Logo
किआ (Kia) के किस मॉडल को ग्राहक सबसे ज्यादा खरीद रहे हैं। इस बात की लिस्ट सामने आ गई है। कंपनी ने अपनी जून सेल्स का ब्रेकअप डेटा जारी कर दिया है।

Kia Sales June 2024: किआ के किस मॉडल को ग्राहक सबसे ज्यादा खरीद रहे हैं। इस बात की लिस्ट सामने आ गई है। कंपनी ने अपनी जून सेल्स का ब्रेकअप डेटा जारी कर दिया है। कंपनी भारतीय बाजार में कुल 4 मॉडल बेच रही है। इसमें 3 ICE और एक इलेक्ट्रिक मॉडल शामिल है। किआ को ईयरली बेसिस पर ग्रोथ का सामना करना पड़ा। जून 2023 में कंपनी ने 19,391 गाड़ियां बेची थीं। जबकि जून 2024 में ये आंकड़ा बढ़कर 21,300 यूनिट हो गया। कंपनी ने अप्रैल 2024 में 19,968 गाड़ियां बेची थीं। चलिए सबसे पहले आपको कंपनी की सेल्स का डेटा दिआते हैं।

Kia June 2024 Sales
Kia June 2024 Sales

किआ की जून 2024 सेल्स की बात करें तो सोनेट की 9,816 यूनिट बिकी। जून 2023 में ये आंकड़ा 7,722 यूनिट का था। यानी इसे 27% की ईयरली ग्रोथ मिली। जून 2024 में सेल्टोस की 6,306 यूनिट बिकीं। जून 2023 में ये आंकड़ा 3,578 यूनिट का था। यानी इसे 76% की ईयरली ग्रोथ मिली। इसी तरह कैरेंस की जून 2024 में 5,154 यूनिट बिकीं। जून 2023 में ये आंकड़ा 8,047 यूनिटा का था। यानी इसे 36% की ईयरली डिग्रोथ मिली। वहीं, पिछले महीने EV6 की सिर्फ 24 यूनिट बिकीं। जून 2023 में आंकड़ा 44 यूनिट का था। यानी इसे भी 45% की ईयरली डिग्रोथ मिली।

किआ EV6 की सेल्स में गिरावट
किआ EV6 की सेल्स में तेजी से गिरावट देखने को मिली है। इस साल के पिछले 6 महीने के दौरान के आंकड़ों को देखकर भी तय हो जाता है। इस साल के पहले चार महीने EV6 के लिए काफी खराब रहे। जनवरी में इसका खाता नहीं खुला। तो फरवरी और मार्च में इसकी 1-1 यूनिट बिकीं। जबकि मई में 15 और जून में 24 यूनिट बिकीं। यानी 6 महीने के दौरान इसकी सिर्फ 46 यूनिट बिकीं। बता दें कि ये प्रीमियम सेगमेंट की इलेक्ट्रिक कार है। इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 61 लाख रुपए है।

(मंजू कुमारी)

5379487