Logo
Aaj Ka Panchang 18 July 2024: आज 18 जुलाई गुरुवार का दिन है। इस दिन गुरु प्रदोष व्रत रखा जाएगा। इस दिन रवि योग निर्मित हो रहा है, लेकिन यह योग पूजा के बाद रात्रि में रहेगा। गुरु प्रदोष व्रत पर शिव पूजा के लिए सिर्फ 39 मिनट का मुहूर्त है।

Aaj Ka Panchang 18 July 2024: आज 18 जुलाई गुरुवार का दिन है। इस दिन गुरु प्रदोष व्रत रखा जाएगा। इस दिन रवि योग निर्मित हो रहा है, लेकिन यह योग पूजा के बाद रात्रि में रहेगा। गुरु प्रदोष व्रत पर शिव पूजा के लिए सिर्फ 39 मिनट का मुहूर्त है। पूजा रात 8 बजकर 44 मिनट पर शुरू कर सकेंगे। भगवान विष्णु अभी योग निद्रा में चल रहे है, लेकिन पूजा पाठ करने की मनाही नहीं है। गुरूवार का दिन भगवान विष्णु की विशेष कृपा पाने के लिए विशेष है। चलिए जान लेते है 18 जुलाई गुरुवार को पंचांग के अनुसार क्या है शुभ मुहूर्त, शुभ योग, नक्षत्र और राहुकाल। 

  • सूर्योदय का समय - सुबह 5 बजकर 35 मिनट। 
  • सूर्यास्त का समय - शाम 7 बजकर 20 मिनट। 

शुभ योग और नक्षत्र 
(Shubh Yoga and Nakshatra)

  • रवि योग - 18 जुलाई को सुबह 03:25 से 19 जुलाई सुबह 05:35 तक।  
  • ज्येष्ठा नक्षत्र - 18 जुलाई को सुबह 03:12 से 19 जुलाई सुबह 03:25 तक।

शुभ मुहूर्त 
(Shubh Muhurt) 

  • अभिजीत मुहूर्त - दोपहर 12 बजे से लेकर दोपहर 12:55 मिनट तक। 
  • ब्रह्म मुहूर्त - सुबह 04:13 बजे से लेकर सुबह 04:54 बजे तक रहेगा। 
  • प्रदोष पूजा मुहूर्त: रात 8:44 मिनट से रात 9:23 मिनट तक रहेगा। 

राहुकाल समय 
(Rahukal Samay) 

यह वो समय होता है, जब किसी भी शुभ कार्य करने की मनाही होती है। वैदिक पंचांग के अनुसार गुरुवार 18 जुलाई 2024 को राहुकाल समय दोपहर 2 बजकर 12 मिनट से दोपहर 3 बजकर 51 मिनट तक रहेगा। इस दौरान कोई भी शुभ कार्य न करें, अन्यथा असफलता हाथ लग सकती है।

5379487