Logo
आषाढ़ माह के कृष्ण पक्ष की सप्तमी पर 29 जून 2024 शनिवार को रात 7:52 बजे शुक्र पश्चिम दिशा में उदय होने जा रहे है। इसी के साथ मांगलिक कार्य शुरू हो जाएंगे। गौरतलब है कि 29 अप्रैल 2024 को शुक्र अस्‍त होने के बाद 6 मई 2024 को गुरु अस्त हो गए थे।

Shukra Uday 2024: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार मई और जून में विवाह मुहूर्त नहीं थे। इसके पीछे की वजह गुरु और शुक्र का अस्त होना हैं। लेकिन अब करीब 60 दिनों के बाद शुक्र उदय होने जा रहा है। शुक्र उदय होने पर जुलाई में लग्‍न शुरू हो जाएंगे। इसी के साथ घर-परिवारों में मांगलिक कार्यों की भी शुरुआत हो जायेगी। गृह प्रवेश, मुंडन, जनेऊ संस्‍कार और विवाह जैसे कार्यक्रमों के लिए शुभ समय आने वाला है। चलिए जानते है पूरी जानकारी - 

29 जून 2024 को होगा शुक्र उदय

आषाढ़ माह के कृष्ण पक्ष की सप्तमी पर 29 जून 2024 शनिवार को रात 7:52 बजे शुक्र पश्चिम दिशा में उदय होने जा रहे है। इसी के साथ मांगलिक कार्य शुरू हो जाएंगे। गौरतलब है कि 29 अप्रैल 2024 को शुक्र अस्‍त होने के बाद 6 मई 2024 को गुरु अस्त हो गए थे। इसके बाद गुरु उदय हो गए लेकिन शुक्र अभी भी अस्त है। यही वजह है कि मई और जून माह में एक भी लग्न नहीं था। ज्योतिष अनुसार 9 ग्रहों में से गुरु, शुक्र और सूर्य का उदय होना जरुरी हैं। 

जुलाई 2024 में कुल 6 विवाह मुहूर्त 

  • - जुलाई में 7, 9, 11, 12, 13 और 15 तारीख के ही शुभ मुहूर्त है। इसके बाद 17 जुलाई को हरिशयनी एकादशी से शुभ कार्य बंद हो जाएंगे। 

साल 2024 में बेहद कम शादी के मुहूर्त है। नवंबर में देवउठनी एकादशी पर तुलसी विवाह से शुभ कार्यों की शुरुआत होगी। 11 नवंबर 2024 को देवउठनी एकादशी मनाई जायेगी, जिसके बाद 17, 18, 22, 23, 24, 25 व 26 नवंबर की तारीख को विवाह के शुभ मुहूर्त रहेंगे। इसके बाद इसी साल 2024 में दिसंबर महीने में 2, 3, 4, 5, 9, 10,13 और 14 तारीख को भी विवाह के शुभ मुहूर्त होंगे। इसके बाद नया साल 2025 ही विवाह के शुभ मुहूर्त मिलेंगे। 

डिस्क्लेमर: यह जानकारी सामान्य मान्यताओं पर आधारित है। Hari Bhoomi इसकी पुष्टि नहीं करता है।

5379487