Logo
Car Care Tips: कार के पेंट को लंबे समय तक नया और चमकदार बनाए रखना चाहते हैं तो इसकी लगातार देखभाल जरूरी है। कुछ आसान उपाय अपनाएंगे तो आपकी कार का पेंट हमेशा नया दिखेगा।

Car Care Tips: समय के साथ कार का पेंट हल्का हो जाता है, लेकिन कुछ लापरवाहियों के कारण कुछ समय पुरानी कार का पेंट भी जल्दी खराब हो सकता है। अपनी गाड़ियों का पेंट लंबे समय तक नए जैसा रखने के लिए कुछ जरूरी उपाय हैं। आइए जानते हैं, किन बातों का ध्यान रखते हुए कार के पेंट को सुरक्षित रखा जा सकता है।

1) कार धोते समय रखें ध्यान:
 कार को धोते समय कभी भी कपड़े धोने वाला साबुन और वॉशिंग पाउडर का उपयोग नहीं करना चाहिए और न ही कपड़े धोने वाले ब्रश का उपयोग करना चाहिए। इससे कार के पेंट पर बुरा असर होता है और कई बार ऐसे निशान भी आ जाते हैं जो देखने में बुरे लगते हैं और कभी नहीं जाते। इसलिए कार को धोने के लिए हमेशा वॉश लिक्विड वाले फोम या फिर शैंपू का ही इस्तेमाल करना चाहिए। ध्यान रखें कि इस दौरान सॉफ्ट ब्रश या कपड़ा ही यूज करें। 

2) सूरज की रोशनी से पेंट होगा खराब:
काफी समय तक सीधी धूप में खड़ी रहने से कार का पेंट खराब हो जाता है या पीला पड़ जाता है। इसलिए सलाह दी जाती है कि कार को संभव हो तो पेड़ के नीचे या फिर ऐसी जगह पार्क करना चाहिए जहां पर सीधी धूप कम आए। इससे कार ठंडी भी रहेगी और पेंट भी खराब नहीं होगा।

3) कवर का करें उपयोग:
कई बार हमारी कार लंबे समय तक खड़ी रहती है और इसका इस्तेमाल नहीं होता है। इस स्थिति में हमेशा कार को कवर से ढंकना चाहिए। इससे आपकी कार धूल-मिट्टी से सुरक्षित रहेगी और इसका पेंट भी सालों तक नए जैसा बना रहेगा। अगर कार का कवर वॉटरप्रूफ हो तो सोने पे सुहागा होगा, इससे बारिश के मौसम में भी कार सुरक्षित रहेगी। हालांकि बारिश में गाड़ियों को कवर करने से परहेज करना चाहिए।

4) वैक्स का उपयोग बेहतर:
अगर आप अपनी कार के पेंट पर कोई वैक्स लगाते हैं तो इससे गाड़ी के पेंट की उम्र बढ़ सकती है। कई बार कार वॉश के बाद वैक्स लगाने से इसके पेंट पर परत बन जाती है, जो नजर नहीं आती है। लेकिन यह धूल, मिट्टी और ना दिखाई देने वाले सूक्ष्म कणों से पेंट की सुरक्षित रखती है।

(मंजू कुमारी) 
 

5379487