Logo
एथर 450 एपेक्स (Ather 450 Apex) इलेक्ट्रिक स्कूटर को खरीदना महंगा हो गया है। कंपनी ने इसे इसी साल जनवरी में लॉन्च किया था। इसकी इंट्रोडक्ट्री प्राइस 1.89 लाख रुपए थी।

Ather Apex Price Hike: एथर 450 एपेक्स (Ather 450 Apex) इलेक्ट्रिक स्कूटर को खरीदना महंगा हो गया है। कंपनी ने इसे इसी साल जनवरी में लॉन्च किया था। इसकी इंट्रोडक्ट्री प्राइस 1.89 लाख रुपए थी। अब कंपनी ने इसकी कीमत में 6,000 रुपए बढ़ा दिए हैं। ऐसे में इसकी नई एक्स-शोरूम कीमत 1.95 लाख रुपए हो गई है। बता दें कि 450 एपेक्स कंपनी के पोर्टफोलियो में सबसे महंगा इलेक्ट्रिक स्कूटर भी है। इसका मुकाबला ओला इलेक्ट्रिक के S1 Pro से होता है। 

2.9 सेकेंड में 0-100km/h की स्पीड
450 एपेक्स कंपनी का सबसे पावरफुल इलेक्ट्रिक स्कूटर है। इसमें 7kW इलेक्ट्रिक मोटर और 3.7kWh की बैटरी मिलती है। यह सेटअप 210Nm का पीक टॉर्क जनरेट करने में सक्षम है। कंपनी का दावा है कि यह 2.9 सेकेंड में 0-100 किमी/घंटा की रफ्तार पकड़ लेता है। इसकी टॉप स्पीड 100 किमी/घंटा है, जो एथर 450X से 10 किमी/घंटा ज्यादा है। इसका नया Warp+ राइड मोड इस ई-स्कूटर के हाई परफॉर्मेंस को अनलॉक करता है।

सिंगल चार्ज पर 157Km की रेंज
एथर ने 450 एपेक्स में एक मजबूत एडजस्टेबल रीजेनरेटिव ब्रेकिंग सिस्टम दिया है। एथर ने इसे मैजिक ट्विस्ट का नाम दिया है। थ्रॉटल को जब पीछे घुमाया जाता है तो स्कूटर की स्पीड बढ़ती है, लेकिन जब इसे आगे की तरफ घुमाया जाता है तब ये ब्रेक लगाने का काम करता है। एथर एनर्जी के मुताबिक, रेगेन ट्रेडिशनल ब्रेक के यूज को नकारने के लिए तैयार किया गया है। सिंगल चार्ज पर 157Km की रेंज देता है।

गूगल मैप्स नेविगेशन मिलेगा
इसके डिजाइन की बात करें तो ये अपनी फैमिली की दूसरे मॉडल के जैसा ही है। इसे यूनिक ब्लू और स्टार्क ऑरेंज के साथ साटन फील और रेड फ्लेक्स के साथ नए कलर ऑप्शन दिए हैं। एथर 450 एपेक्स में 7-इंच TFT टचस्क्रीन, स्मार्टफोन कनेक्टिविटी, गूगल मैप्स के साथ नेविगेशन, LED लाइटिंग, पार्क असिस्ट, ऑटो होल्ड, एल्युमीनियम स्पेसफ्रेम चेसिस, एलॉय व्हील के साथ कई दूसरे फीचर्स भी मिलेंगे। 

(मंजू कुमारी)
 

5379487