Logo
अंक शास्त्र के अनुसार शनिवार 8 जून को कैसा रहेगा दिन। मूलांक हमारे गुण, दोष, स्वभाव और प्रकृति के बारे में बताते हैं। मूलांक की संख्या 1 से लेकर 9 तक होती है और हर मूलांक का अपना अलग ही महत्व होता है। अंक शास्त्र के हिसाब से इस इसे भाग्यांक भी कहा जाता है।

8 June ka Ank Rashifal: आज 8 जून 2024 है और दिन शनिवार। आज की तारीख के पूरे अंकों (08/06/2024, 8+0+6+2+0+2+4=22) को मिलाकर जोड़ें, तो जो अंक बन रहा है, वह 22 (2+2=4) है, जिसका जोड़ 4 बनता है। अंक शास्त्र संख्या 4 के स्वामी राहु हैं। इसी अंक के आधार पर आज का राशिफल तैयार किया गया है। यहां जानें अंक ज्योतिष के माध्यम से आज का अंक राशिफल।

यहां जानें शनिवार यानी 8 जून 2024 का अंक राशिफल ज्योतिषाचार्य डॉ. करिश्मा कौशिक के अनुसार।

मूलांक 1 (MULANK 1)
आज आप लोगों के लिए काफी हद तक कार्य को लेकर के सुधार महसूस होगा। वहीं पर कुछ कार्य आपके पूरे भी हो सकते हैं, जिनके कारण आपका मानसिक तनाव कम होगा। स्वास्थ्य पहले से ठीक होगा। परिवार के साथ समय बीतेगा। वहीं पर परिवार का हंसी-खुशी का माहौल भी रहेगा। आज धन की स्थिति पहले से बेहतर होगी।
लकी नंबर:  19,      शुभ रंग: पर्पल

मूलांक 2 (MULANK 2)
आज का दिन आप लोगों के लिए थोड़ा सा चिंतित वाला हो सकता है। वहीं पर आज के दिन आपको कार्य क्षेत्र में आपको थोड़ा मन लगा करके काम करना आवश्यक है। स्वास्थ्य का ध्यान देकर के चलें। आज आपकी माता के स्वास्थ्य को भी ज्यादा से ज्यादा ध्यान देने की आवश्यकता है, नहीं तो नुकसान की संभावना है। वहीं पर धन की स्थिति अच्छी रहेगी।
लकी नंबर: 11,     शुभ रंग:  पर्पल 

मूलांक 3 (MULANK 3)
आज का दिन आप लोगों के लिए काफी हद तक बेहतर रहेगा। आज सभी कामकाज पूरे होंगे, जिसकी वजह से तनाव कम होगा। आज आपके जीवन साथी का सहयोग भी पूरा रहेगा। वहीं पर जो सिंगल है, उन लोगों के लिए भी दिन काफी हद तक अच्छा रहेगा। आज आपके जीवन में कोई मित्र आगमन कर सकता है और धन की स्थिति भी आपकी अच्छी रहेगी। कहीं से धन आने की संभावना है।
लकी नंबर: 40,      शुभ रंग: नारंगी

मूलांक 4 (MULANK 4)
आज का दिन आप लोगों के लिए काफी बेहतर रहने वाला है। आज आप कहीं घूमने फिरने जा सकते हैं। जिसकी वजह से आज कार्य पर बहुत ज्यादा ध्यान नहीं दे पाएंगे। आज आप अपने प्रेमी के साथ समय बिताना पसंद करेंगे। परिवार को समय नहीं दे पाएंगे। वहीं पर आज धन की स्थिति आपकी अच्छी रहेगी। 
लकी नंबर:  18,        शुभ रंग: आसमानी

मूलांक 5 (MULANK 5)
आज का दिन आप लोगों के लिए काफी हद तक बेहतर रहेगा। आपके सारे कार्य पूरे होंगे और आज आप तनाव मुक्त महसूस करेंगे। आज आपको लाभ प्राप्त हो सकता है। स्वास्थ्य आज आप लोगों का अच्छा रहेगा। घर परिवार के सदस्यों के साथ समय बिताने का प्रयास करें। वहीं पर आज धन की स्थिति अच्छी रहेगी।
लकी नंबर:  20,      शुभ रंग:  पर्पल

मूलांक 6 (MULANK 6)
आज का दिन आप लोगों के लिए काफी हद तक अच्छा रहेगा। आज आपके स्वास्थ्य से भी जुड़ी परेशानियां समाप्त हो जाएंगी। आज परिवार में भी आपकी खुशी को लेकर के खुशी का माहौल बना रहेगा। वहीं पर आज धन की स्थिति भी पहले से बेहतर होगी। पार्टी का माहौल होगा, इसलिए धन भी खर्च हो सकता है।
लकी नंबर:  58,     शुभ रंग: नारंगी

मूलांक 7 (MULANK 7)
आज का दिन आप लोगों के लिए काफी हद तक अच्छा रहेगा, परंतु कार्य में थोड़ी चिंताएं बनी रहेगी। आज आपके धन खर्च को लगाम मिलेगी। साथ ही आज आप अपनी धन से संबंधित सेविंग्स भी कर सकते हैं। जिसकी वजह से आज आप प्रसन्न रहेंगे।
लकी नंबर: 50       शुभ रंग:  हरा

मूलांक 8 (MULANK 8)
आज का दिन आप लोगों का काफी हद तक अच्छा रहेगा। आज के दिन मेहनत करने की आवश्यकता है। आज कार्य क्षेत्र में आप अवकाश के लिए जा सकते हैं। आज के दिन आप परिवार को समय देंने का प्रयास जरूर करें। परिवार के सदस्यों के साथ समय बिताएं। आज जीवनसाथी से आपकी बातचीत कम हो पाएगी। वहीं पर आज धन की स्थिति सामान्य में रहेगी।
लकी नंबर:   45       शुभ रंग:  हल्का नीला

मूलांक 9 (MULANK 9)
आज का दिन आप लोगों का काफी हद तक अच्छा रहेगा। आज कार्य क्षेत्र को लेकर के ऊर्जावान रहेंगे। आज आपके स्वास्थ्य में खराबी आ सकती है, इसलिए स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहें। धन की स्थिति सामान्य में रहेगी।
लकी नंबर: 80       शुभ रंग: पर्पल

5379487