Logo
Nissan Car: निसान अपनी GT-R कार का प्रोडक्शन 17 साल के बाद अक्टूबर 2024 से बंद करने जा रही है। GT-R मॉडल 2016 से 2022 के बीच भारत में काफी संख्या में बिका था।

Nissan Car: अमेरिकी ऑटो कंपनी निसान ने अपनी R35 GT-R स्पोर्ट्स कार का प्रोडक्शन बंद करने का फैसला लिया। कंपनी ने पुष्टि की है कि इस मॉडल को अक्टूबर में पूरी तरह वापल ले लिया जाएगा। यह कार 17 साल से बनाई जा रही थी और उत्तरी अमेरिका उन आखिरी बाजारों में से एक था जहां यह अभी भी बिक्री पर थी। भारत और यूरोप में इसे 2022 में ही बंद कर दिया गया था। अब निसान यूएसए इस कार को विदाई देने के लिए 2 स्पेशल वेरिएंट- स्काईलाइन और ताकुमी एडिशन पेश कर रहा है, जिन्हें इस साल की शुरुआत में सामने लाया गया था।

निसान GT-R में क्या हैं खूबियां?

  • 'गॉडजिला' के नाम से मशहूर मौजूदा GT-R ने 2007 में बाजार में आई थी, जिसने R34 स्काईलाइन GT-R को रिप्लेस किया। पिछले कुछ सालों में निसान ने इसे दो बड़े फेसलिफ्ट और कई स्पेशल वेरिएंट्स के साथ अपडेट किया। साथ ही प्रदर्शन में सुधार कर इसे नए प्रतिद्वंद्वियों और बदलते नियमों के हिसाब से प्रासंगिक बनाए रखा।
  • यह स्पोर्ट्स कार मुख्य रूप से ट्यूनिंग कम्युनिटी में प्रसिद्ध थी, जिसमें कुछ उदाहरण स्पेशल मॉड्स और अपग्रेड के साथ 1000hp से ज्यादा पॉवर जनरेट करते थे। भारत में भी ऐसा एक उदाहरण है। GT-R कार 3.8-लीटर ट्विन-टर्बो V6 पेट्रोल इंजन द्वारा संचालित है, जो 570hp की पॉवर जनरेट करता है और यह 6-स्पीड डुअल-क्लच ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ जुड़ा है। 

आखिरी स्काईलाइन और ताकुमी वेरिएंट
कंपनी ने आखिरी स्पेशल वेरिएंट मॉडलों में GT-R स्काईलाइन में स्पेशल ब्लू एक्सटीरियर पेंट और ब्लू इंटीरियर हैं। वहीं, T-स्पेक ताकुमी एडिशन उन मास्टर कारीगरों को श्रद्धांजलि देता है जो निसान की हर गाड़ी के इंजन को अपने हाथों से असेंबल करते हैं। इसमें मिडनाइट पर्पल एक्सटीरियर फिनिश के साथ मोरी ग्रीन इंटीरियर है। इंजन बे में एक गोल्ड VIN प्लेट होगी, जिस पर ताकुमी का भूमिका का उल्लेख मिलेगा। दोनों मॉडलों में कार्बन-सिरेमिक ब्रेक, गोल्ड RAYS फोर्ज्ड व्हील्स और चौड़े फ्रंट फेंडर्स शामिल हैं।

जानिए क्या GT-R का कोई रिप्लेसमेंट है? 
बता दें कि इस प्रतिष्ठित GT-R का सीधे तौर पर कोई रिप्लेसमेंट नहीं है। हालांकि निसान ने अक्टूबर 2023 में हाइपर फोर्स इलेक्ट्रिक कॉन्सेप्ट को नेक्सट जनरेशन के GT-R के रूप में प्रदर्शित किया था, जिसमें ऑल-इलेक्ट्रिक ड्राइवट्रेन होगा, इसके जल्द बाजार में आने की उम्मीद है। GT-R 2016 से 2022 तक भारत में बिक्री पर थी और इसे हमेशा दैनिक उपयोग की स्पोर्ट्स कार के तौर पर याद किया जाएगा। 

(मंजू कुमारी) 

5379487