Logo
Aaj Ka Panchang, 10 June 2024: आज 10 जून सोमवार का दिन हैं। यह ज्येष्ठ माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि है। इसका समय सोमवार को शाम 4 बजकर 15 मिनट तक रहेगा। इस दिन विनायक चतुर्थी है।

Aaj Ka Panchang, 10 June 2024: आज 10 जून सोमवार का दिन हैं। यह ज्येष्ठ माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि है। इसका समय सोमवार को शाम 4 बजकर 15 मिनट तक रहेगा। इस दिन विनायक चतुर्थी है, इसलिए गणेश जी की विधिवत पूजा करने से शुभ फलों की प्राप्ति होगी। हिन्दू पंचांग में ज्येष्ठ माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि को कोई कार्य करने के लिए कौन सा मुहूर्त शुभ है और कौन सा अशुभ? जानते है शुभ मुहूर्त, राहु काल और सूर्योदय-सूर्यास्त का समय। 

  • सूर्योदय का समय- सुबह 5 बजकर 22 मिनट। 
  • सूर्यास्त का समय- शाम 7 बजकर 18 मिनट। 

शुभ योग और नक्षत्र 
(Shubh Yoga and Nakshatra)

  • ध्रुव योग- 10 जून 2024 को शाम 4 बजकर 49 मिनट तक। 
  • पुष्य नक्षत्र- 10 जून 2024 को रात 9 बजकर 41 मिनट तक। 

शुभ मुहूर्त 
(Shubh Muhurt) 

  • अभिजीत मुहूर्त- सुबह 11:59 से दोपहर 12:53 बजे तक रहेगा। 
  • अमृत काल मुहूर्त- दोपहर 02:54 बजे से शाम 04:35 बजे तक रहेगा। 
  • गोधूलि मुहूर्त- शाम 6:45 बजे से लेकर शाम 7:07 बजे तक रहेगा। 
  • विजय मुहूर्त- दोपहर 2:25 बजे से लेकर 3:25 बजे तक रहेगा। 
  • निशिता मुहूर्त- रात 11:53 से 11 जून रात 12:46 बजे तक रहेगा। 
  • ब्रह्म मुहूर्त- सुबह 4:08 मिनट से लेकर सुबह 4:56 मिनट तक रहेगा। 

आज का राहुकाल 
(Aaj ka rahukaal) 

यह वो समय होता है, जब किसी भी शुभ कार्य करने की मनाही होती है। वैदिक पंचांग के अनुसार सोमवार 10 जून 2024 को राहुकाल समय सुबह 7 बजकर 7 मिनट से सुबह 8 बजकर 51 मिनट तक रहेगा। इस दौरान कोई भी शुभ कार्य न करें, अन्यथा असफलता हाथ लग सकती है।
 

5379487