Logo
GNCAP एक संस्था है जो कारों का क्रेश टेस्ट करती है। उन्हें सेफ्टी रेटिंग देती है। इस साल 2023 में इसने भारत की कई कारों का क्रेश टेस्ट किया। इनमें से 2 कारों को 5 स्टार सेफ्टी रेटिंग दी गई है। 

Global NCAP 5 Star Rating: कारों की सेफ्टी गंभीर विषय है। लोग अब सेफ कार खरीदना पसंद कर रहे हैं। ग्लोबल एनसीएपी एक इंटरनेशनल संस्था है। यह कारों का क्रैश टेस्ट करती हैं। उन्हें सेफ्टी रेटिंग देती है। ग्लोबल एनसीएपी ने साल 2023 के दौरान भारत में बिकने वाली कई कारों का क्रैश टेस्ट किया है। इनमें से कुछ कारों को 5 स्टार तो कुछ कारों को खराब रेटिंग मिली। 

ग्लोबल NCAP से 5 स्टार सेफ्टी रेटिंग हासिल करने वाली भारत की कारों (Made In India) के बारे में आपको बता देते हैं। 

  • Volkswagen Virtus & Skoda Slavia

फॉक्सवैगन वर्टूस और स्कोडा स्लाविया का 2023 में ग्लोबल NCAP ने क्रैश-टेस्ट किया था। ये कार प्लेटफॉर्म (MQB A0IN) पर बनी हैं। यह पावरट्रेन ऑप्शन भी साझा करते हैं। वर्टूस और स्लाविया ने एडल्ट और बच्चों की सेफ्टी में 5-स्टार रेटिंग हासिल कीं। दोनों सेडान के बॉडीशेल्स और फुटवेल एरिया को स्थिर और भार झेलने में सक्षम पाया गया। दोनों सेडान 6 एयरबैग, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल (ईएससी), हिल होल्ड असिस्ट, आईएसओफिक्स चाइल्ड सीट एंकर, रियर पार्किंग सेंसर और रियर पार्किंग कैमरा जैसे सेफ्टी फीचर्स के साथ आती हैं। दोनों कारें मेड इन इंडिया है। 

  • Tata Harrier & Safari

टाटा हैरियर और सफारी, दोनों को 2023 में मिडलाइफ़ अपडेट मिला है। इनमें नई फीचर्स जोड़े गए हैं।  दोनों का ग्लोबल NCAP ने क्रैश टेस्ट किया, जिसमें इन्हें 5 स्टार सेफ्टी रेटिंग दी गई है। एडल्ट और बच्चों, दोनों के लिए 5-स्टार रेटिंग दी गई है। स्कोर की बात करें तो एडल्ट के लिए 33.05/34 और बच्चों के लिए 45/49 अंक मिले हैं। टाटा ने हैरियर और सफारी को 7 एयरबैग (6 स्टैंडर्ड), इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल (ईएससी), हिल असिस्ट, 360-डिग्री कैमरा, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम (टीपीएमएस) और ADAS जैसे फीचर्स दिए गए हैं। 
 

5379487