Logo
8 April ka Ank Rashifal: अंक शास्त्र के अनुसार सोमवार 8 अप्रैल का कैसा रहेगा दिन। मूलांक हमारे गुण, दोष, स्वभाव और प्रकृति के बारे में बताते हैं। मूलांक की संख्या 1 से लेकर 9 तक होती है और हर मूलांक का अपना अलग ही महत्व होता है। अंक शास्त्र के हिसाब से इस इसे भाग्यांक भी कहा जाता है। यहां जानें अंक ज्योतिष के माध्यम से आज का अंक राशिफल।

8 April ka Ank Rashifal: आज 8 अप्रैल 2024 है और दिन सोमवार। आज की तारीख के पूरे अंकों (08/04/2024, 8+4+2+0+2+4=20) को मिलाकर जोड़ें, तो जो अंक बन रहा है, वह 20 (2+0=2) है, जिसका जोड़ 2 बनता है। अंक शास्त्र संख्या 2 के स्वामी चंद्रमा हैं। इसी अंक के आधार पर आज का राशिफल तैयार किया गया है। 

यहां जानें सोमवार यानी 8 अप्रैल 2024 का अंक राशिफल ज्योतिषाचार्य डॉ. करिश्मा कौशिक के अनुसार।

मूलांक 1 (MULANK 1)
आज का दिन आप लोगों का काफी हद तक अच्छा रहेगा। आज आपके कार्य क्षेत्र में आपको सफलता प्राप्त होगी। जो लोग व्यापार कर रहे हैं। उन्हें भी आज तरक्की मिल सकती है। प्रेम संबंधों में भी सुधार आएगा। आज मन में कुछ चिड़चिड़ापन बना रह सकता है। आज आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा और धन की स्थिति भी अच्छी रहेगी।
लकी नंबर:  25,      शुभ रंग: समुद्री

मूलांक 2 (MULANK 2)
आज का दिन आप लोगों का सामान्य रहेगा। आज आपको कारोबार पर ध्यान देने की आवश्यकता है और जो लोग नौकरी कर रहे हैं उन लोगों को आज के दिन छुट्टी लेने की आवश्यकता है कोशिश करें कि आज का समय आज आप अपने परिवार और घर के बच्चों के साथ बताएं तो अच्छा रहेगा तो आप मुक्त रहेंगे वहीं पर आज किसी भी तरह की स्वास्थ्य संबंधित परेशानी नहीं आएगी तो घबराने की आवश्यकता नहीं है साथ ही आज आपकी धन की स्थिति बेहतर होगी और आवश्यक घर खर्च भी हो सकता है।
लकी नंबर: 55,     शुभ रंग:  पर्पल

मूलांक 3 (MULANK 3)
आज का दिन आप लोगों का काफी हद तक अच्छा बीतेगा। परिवार का सहयोग मिलेगा। आज कोई खुशखबरी आपको मिल सकती है। पुराने मित्रों से भी मुलाकात हो सकती है। आज आपका स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा। धन की स्थिति अच्छी रहेगी। कहीं से धन आने की संभावना है।
लकी नंबर: 40,      शुभ रंग: नारंगी

मूलांक 4 (MULANK 4)
आज का दिन आप लोगों का काफी हद तक अच्छा रहेगा। आज आपको स्वास्थ्य से संबंधित परेशानियों से छुटकारा प्राप्त होगा। आज अपने मित्र के साथ समय जरूर बिताएं। आज धन से संबंधित किसी भी तरह का निर्णय लेने से बचें।
लकी नंबर:  90,        शुभ रंग:  पर्पल

मूलांक 5 (MULANK 5)
आज का दिन आप लोगों का अच्छा रहेगा। जो लोग नौकरी कर रहे हैं, उन लोगों के लिए कोई खुशखबरी आएगी। आज कुछ नया कार्य भी आरंभ कर सकते हैं। आज परिवार के साथ समय बिताएंगे। कोशिश करें आज थोड़ा समय अपने आप को भी दे और आज धन खर्च होने की संभावना है। स्वास्थ्य आप लोगों का अच्छा रहेगा।
लकी नंबर:  20,      शुभ रंग:  समुद्री

मूलांक 6 (MULANK 6)
आज का दिन आप लोगों का काफी हद तक अच्छा रहेगा। जो लोग खासतौर से कपड़े का व्यापार कर रहे हैं, उन लोगों के लिए दिन बेहद ही खास रहने वाला है। आज आपका स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा। आज आपका दिल खुश रहेगा, जिस वजह से आज आप बहुत सारे कार्य को संपूर्ण कर पाएंगे। आज धन से संबंधित आपको कोई खुशखबरी मिल सकती है।
लकी नंबर:  58,     शुभ रंग: सफेद

मूलांक 7 (MULANK 7)
आज का दिन आप लोगों का अच्छा रहेगा। आज किसी धार्मिक स्थान पर यात्रा करने जा सकते हैं, वहीं पर आज कार्य क्षेत्र में भी धर्म की बातों को लेकर के किसी से बहस बाजी हो सकती है। आज आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा, परंतु आज आपके घर में किसी व्यक्ति का स्वास्थ्य खराब हो सकता है। आज धन की स्थिति सामान्य में रहेगी।
लकी नंबर: 50       शुभ रंग:  नीला

मूलांक 8 (MULANK 8)
आज का दिन आप लोगों का काफी हद तक अच्छा रहेगा। आज अधूरे कार्य भी पूरे होंगे, वहीं पर आज कोई व्यक्ति आपके जीवन में आगमन कर सकता है। आज आपक स्वास्थ्य को लेकर के थोड़ा चिंता कर सकते हैं। आज आप लोगों को अपने मित्रों के साथ समय अवश्य बिताना चाहिए। आज आपको धन की स्थिति में लाभ प्राप्त होगा।
लकी नंबर:   28       शुभ रंग:  चॉकलेटी

मूलांक 9 (MULANK 9)
आज का दिन आप लोगों का काफी हद तक अच्छा रहेगा। आज लंबी यात्रा के बाद घर लौटने का समय आपको लगेगा। स्वास्थ्य आपका अच्छा रहेगा, ऊर्जावान रहेंगे। घर परिवार को समय देने का प्रयास करें। खास तौर से जीवनसाथी को समय देने का प्रयास करें। आज आपके धन की स्थिति अच्छी रहेगी। कहीं से शाम के समय में धन आपको प्राप्त हो सकता है।
लकी नंबर: 80       शुभ रंग: पर्पल

5379487