Logo
मूलांक के माध्यम से हम अपने स्वभाव, प्रकृति, गुण और दोष आदि के बारे में जान सकते हैं। मूलांक संख्या में 1 से 9 तक होते हैं और हर मूलांक का अपना अलग महत्व होता है। आइए जानते हैं अंक ज्योतिष के माध्यम से 9 जनवरी 2024 का अंक राशिफल।

9 January ka Ank Rashifal: आज 9 जनवरी 2024 है और दिन मंगलवार। आज की तारीख के पूरे अंकों (09/01/2024, 9+1+2+0+2+4=18) को मिलाकर जोड़ें, तो जो अंक बन रहा है, वह 18 है,  जिसका जोड़ 9 बनता है। अंक शास्त्र संख्या 9 के स्वामी मंगल हैं। इसी अंक के आधार पर आज का राशिफल बनाया गया है। इसे आप मूलांक के अनुसार ही देखें। इसे भाग्यांक भी कहा जाता है।

यहां जानिए ज्योतिषाचार्य डॉ. करिश्मा कौशिक से 1 से 9 मूलांक सोमवार यानी 9 जनवरी 2024 का अंक राशिफल।

मूलांक 1 (MULANK 1)

कार्यक्षेत्र में बदलाव होंगे, मगर प्रमोशन रुक सकती है। आसपास के लोगों से सतर्क रहें। व्यवसाय यदि पार्टनरशिप में करते हैं, तो आज अधिक विश्वास ना करें‌। धन लाभ हो सकता है, मगर धन कहीं पर भी निवेश ना करें, नहीं तो धन हानि हो सकती है। संबंधों में मधुरता बनी रहेगी। शाम का समय मित्रों के साथ बिता सकते हैं। आज के दिन स्वास्थ्य का ध्यान रखने की आवश्यकता है। नेत्र एवं हड्डियों से संबंधित परेशानी उत्पन्न हो सकती है।
लकी नंबर:  51,      शुभ रंग: बैंगनी

मूलांक 2 (MULANK 2)
जॉब एवं व्यवसाय में लाभ प्राप्त होगा। मेहनत करने की आवश्यकता है। आर्थिक स्थिति में उम्मीद से कम लाभ होगा। व्यवसाय को लेकर कोई नई योजना बना सकते हैं। पुराने रिश्तो में अनबन हो सकती है। वाणी पर नियंत्रण रखें, नहीं तो यह अनबन बहुत लंबे समय तक चल सकती है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें, कफ एवं सर्दी की समस्या हो सकती है। अचानक से खांसी जुकाम की परेशानी उत्पन्न हो सकती है। ठंडे पदार्थ का सेवन ना करें।
लकी नंबर: 9,     शुभ रंग:  आसमानी

मूलांक 3 (MULANK 3)
करियर लाभ प्राप्त होगा, यदि नौकरी में उन्नति प्रमोशन या ट्रांसफर की चाह रख रहे थे, तो वह चाह भी पूरी होगी। आर्थिक स्थिति में सफलता प्राप्त होगी। अनावश्यक विश्वास किसी पर ना करें। पारिवारिक एवं वैवाहिक स्थिति में अनबन होने की संभावना है। आज स्वास्थ्य का ध्यान रखें। हड्डियों से संबंधित परेशानी उत्पन्न हो सकती है।
लकी नंबर:  11,      शुभ रंग: भूरा

मूलांक 4 (MULANK 4)
व्यवसाय में नया काम आरंभ कर सकते हैं, या नहीं योजना बना सकते हैं। कार्यक्षेत्र में मेहनत करने पर सफलता प्राप्त होगी। आर्थिक स्थिति में लाभ प्राप्त होगा और पुराना धन वापस आएगा। प्रेम संबंधों में मधुरता होगी। पुराने विवाद समाप्त होंगे और खुशियां आएंगी। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। अचानक से स्वास्थ्य के मामले में नई योजना बना सकते हैं और अपना स्वास्थ्य भी पहले से बेहतर कर सकते हैं। दोस्तो के साथ कहीं दूर घूमने का प्लान बना सकते हैं।
लकी नंबर:  7,        शुभ रंग: लाल

मूलांक 5 (MULANK 5)
कार्य क्षेत्र में सफलता प्राप्त होगी साथ ही कार्य क्षेत्र एवं व्यापार में उत्साह बना रहेगा। कोई पुराना अधूरा काम आज संपन्न कर सकते हैं, जिसके कारण आपको आने वाले समय में सफलता एवं पदोन्नति प्राप्त होगी। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। धन लाभ होगा। अनावश्यक खर्च कर सकते हैं। दांपत्य जीवन में सुधार आएगा। प्रेमी के साथ समय बीतेगा। अविवाहित लोगों के लिए रिश्ते से संबंधित खुशखबरी आ सकती है। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। तनाव मुक्त महसूस करेंगे। ऊर्जावान रहेंगे, जिसके कारण बहुत सारे कार्य आज संपन्न कर पाएंगे।
लकी नंबर:  10,      शुभ रंग:  पीला

मूलांक 6 (MULANK 6)
मेहनत करने की आवश्यकता है। चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा। मेहनत के बिना पर्याप्त फल नहीं प्राप्त होंगे। आर्थिक स्थिति में सफलता प्राप्त होगी। यदि कहीं पर धन निवेश कर रखा है, तो वहां से धन लाभ होने की संभावना है। प्रेमी के साथ समय बीतेगा। प्रेम संबंधों में कोई महत्वपूर्ण फैसला ले सकते हैं। परिवार का सहयोग रहेगा। स्वास्थ्य को लेकर चिंता हो सकती है। यदि मधुमेह की शिकायत है, तो स्वास्थ्य का निरंतर ध्यान रखें। परिवार के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं।
लकी नंबर:  5,     शुभ रंग: गुलाबी

मूलांक 7 (MULANK 7)
करियर में खुशखबरी मिलेगी। पुराने अधूरे काम बनेंगे मेहनत करने की आवश्यकता है, मेहनत करे बिना कार्य पूरे नहीं होंगे। धन खर्च पर ध्यान रखकर चलें। अनावश्यक धन खर्च ना होने दें। ज्यादा घूमने फिरने की वजह से धन भी अधिक खर्च हो सकता है। अविवाहित लोगों के लिए समय अनुकूल है। मनचाहा रिश्ता मिलने की संभावना है। परिवार के साथ संबंध मधुर रहेंगे। स्वास्थ्य पहले से बेहतर होगा। मानसिक तनाव उत्पन्न हो सकता है। किसी से विवाद ना करें।
लकी नंबर: 19       शुभ रंग: चैती

मूलांक 8 (MULANK 8)
आज कार्यक्षेत्र में प्रमोशन हो सकती हैं। व्यवसाय को लेकर कोई खुशखबरी आपको मिल सकती है। धन को लेकर लाभ प्राप्त हो सकता है। धन की स्थिति बेहतर होती हुई नजर आ रही है। अचानक से धन लाभ होने की संभावना है। रिश्तो में सुधार आएगा। शाम का समय परिवार वालों के साथ बिताएंगे। प्रेमी के साथ कहीं घूमने फिरने का प्रोग्राम बना सकते हैं। प्रेम संबंध में है, तो अपने प्रेमी को अपने परिवार वालों से मेल मिलाप करवा सकते हैं। स्वास्थ्य में सुधार आएगा। ध्यान लगाने के लिए दिन शुभ रहेगा। आज के दिन योग मेडिटेशन करना लाभदायक रहेगा।
लकी नंबर: 4       शुभ रंग:  हल्का गुलाबी

मूलांक 9 (MULANK 9)
करियर में लाभ प्राप्त होगा, मगर क्रोधित होने के कारण अपने खुद के काम बिगाड़ सकते हैं। इसलिए क्रोध पर नियंत्रण रखें। धन लाभ होने की संभावना है। आर्थिक स्थिति में सुधार रहेगा, परंतु अनावश्यक खर्च से बचें। रिश्तो में सुधार आएगा। प्रेम संबंधों में मधुरता रहेगी। प्रेमी के साथ कहीं घूमने का प्लान बना सकते हैं। मानसिक तनाव की स्थिति कम होगी। स्वास्थ्य में लाभ प्राप्त होगा। स्वास्थ्य के लिए कुछ नया कर सकते हैं।
लकी नंबर: 6        शुभ रंग: सफेद

5379487