Logo
अंक शास्त्र के अनुसार रविवार 7 जुलाई को कैसा रहेगा दिन। मूलांक हमारे गुण, दोष, स्वभाव और प्रकृति के बारे में बताते हैं। मूलांक की संख्या 1 से लेकर 9 तक होती है और हर मूलांक का अपना अलग ही महत्व होता है। अंक शास्त्र के हिसाब से इस इसे भाग्यांक भी कहा जाता है।

7 July ka Ank Rashifal: आज 7 जुलाई 2024 है और दिन रविवार। आज की तारीख के पूरे अंकों (07/07/2024, 7+0+7+2+0+2+4=22) को मिलाकर जोड़ें, तो जो अंक बन रहा है, वह 22 (2+2=4) है, जिसका जोड़ 4 बनता है। अंक शास्त्र संख्या 4 के स्वामी राहु हैं। इसी अंक के आधार पर आज का राशिफल तैयार किया गया है। यहां जानें अंक ज्योतिष के माध्यम से आज का अंक राशिफल।

यहां जानें रविवार यानी 7 जुलाई 2024 का अंक राशिफल ज्योतिषाचार्य डॉ. करिश्मा कौशिक के अनुसार।

मूलांक 1 (MULANK 1)
आज का दिन आप लोगों का काफी हद तक अच्छा रहने वाला है। वहीं आज के दिन आप कार्य क्षेत्र को लेकर के ऊर्जावान रहेंगे। व्यापार में आज के दिन कोई नया कार्य शुरू कर सकते हैं। आज आपके स्वास्थ्य में खराबी आ सकती है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। धन की स्थिति सामान्य में रहेगी।
लकी नंबर:  26,      शुभ रंग: नारंगी

मूलांक 2 (MULANK 2)
आज का दिन आप लोगों का काफी हद तक अच्छा रहेगा। आज तनाव से मुक्त महसूस करेंगे। आज कार्य क्षेत्र में आप अवकाश ले सकते हैं। आज आपका स्वास्थ्य भी पहले से बेहतर रहेगा। आज के दिन परिवार को समय देने का प्रयास करें। जीवनसाथी से आपकी बातचीत कम हो पाएगी, इसलिए तनाव न लें। वहीं पर आज धन की स्थिति सामान्य में रहेगी।
लकी नंबर: 18,     शुभ रंग:  गुलाबी

मूलांक 3 (MULANK 3)
आज का दिन आप लोगों के लिए काफी हद तक अच्छा रहेगा, लेकिन कार्य में थोड़ी चिंताएं बनी रहेगी। परिवार में आज के दिन छोटे बच्चों के साथ समय बिताएंगे। ऐसा करने से आपका तनाव भी मिटेगा और आप भी प्रसन्न होंगे। वहीं पर आज आपके धन खर्च को लगाम मिलेगी। साथ ही आज आप अपनी धन से संबंधित सेविंग्स भी कर सकते हैं।
लकी नंबर: 21,      शुभ रंग: हल्का गोल्डन

मूलांक 4 (MULANK 4)
आज का दिन आप लोगों के लिए काफी हद तक अच्छा रहेगा। कोई नई खुशखबरी आज आपके कार्य क्षेत्र से जुड़ी हुई मिल सकती है। जिसकी वजह से आप आज अपने आप को खुशी से भरपूर महसूस करेंगे। आज आपको किसी कार्य को लेकर के बधाई मिल सकती है। वहीं पर आज धन की स्थिति भी पहले से बेहतर होगी। पार्टी का माहौल बना रहेगा, इसलिए धन भी खर्च हो सकता है।
लकी नंबर:  70,        शुभ रंग: पीला

मूलांक 5 (MULANK 5)
आज का दिन आप लोगों का काफी हद तक बेहतर रहेगा। वहीं आपके सारे कार्य पूरे होंगे। आज आपको लाभ प्राप्त हो सकता है। स्वास्थ्य आज आप लोगों का अच्छा रहेगा। घर परिवार के सदस्यों के साथ समय बिताने का प्रयास करें। वहीं पर आज धन की स्थिति अच्छी रहेगी। कहीं से धन का आगमन हो सकता है।
लकी नंबर: 12,      शुभ रंग:  गोल्डन

मूलांक 6 (MULANK 6)
आज का दिन आप लोगों के लिए काफी बेहतर रहने वाला है। वहीं आज के दिन आप कहीं घूमने फिरने जा सकते हैं। आज कार्य पर बहुत ज्यादा ध्यान नहीं दे पाएंगे। आज आप अपने प्रेमी के साथ समय बिताना पसंद करेंगे। वहीं पर आज धन की स्थिति आपकी अच्छी रहेगी।
लकी नंबर:  7,     शुभ रंग: हल्का नीला

मूलांक 7 (MULANK 7)
आज का दिन आप लोगों के लिए काफी हद तक बेहतर रहेगा। आज आपके जीवन साथी का सहयोग मिलेगा। सिंगल लोगों के लिए भी दिन काफी हद तक अच्छा रहेगा। आज आपके जीवन में कोई मित्र आ सकता है और धन की स्थिति भी आपकी अच्छी रहेगी। कहीं से धन आने की संभावना है।
लकी नंबर: 22       शुभ रंग:  लाल

मूलांक 8 (MULANK 8)
आज का दिन आप लोगों के लिए थोड़ा सा चिंतित करने वाला हो सकता है। चिंता करने से आपके स्वास्थ्य को ही हानि पहुंचेगी, इसीलिए ज्यादा चिंता न करें। आज आपको थोड़ा मन लगा करके काम करने की जरूरत है। स्वास्थ्य का ध्यान देकर के चलें। आज आपको स्वास्थ्य पर ज्यादा से ज्यादा ध्यान देने की आवश्यकता है। वहीं पर धन की स्थिति अच्छी रहेगी।
लकी नंबर:   11       शुभ रंग:  काला

मूलांक 9 (MULANK 9)
आज आप लोगों के लिए काफी हद तक कार्य को लेकर के सुधार महसूस होगा। आज आपको मानसिक तनाव हो सकता है। स्वास्थ्य पहले से ठीक होगा। परिवार के साथ समय बीतेगा। वहीं पर परिवार का हंसी-खुशी का माहौल भी रहेगा। आज धन की स्थिति पहले से बेहतर होगी।
लकी नंबर: 85       शुभ रंग: पर्पल

5379487