चंद्रमा हैं। इसी अंक के आधार पर आज का राशिफल तैयार किया गया है। यहां जानें अंक ज्योतिष के माध्यम से आज का अंक राशिफल।

यहां जानें गुरुवार यानी 6 जून 2024 का अंक राशिफल ज्योतिषाचार्य डॉ. करिश्मा कौशिक के अनुसार।

मूलांक 1 (MULANK 1)
कार्यक्षेत्र में आज उतार-चढ़ाव जरूर रहेगा, परंतु आप उतार चढ़ाव के साथ ही अच्छे से कार्य कर पाएंगे, जिससे कि आपके वरिष्ठ आपकी प्रशंसा करेंगे। आज आपको अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखने की आवश्यकता रहेगी। आज के दिन आपका तनाव समाप्त हो सकता है। धन की स्थिति अच्छी रहेगी, परंतु धन कहीं से आने की संभावना नहीं है। 
लकी नंबर:  19,      शुभ रंग: पर्पल

मूलांक 2 (MULANK 2)
आज का दिन आप लोगों का काफी हद तक अच्छा रहेगा। स्वास्थ्य आपका अच्छा रहेगा, परंतु जुखाम होने की समस्या आज हो सकती है। घर परिवार में खुशी आएगी। किसी व्यक्ति की प्रमोशन से संबंधित कोई काम हो सकता है। सिंगल लोगों के लिए भी दिन अच्छा रहेगा। जीवन साथी और लाइफ पार्टनर का सहयोग मिलेगा। धन की स्थिति अच्छी रहेगी।
लकी नंबर: 11,     शुभ रंग:  पर्पल 

मूलांक 3 (MULANK 3)
आज के दिन कार्यक्षेत्र में लाभ प्राप्त होगा। आपको आज के दिन मेहनत का फल आज जरूर मिलेगा। आर्थिक स्थिति में लाभ की संभावना है। प्रेम में मधुरता रहेगी। परिवार में खुशहाली का माहौल बना रहेगा। जिसकी वजह से आज आप ऊर्जावान रहेंगे। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। 
लकी नंबर: 40,      शुभ रंग: नारंगी

मूलांक 4 (MULANK 4)
आज का दिन कार्यक्षेत्र में मेहनत करने की आवश्यकता है। आज परिणाम मिले-जुले रहेंगे। वहीं आज के दिन अपने आसपास के लोगों से सतर्क रहें। आर्थिक स्थिति में उतार-चढ़ाव की संभावना है। स्वास्थ्य आज अच्छा रहेगा। धन की स्थिति अच्छी रहेगी। 
लकी नंबर:  18,        शुभ रंग: आसमानी

मूलांक 5 (MULANK 5)
आज का करियर को लेकर के दिन मिलाजुला रहेगा। आर्थिक मामलों में सावधानी बरतने की आवश्यकता है। धन को लेकर के किसी पर विश्वास ना करें। आज के दिन आप लोगों को अपने स्वास्थ्य का खास तौर से ध्यान रखने की आवश्यकता है। 
लकी नंबर:  20,      शुभ रंग:  पर्पल

मूलांक 6 (MULANK 6)
आज का दिन आप लोगों का काफी हद तक अच्छा रहेगा। वहीं पर हर तरह की समस्या से छुटकारा प्राप्त हो सकता है। आज के दिन खुशी का माहौल रहेगा। साथ ही आज आपके जीवन की समस्याएं सुलझ सकती हैं। सेहत अच्छी रहेगी। जीवनसाथी के साथ समय निकालने का प्रयास करेंगे। धन की स्थिति अच्छी रहेगी। 
लकी नंबर:  58,     शुभ रंग: नारंगी

मूलांक 7 (MULANK 7)
आज के दिन कार्य क्षेत्र में लाभ प्राप्त होगा। व्यापार करने वालों को अच्छा मुनाफा मिलने की संभावना है। आपको अपने परिवार के सदस्य और रिश्तेदारों पर ध्यान देने की जरूरत है। स्वास्थ्य आपका अच्छा रहेगा, परंतु मानसिक तनाव इस समय पर हो सकता है। धन से संबंधित परेशानियां भी समय पर हल होगी।
लकी नंबर: 50       शुभ रंग:  हरा

मूलांक 8 (MULANK 8)
आज का दिन कार्यक्षेत्र में मिलाजुला रहेगा। व्यापार या कार्यक्षेत्र को लेकर कोई महत्वपूर्ण निर्णय ले सकते हैं। धन को लेकर सतर्क रहने की आवश्यकता है। कार्यक्षेत्र को लेकर के कई चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। धन की स्थिति अच्छी रहेगी। 
लकी नंबर:   45       शुभ रंग:  हल्का नीला

मूलांक 9 (MULANK 9)
करियर, कार्यक्षेत्र में आज का दिन अच्छा रहेगा। वहीं पर आज तनाव कार्य क्षेत्र में समाप्त भी होगा। आज का दिन आप लोगों के लिए रिश्ते को लेकर के काफी हद तक अच्छा रहेगा। आज आपका स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा। धन से संबंधित परेशानी से भी छुटकारा प्राप्त होगा।
लकी नंबर: 80       शुभ रंग: पर्पल

5379487