Logo
Electric Scooter: BGauss ने अपने आगामी इलेक्ट्रिक स्कूटर का नाम ऑफिशियली रिवील कर दिया है। इसे 25 जून को ग्लोबल लेवल पर लॉन्च किया जाएगा।

Electric Scooter: इलेक्ट्रिक व्हीकल कंपनी BGauss अपने पहले इलेक्ट्रिक स्कूटर RUV350 की लॉन्चिंग करने को लेकर उत्साहित है। कंपनी BGauss RUV350 को जल्द ही भारतीय बाजार में उतारेगी। देश में इलेक्ट्रिक स्कूटरों की मांग बढ़ी है। इसके लिए इलेक्ट्रिक मोबिलिटी कंपनी BGauss अपने पोर्टफोलियो को बढ़ाने और ग्राहकों को बेहतर सुविधाएं प्रदान करने के लिए काम कर रही है। कंपनी का नया आरवी350 इलेक्ट्रिक स्कूटर इसमें अहम भूमिका निभाएगा। यह स्कूटर अपने मुख्य प्रतिद्वंद्वियों जैसे- ओकिनावा ओक्ही-90 को कड़ी टक्कर दे सकता है। BGauss RUV350 में सिक्योरिटी से जुड़े कई एडवांस फीचर जोड़े गए हैं।

BGauss RUV350 क्या है? 
BGauss ने आगामी इलेक्ट्रिक स्कूटर का नाम ऑफिशियली रिवील कर दिया है। इसे 25 जून को ग्लोबल लेवल पर लॉन्च किया जाएगा। BGauss RUV350 अपने सेगमेंट में नए मानक स्थापित करने के लिए तैयार है। BGauss RUV350 इलेक्ट्रिक स्कूटर हाल के दिनों में काफी चर्चित है। कंपनी ने RUV350 के कुछ फोटोज भी रिवील किए हैं। जिससे इसके लुक और फीचर्स की जानकारी मिलती है। यह BGauss D15 के ट्रेंड को बढ़ावा देता नजर आया है। BGauss RUV350 की कामयाबी पर बहुत कुछ निर्भर है। कंपनी इसे देश की पहली RUV के रूप में स्थापित करना चाहती है।

BGauss RUV350 से क्या उम्मीद है? 
इसके बैटरी समेत अन्य डिटेल फिलहाल सामने नहीं आए हैं। लेकिन बैटरी का साइज इसके सहयोगी D15 जैसा हो सकता है, जो कि 3.2 kWh पैक है। उम्मीद कर सकते हैं कि D15 की तुलना में BGauss RUV350 ज्यादा कटिंग-एज पावरट्रेन फैक्टर्स से लैस होगा। कंपनी ने इसे पुणे के पास स्थित चकन आधुनिक प्लांट में तैयार किया है। कंपनी इसकी क्वालिटी और परफॉर्मेंस को उत्कृष्ट बनाने का वादा करती है। देशभर में BGauss के 125 से ज्यादा शोरूम हैं। कंपनी "मेक इन इंडिया, मेड फॉर इंडिया" इंनीशिएटिव के तौर पर इसे लेकर ग्लोबल मार्केट की ओर देख रही हैं।

(मंजू कुमारी) 
 

5379487