Logo
Vastu Dosh Effects : वास्तु शास्त्र हमारे जीवन में विशेष महत्त्व रखता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार हमारे घर की बनावट और उसमें रखी चीजें हमारी किस्मत से काफी हद तक जुडी रहती है। घर में रखी कई ऐसी चीजें होती है, जिनका कनेक्शन सीधे हमारे जीवन संघर्ष से होता है।

Vastu Dosh Effects : वास्तु शास्त्र हमारे जीवन में विशेष महत्त्व रखता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार हमारे घर की बनावट और उसमें रखी चीजें हमारी किस्मत से काफी हद तक जुडी रहती है। घर में रखी कई ऐसी चीजें होती है, जिनका कनेक्शन सीधे हमारे जीवन संघर्ष से होता है। इन्हीं में से कुछ ऐसी चीजें भी होती है, जो लंबे समय तक घर में रखी होती है और वास्तु दोष उत्पन्न करती है। ये दोष हमारे जीवन में विवाह और करियर में अड़चनें पैदा करती हैं। 

घर में रखे बंद ताले लाते है करियर में रुकावटें 
(Ghar me Band Taale Laate Hai Career me Rukavate) 

ताले का इस्तेमाल घर अथवा घर में रखें कीमती चीजों की सुरक्षा के लिए होता है। अधिकांश घरों में लोग बंद ताले रखते है या फिर उनकी चाबी खो जाती है। ऐसी स्तिथि में सिर्फ ताले पड़े रहते है और इनमें जंग लग जाती है। वास्तु शास्त्र कहता है कि, घर में बंद या जंग लगे ताले नहीं रखने चाहिए। ये ताले आपकी किस्मत के दरवाजे बंद कर सकते है। ये ताले आपके करियर में रूकावट डालने का काम करते है। 

घर में रखे बंद ताले करते है विवाह में देरी
(Ghar me Band Taale Karte Hai Vivah me Deri) 

घर में रखे बंद ताले आपके विवाह में देरी की वजह भी बनते है। वास्तु शास्त्र के अनुसार पुराने और बंद ताले किस्मत को बंद करते है, साथ ही चौखट तक आए मौकों को भी वापस कर देते है। इसलिए घर में कभी भी बंद ताले न रखें। ... और यदि जिन तालों की चाभी खो गई है, उन्हें घर से बाहर कर देवें। 

पुराने जूते चप्पल लाते है दुर्भाग्य 
(Purane Joote Chappal Laate Hai Durbhagy) 

जूते चप्पल का सीधा संबंध जीवन संघर्ष से होता है। कई घरों में पुराने जूते चप्पल सालों से पड़े रहते है, लेकिन उनका इस्तेमाल नहीं किया जाता। ऐसे में ये जूते-चप्पल आपके करियर में बाधा उत्पन्न करने का काम करते है। इनके घर में रहने से संघर्ष बढ़ता है। इन्हें शनिवार के दिन दान कर देना चाहिए। 

डिस्क्लेमर: यह जानकारी सामान्य मान्यताओं पर आधारित है। Hari Bhoomi इसकी पुष्टि नहीं करता है।

5379487