Logo
Mahindra XUV 3XO: प्राइस टेबिल के अनुसार MX1 पेट्रोल वेरिएंट का वेटिंग पीरियड सबसे अधिक 6 महीने तक है। महिंद्रा इस वेरिएंट का प्रोडक्शन कम कर रही है।

Mahindra XUV 3XO: महिंद्रा एंड महिंद्रा ने अप्रैल में XUV 300 के फेसलिफ्ट वर्जन XUV 3XO को लॉन्च किया था। इसके बाद से इस कॉम्पैक्ट SUV की डिमांड काफी बढ़ गई है। अब इसकी बिक्री हर महीने 9-10 हजार यूनिट्स तक पहुंच गई है, जो पहले 4 हजार यूनिट्स के आसपास थी। स्वाभाविक रूप से इसके कारण वेटिंग पीरियड भी बढ़ गई है। आइए देखें है किस वेरिएंट के लिए खरीदारों को कितना इंताजार करना पड़ेगा...

महिंद्रा XUV 3XO की कीमतें

Mahindra XUV 3XO, Mahindra 3XO, XUV 3XO
mahindra xuv 3xo

प्राइस टेबिल के अनुसार MX1 पेट्रोल वेरिएंट का वेटिंग पीरियड सबसे अधिक 6 महीने तक है। महिंद्रा इस वेरिएंट का प्रोडक्शन कम कर रही है। हाई-स्पेक AX5 L, AX7 और AX7 L पेट्रोल वेरिएंट्स का वेटिंग पीरियड 2-3 महीने के बीच है। मिड-स्पेक AX5 वेरिएंट का वेटिंग पीरिडय भी 4 महीने तक है। सभी डीजल वेरिएंट्स का वेटिंग पीरियड केवल एक महीने है। 

XUV 3XO में सेगमेंट के कुछ बेहतरीन फीचर्स शामिल हैं। जैसे ड्यूल-जोन क्लाइमेट कंट्रोल, लेवल 2 ADAS तकनीक और पैनोरमिक सनरूफ। यह तीन इंजन ऑप्शंस के साथ आता है: 111hp, 1.2-लीटर टर्बो-पेट्रोल; 131hp, 1.2-लीटर डायरेक्ट इंजेक्शन टर्बो-पेट्रोल; और 117hp, 1.5-लीटर डीजल। 111hp और 131hp पेट्रोल इंजन में 6-स्पीड मैनुअल और 6-स्पीड टॉर्क कन्वर्टर ऑप्शन हैं, जबकि 117hp डीजल में मैनुअल और 6-स्पीड AMT ऑप्शन शामिल हैं। एसयूवी की कीमत ₹7.49 लाख से ₹15.49 लाख तक है, और यह 9 वेरिएंट्स में उपलब्ध है।

(मंजू कुमारी)  
 

5379487