Logo
अंक शास्त्र के अनुसार शुक्रवार 7 जून को कैसा रहेगा दिन। मूलांक हमारे गुण, दोष, स्वभाव और प्रकृति के बारे में बताते हैं। मूलांक की संख्या 1 से लेकर 9 तक होती है और हर मूलांक का अपना अलग ही महत्व होता है। अंक शास्त्र के हिसाब से इस इसे भाग्यांक भी कहा जाता है।

7 June ka Ank Rashifal: आज 7 जून 2024 है और दिन शुक्रवार। आज की तारीख के पूरे अंकों (07/06/2024, 7+0+6+2+0+2+4=21) को मिलाकर जोड़ें, तो जो अंक बन रहा है, वह 21 (2+1=3) है, जिसका जोड़ 3 बनता है। अंक शास्त्र संख्या 3 के स्वामी बृहस्पति हैं। इसी अंक के आधार पर आज का राशिफल तैयार किया गया है। यहां जानें अंक ज्योतिष के माध्यम से आज का अंक राशिफल।

यहां जानें शुक्रवार यानी 7 जून 2024 का अंक राशिफल ज्योतिषाचार्य डॉ. करिश्मा कौशिक के अनुसार।

मूलांक 1 (MULANK 1)
आज का दिन आप लोगों का व्यापार को लेकर अच्छा जाएगा। वहीं पर यदि आप बिजनेस पार्टनर के साथ व्यापार करते हैं, तो आज आप उनसे मशवरा करके ही कोई भी काम करने का प्रयास करें, नहीं तो आपको हानि हो सकती है। धन की स्थिति अच्छी रहेगी। स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा। आज आप अपने प्रेमी के साथ समय बिताने का प्रयास करेंगे। 
लकी नंबर:  19,      शुभ रंग: पर्पल

मूलांक 2 (MULANK 2)
आज का दिन आप लोगों का अच्छा रहेगा। कार्य क्षेत्र में कुछ अधूरे कार्य भी निपट सकते हैं। वहीं पर आज आपके स्वास्थ्य में थोड़ी गड़बड़ी आ सकती है। आज का दिन आप लोगों का अच्छा रहेगा। आज प्रेम संबंधों में भी मधुरता आएगी। वहीं पर धन की स्थिति आप लोगों की अच्छी रहने की संभावना है।
लकी नंबर: 11,     शुभ रंग:  पर्पल 

मूलांक 3 (MULANK 3)
आज का दिन आप लोगों का अच्छा रहेगा। वहीं पर आज कार्य क्षेत्र में आपकी प्रशंसा भी होगी। आपको अपने स्वास्थ्य का थोड़ा ध्यान रखने की आवश्यकता है। धन की स्थिति अच्छी रहेगी, यदि लोन लेना चाह रहे थे, तो लोन भी आप इस समय पर ले सकते हैं।
लकी नंबर: 40,      शुभ रंग: नारंगी

मूलांक 4 (MULANK 4)
आज का दिन आप लोगों का काफी हद तक अच्छा रहेगा, जो लोग व्यापार कर रहे हैं। उन लोगों के लिए दिन काफी हद तक अच्छा रहने की संभावना है। स्वास्थ्य आप लोगों का अच्छा रहेगा। वहीं पर आप अपने आप को ऊर्जावान महसूस करेंगे। प्रेमी के साथ घूमने का समय नहीं मिलेगा। धन की स्थिति अच्छी होगी। धन आने की संभावना भी बनेगी। 
लकी नंबर:  18,        शुभ रंग: आसमानी

मूलांक 5 (MULANK 5)
आज का दिन आप लोगों के जीवन में बदलाव लाएगा। कार्य क्षेत्र में आपको सफलता प्राप्त हो सकती है। आज के दिन कोई खुशखबरी आ सकती है। दिन में भाग दौड़ बनी रहेगी। आज आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। बाहर का खाने पीने से बचें, साथ ही धन की स्थिति भी बेहतर रहेगी।
लकी नंबर:  20,      शुभ रंग:  पर्पल

मूलांक 6 (MULANK 6)
आज का दिन आप लोगों का काफी हद तक अच्छा रहेगा। वहीं पर जो लोग व्यापार कर रहे हैं। उनको आज के दिन लाभ की संभावना है। आसपास के लोगों से किसी पर विश्वास अधिक न करके न चलें। अपने स्वास्थ्य का आज के दिन ध्यान रखें। आज परिवार में किसी पुराने रिश्तेदार से मुलाकात हो सकती है। धन की स्थिति अच्छी रहेगी, परंतु धोखाधड़ी और चोरी से बचें।
लकी नंबर:  58,     शुभ रंग: नारंगी

मूलांक 7 (MULANK 7)
आज का दिन आप लोगों का अच्छा रहेगा। आप सभी कार्य को संपन्न कर पाएंगे। स्वास्थ्य आप लोगों का अच्छा रहेगा। आज अपने घर परिवार के सदस्यों के साथ समय जरूर बिताएंगे। वहीं पर धन की स्थिति अच्छी बनी रहेगी। धन की प्राप्ति होने की भी संभावना है।
लकी नंबर: 50       शुभ रंग:  हरा

मूलांक 8 (MULANK 8)
आज का दिन आप लोगों के लिए काफी हद तक अच्छा रहेगा। वहीं पर आज आप व्यापार से संबंधित कोई खुशखबरी प्राप्त कर सकते हैं। आज का दिन आप लोगों के स्वास्थ्य को लेकर के अच्छा रहेगा। आज आप अपने घर परिवार वालों के सदस्यों के साथ कोई निर्णय ले सकते हैं। आज के दिन आपके धन की स्थिति अच्छी रहेगी। 
लकी नंबर:   45       शुभ रंग:  हल्का नीला

मूलांक 9 (MULANK 9)
आज का दिन आप लोगों का काफी हद तक व्यस्त रहेगा। आज आप काम को लेकर के तनाव में रह सकते हैं। आज अपने परिवार वालों के साथ भी यात्रा करने के अवसर प्राप्त होंगे। वहीं पर स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। धन की स्थिति भी पहले से बेहतर होगी।
लकी नंबर: 80       शुभ रंग: पर्पल

5379487