Logo
election banner
Guru Vakri in Vrishabha Rashi 2024: ज्ञान, यश, सौभाग्य और वैवाहिक सुख-संपदा के कारक गुरु शुभ ग्रह माने जाते है। लेकिन, ज्योतिष के अनुसार जब गुरु उल्टी चाल चले तो वह कायो जातकों के जीवन में परेशानियों का अंबार लगा देते है।

Guru Vakri in Vrishabha Rashi 2024: ज्ञान, यश, सौभाग्य और वैवाहिक सुख-संपदा के कारक गुरु शुभ ग्रह माने जाते है। लेकिन, ज्योतिष के अनुसार जब गुरु उल्टी चाल चले तो वह कायो जातकों के जीवन में परेशानियों का अंबार लगा देते है। ज्योतिष की माने तो, गुरु ग्रह 9 अक्‍टूबर से वक्री हो रहे है और 4 फरवरी 2025 तक उल्‍टी चाल चलेंगे। इसी के साथ अंतिम दिन गुरु मार्गी होंगे। अपनी वक्री चाल के दौरान गुरु राशिचक्र की 4 राशियों के जीवन को भारी कष्ट देने वाले है। इसकी वजह से इन राशियों के लोगों का जीवन बुरी तरह प्रभावित होगा। चलिए जानते है गुरु वक्री से प्रभावित होने वाली उन राशियों के बारे में। 

मेष राशिफल - गुरु वक्री 2024
(Mesh Rashifal Guru Vakri) 

मेष राशि के जातकों के जीवन में गुरु की उल्टी चाल काफी कष्ट लेकर आने वाली है। इन जातकों को आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है। आमदनी में कमी आने से कर्ज लेना पड़ सकता है। अपनी वाणी पर संयम रखना होगा, अन्यथा अपना ही नुकसान कर लेंगे। विरोधी आप पर हावी बने रहेंगे। 

मिथुन राशिफल -गुरु वक्री 2024 
(Mithun Rashifal Guru Vakri) 

गुरु ग्रह की उल्टी चाल मिथुन राशि के जातकों के जीवन को बुरी तरह प्रभावित करने वाली है। इन जातकों की आमदनी में कमी आएगी, जिससे बजट गड़बड़ा सकता है। धन निवेश करने से बचें, अन्यथा नुकसान की प्रबल संभावना है। कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों से विवाद संभव है, जो छवि को चोट देगा। 

कन्या राशिफल -गुरु वक्री 2024
(Kanya Rashifal Guru Vakri) 

गुरु वक्री होकर कन्या राशि के जातकों का बेवजह खर्च करवाएंगे। इससे इन जातकों की आर्थिक स्थिति ख़राब होगी और कर्ज लेने की नौबत आ सकती है। कारोबार में कर्मचारियों से जुड़ी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। मानसिक तनाव से ग्रसित रह सकते है। प्रेम जीवन में अविश्वास रहेगा। 

मकर राशिफल -गुरु वक्री 2024
(Makar Rashifal Guru Vakri) 

मकर राशि के जातकों को गुरु की उल्टी चाल नुकसान देने वाली रहेगी। गुरु की वक्री स्थिति से इन जातकों को अधिक पैसा कमाने के चक्कर में स्वयं का नुकसान झेलना पड़ सकता है। कार्यक्षेत्र में अधिकारियों से विवाद की स्थिति बन सकती है। कारोबार में चुनौतियां रहेंगी। वैवाहिक जीवन में तनाव रहेगा। 

डिस्क्लेमर: यह जानकारी सामान्य मान्यताओं पर आधारित है। Hari Bhoomi इसकी पुष्टि नहीं करता है।
 

5379487