Logo
मूलांक की संख्या 1 से लेकर 9 तक होती है और हर मूलांक का अपना अलग महत्व होता है। ये हमारे गुण, प्रकृति, स्वभाव और दोष के बारे में बताते हैं। यहां जानें अंक ज्योतिष के माध्यम से 7 मार्च 2024 का अंक राशिफल।

7 March ka Ank Rashifal: आज 7 मार्च 2024 है और दिन गुरुवार। आज की तारीख के पूरे अंकों (07/03/2024, 7+3+2+0+2+4=18) को मिलाकर जोड़ें, तो जो अंक बन रहा है, वह 18 (1+8=9) है,  जिसका जोड़ 9 बनता है। अंक शास्त्र संख्या 9 के स्वामी मंगल हैं। इसी अंक के आधार पर आज का राशिफल बनाया गया है। आप इसे मूलांक के अनुसार ही देखें। अंक ज्योतिष के अनुसार इसे भाग्यांक भी कहा जाता हैं। 

यहां जानिए ज्योतिषाचार्य डॉ. करिश्मा कौशिक से 1 से 9 तक का मूलांक गुरुवार यानी 7 मार्च 2024 का अंक राशिफल।

मूलांक 1 (MULANK 1)
आज का दिन आप लोगों का व्यापार को लेकर अच्छा रहने वाला है। यदि आप बिजनेस पार्टनर के साथ व्यापार करते हैं, तो आज आप उनसे सलाह मशवरा करके ही कोई भी काम करने का प्रयास करें, नहीं तो आपको हानि हो सकती है। धन की स्थिति अच्छी रहेगी। स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा। जिन लोगों को त्वचा से संबंधित परेशानी है। उनको थोड़ा ध्यान रखना पड़ सकता है। आपके घर में आज कोई दूर से आपका खास मेहमान आ सकता है। आज आप अपने प्रेमी के साथ समय बिताने का प्रयास करेंगे, समय अच्छा रहेगा।
लकी नंबर:  11,      शुभ रंग: नारंगी

मूलांक 2 (MULANK 2)
आज का दिन आप लोगों का अच्छा रहेगा। कार्य क्षेत्र में कुछ अधूरे कार्य भी निपट सकते हैं। आज आपके स्वास्थ्य में थोड़ी गड़बड़ी आ सकती है। जिन लोगों को सर्दी लगी हुई थी, वह भी ठीक हो जाएगी। आज का दिन आप लोगों का अच्छा रहेगा। आज के दिन प्रेमी से मेल-मिलाप कर सकते हैं, संबंधों में भी मधुरता आएगी। आप आज अपने प्रेमी के साथ अपनी मनपसंद स्थानों पर घूमने जा सकते हैं। धन की स्थिति आप लोगों की अच्छी रहने की संभावना है।
लकी नंबर: 50,     शुभ रंग:   चैती

मूलांक 3 (MULANK 3)
आज का दिन आप लोगों का अच्छा रहेगा। आज कार्य क्षेत्र में आपकी प्रशंसा भी होगी। जिसके कारण आज आप खुशहाल दिखाई देंगे। आज आपको अपने स्वास्थ्य पर थोड़ा ध्यान रखने की आवश्यकता है। 
आज आप लोगों को अपच की समस्या हो सकती है। इसलिए बाहर का खाने पीने से बचें। जीवन साथी के साथ समय बिताने का समय अच्छा रहेगा। जो लोग विवाह करने की सोच रहे थे, उन लोगों के लिए भी समय अच्छा रहेगा। धन की स्थिति अच्छी रहेगी। यदि लोन लेना चाह रहे थे, तो लोन भी आप इस समय पर ले सकते हैं।
लकी नंबर: 16,      शुभ रंग: हल्का नीला

मूलांक 4 (MULANK 4)
आज का दिन आप लोगों का काफी हद तक अच्छा रहेगा। जो लोग व्यापार कर रहे हैं, उन लोगों के लिए दिन काफी हद तक अच्छा रहने की संभावना है। आज के दिन स्वास्थ्य आप लोगों का अच्छा रहेगा। आज आप तनाव मुक्त होकर अपने आप को ऊर्जावान महसूस करेंगे। आज के दिन प्रेमी के साथ घूमने का समय नहीं मिलेगा। जिसके कारण आप परेशान दिख सकते हैं, लेकिन फोन में बेकार की बातों से बचना होगा। धन की स्थिति अच्छी होगी। धन आने की संभावना भी बनेगी। 
लकी नंबर:  29,        शुभ रंग:  पीला

मूलांक 5 (MULANK 5)
आज का दिन आप लोगों के जीवन में बदलाव आने की संभावना है। कार्य क्षेत्र में आपको सफलता प्राप्त हो सकती है। जो छात्र हैं, उन लोगों के लिए भी कोई खुशखबरी आ सकती है। दिन में भाग दौड़ आज काफी लगी रहेगी, जिस वजह से अपने आप को थकान से भरा हुआ महसूस करेंगे। आज के दिन मेडिटेशन जरूर करें। जिसकी वजह से आपकी थकावट हट जाए। आज आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। बाहर का खाने पीने से बचें। धन की स्थिति भी बेहतर रहेगी।
लकी नंबर:   32,      शुभ रंग:  नारंगी

मूलांक 6 (MULANK 6)
आज का दिन आप लोगों का काफी हद तक अच्छा रहेगा। जो लोग व्यापार कर रहे हैं, उन लोगों को थोड़ा सतर्क रहने की आवश्यकता है। आज के दिन आसपास के लोगों से किसी पर विश्वास अधिक न करके चलें। अपने स्वास्थ्य का आज का दिन ध्यान रखें। आज परिवार में किसी पुराने रिश्तेदार से मुलाकात हो सकती है। धन की स्थिति अच्छी रहेगी। आज के दिन सतर्क रहें।
लकी नंबर:  17,     शुभ रंग: कत्थई

मूलांक 7 (MULANK 7)
आज के दिन आपको व्यवसायिक लाभ मिलेगा। आप अपने सभी कार्य को संपन्न कर पाएंगे। आज अपने घर परिवार के सदस्यों के साथ समय जरूर बिताएंगे। धन की स्थिति अच्छी बनी रहेगी। आने वाले समय में भारी धन की प्राप्ति होने की भी संभावना है। परिवार का सहयोग भी बना रहेगा। बड़े बुजुर्गों से आशीर्वाद मिलेगा।
लकी नंबर: 28       शुभ रंग:  हरा

मूलांक 8 (MULANK 8)
आज का दिन आप लोगों के लिए काफी हद तक अच्छा रहेगा। आज आप व्यापार से संबंधित कोई खुशखबरी प्राप्त कर सकते हैं। आज के दिन चीजें बेहतर होगी। जीवन में सकारात्मक सोच के साथ आप कार्य को करने की नई योजना भी बना सकते हैं। आज का दिन आप लोगों के लिए स्वास्थ्य को लेकर के अच्छा रहेगा। ऊर्जावान रहेंगे। आज आप अपने घर परिवार वालों के सदस्यों के साथ कोई बड़ा निर्णय लेने का विचार भी कर सकते हैं। आज के दिन आपके धन की स्थिति अच्छी रहेगी।
लकी नंबर:   1       शुभ रंग: हल्का सफेद

मूलांक 9 (MULANK 9)
आज का दिन आप लोगों का काफी हद तक व्यस्त रह सकता है। आज आप काम को लेकर के तनाव में रह सकते हैं। यात्रा होने की संभावना भी है। आज काम के सिलसिले में यात्रा कर सकते हैं। आज अपने परिवार वालों के साथ भी यात्रा करने के अवसर प्राप्त होंगे। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा, ऊर्जावान रहेंगे। कहीं घूमने का प्लान बना सकते हैं। धन की स्थिति पहले से बेहतर होगी।
लकी नंबर: 49        शुभ रंग: हल्का लाल

CH Govt hbm ad
5379487