Vastu Tips to Remove Mental Tension: भागदौड़ भरी जिंदगी में मानसिक तनाव, अस्थिरता जैसी चीजें होना आम बात है। व्यक्ति जीवनभर इन चीजों से बचने के उपाय खोजता रहता है, लेकिन यह उतना आसान होता नहीं। वास्तु शास्त्र में इस स्थिति का समाधान बताया गया है। अगर आप भी मेंटल हेल्थ का शिकार हो रहे है, चाहे आपकी उम्र कुछ भी हो ..अगर ऐसा है तो आपको नीचे दिए गए उपाय अपनाने चाहिए। चलिए जानते है उन उपायों के बारे में-
मानसिक शांति के लिए वास्तु टिप्स
(Vastu Tips for Mental Peace)
- वास्तु शास्त्र के मुताबिक, मानसिक परेशानी से बचने के लिए व्यक्ति को हमेशा पूर्व दिशा की तरफ सिर रखकर सोना चाहिए। यह उपाय तनाव के साथ-साथ मानसिक अवसाद और विभिन्न तरह की चीजों के भ्रमजाल से आपको रक्षित करता है।
- वास्तु शास्त्र के अनुसार, जहां आप रहते है और जहां आप काम करते है, उस स्थान को स्वच्छ रखना चाहिए। स्वच्छ स्थान पर सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। यह ऊर्जा आपको मानसिक तनाव से मुक्ति प्रदान करती है। आपको उस जगह पर पानी में नमक डालकर पौंछा लगाना चाहिए।
- वास्तु शास्त्र कहता है कि, घर में शाम के समय कपूर जलाने से मानसिक शांति का अनुभव होता है। यह उपाय न सिर्फ मेंटल हेल्थ को सुधारने में मदद करता है बल्कि व्यक्ति को स्वस्थ भी बनाता है।
- मन में स्थिरता और तनाव रहित बनाने के लिए चांदी की अंगूठी पहनें और चंद्र यंत्र अपने पास रखें। वास्तु शास्त्र के मुताबिक, मन और चांदी का संबंध चंद्रमा से जुड़ा हुआ है। इसलिए चांदी आपके जीवन के लिए कारगर साबित हो सकती है।
डिस्क्लेमर: यह जानकारी ज्योतिष मान्यताओं पर आधारित है। Hari Bhoomi इसकी पुष्टि नहीं करता है।