Logo
election banner
Hero MotoCorp Sales: हीरो मोटोकॉर्प के मार्च 2024 सेल्स ब्रेकअप में कंपनी के अलग-अलग मॉडल्स की प्रदर्शन की जानकारी दी गई। कुछ मॉडल्स ने उल्लेखनीय बढ़ोतरी दर्ज की है, जो ग्राहकों की पसंद और बाजार में डिमांड की ओर इशारा है।

(मंजू कुमारी)
Hero MotoCorp Sales:
हीरो मोटोकॉर्प ने अपनी टू-व्हीलर सेल्स के आंकड़े जारी किए हैं। जिसके मुताबिक, मार्च 2024 में कंपनी ने 4.57 लाख यूनिट बाइक बेचीं, जबकि एक्सपोर्ट 31 हजार यूनिट के पार पहुंच गया। हीरो मोटोकॉर्प के मार्च 2024 सेल्स ब्रेकअप (Hero Sales Breakup March 2024) में कंपनी के अलग-अलग मॉडल्स की प्रदर्शन की जानकारी दी गई है। सामान्य बिक्री में हल्की गिरावट के बावजूद कुछ मॉडल्स ने उल्लेखनीय बढ़ोतरी दर्ज की है, जो ग्राहकों की पसंद और बाजार में डिमांड की ओर इशारा करता है। 

हीरो सेल्स ब्रेकअप मार्च 2024
हीरो स्प्लेंडर कंपनी की सबसे ज्यादा बिकने वाली बाइक है और इसने सेल्स चार्ट में शीर्ष स्थान हासिल किया है। हालांकि, पिछले साल के मुकाबले बिक्री में थोड़ी गिरावट जरूर आई है। स्प्लेंडर की बिक्री 286,138 यूनिट दर्ज की गई। वहीं, एचएफ डीलक्स बिक्री में दूसरे स्थान पर रही, जिसकी 83,947 यूनिट सेल हुईं। सालभर की तुलना में इसकी बिक्री में गिरावट आई, लेकिन HF Deluxe ने हीरो के ग्राहकों के बीच अपनी लोकप्रियता बनाए रखी है।

हीरो पैशन बाइक की मांग बढ़ी, पढ़ें डिलेट 
मार्च 2024 में सबसे अधिक ध्यान देने वाला हाइलाइट पैशन का है, जिसने सेल्स में 439.87% की सालाना वृद्धि दर्ज की है। इसके 22,491 यूनिट की बिक्री हुई, जो पैशन की डिमांड की ओर संकेत करती है। ग्लैमर और डेस्टिनी 125 ने भी अहम वृद्धि दर्ज की। इनकी बिक्री क्रमश: 17,026 और 14,143 यूनिट रही। हालांकि, कंपनी के सभी मॉडल्स ने बिक्री में शानदार प्रदर्शन नहीं किया, कुछ मॉडल जैसे एक्सपल्स 200 और मास्टरो की सेल 78.21% और 92.50% गिरी है, जो बाजार के कुछ सेगमेंट में चुनौतियों का संकेत है।

हीरो मोटोकॉर्प एक्सपोर्ट मार्च 2024
हीरो मोटोकॉर्प के एक्सपोर्ट में 263.17% की वार्षिक वृद्धि के साथ हंक बाइक शीर्ष पर है। मार्च 2024 में इसके 7,554 यूनिट की बिक्री हुई। एचएफ डीलक्स के कुल 6,893 यूनिट एक्सपोर्ट हुए और इसने पिछले साल के मुकाबले 21.27% की वृद्धि दर्ज की, जो अंतरराष्ट्रीय बाजारों में अपनी लोकप्रियता को दर्शाता है। एक और प्रमुख प्रदर्शक एक्सपल्स 200 है, जो 324.31% की असाधारण वृद्धि दर्ज करता है। 2024 में 6,144 इकाइयां निर्यात की गईं, जो एक्सपल्स 200 को विश्वभर के एडवेंचर उत्साहियों को मोहित करता है। देश में सबसे ज्यादा बिकने वाली टू-व्हीलर स्प्लेंडर भी हीरो मोटोकॉर्प की एक्सपोर्ट लिस्ट में शामिल रही है। मार्च 2024 में 3,280 यूनिट भेजे गए। कुल मिलाकर हीरो टू-व्हीलर के एक्सपोर्ट में 87.56% की ग्रोथ देखी गई।
 

5379487