Logo
मारुति (Maruti) ने अपनी कारों की मई सेल्स का डेटा रिलीज कर दिया है। पिछले महीने कंपनी के लिए न्यू स्विफ्ट (Swift) सबसे ज्यादा बिकने वाली कार रही।

Maruti Sales Breakup May 2024: मारुति ने अपनी कारों की मई सेल्स का डेटा रिलीज कर दिया है। पिछले महीने कंपनी के लिए न्यू स्विफ्ट सबसे ज्यादा बिकने वाली कार रही। नई स्विफ्ट की सेल्स का ये पहला महीना था। कंपनी देश में एरिना और नेक्सा डीलरशिप से कुल 17 मॉडल बेच रही है। कंपनी के लिए इनविक्टो, सियाज और जिम्नी सबसे कम बिकने वाली कार रहीं। ऐसे में आप भी मारुति की कोई कार खरीदने का प्लान बना रहे हैं तब इसकी सेल्स लिस्ट से पता कर लें कि लोग सबसे ज्यादा किन मॉडल को खरीद रहे हैं।

Maruti Sales Breakup May 2024
Maruti Sales Breakup May 2024

मई 2024 में स्विफ्ट 19,393 यूनिट बिकीं। मई 2023 में इसकी 17,346 यूनिट बिकीं थीं। यानी इसकी 2,047 यूनिट ज्यादा बिकीं। मई 2024 में डिजायर की 16,061 यूनिट बिकीं। मई 2023 में इसकी 11,315 यूनिट बिकीं थीं। यानी इसकी 4,746 यूनिट ज्यादा बिकीं। मई 2024 में वैगनआर की 14,492 यूनिट बिकीं। मई 2023 में इसकी 16,258 यूनिट बिकीं थीं। यानी इसकी 1,766 यूनिट कम बिकीं। मई 2024 में ब्रेजा की 14,186 यूनिट बिकीं। मई 2023 में इसकी 13,398 यूनिट बिकीं थीं। यानी इसकी 788 यूनिट ज्यादा बिकीं। मई 2024 में अर्टिगा की 13,893 यूनिट बिकीं। मई 2023 में इसकी 10,528 यूनिट बिकीं थीं। यानी इसकी 3,365 यूनिट ज्यादा बिकीं।

मई 2024 में बलेनो की 12,842 यूनिट बिकीं। मई 2023 में इसकी 18,733 यूनिट बिकीं थीं। यानी इसकी 5,891 यूनिट कम बिकीं। मई 2024 में फ्रोंक्स की 12,681 यूनिट बिकीं। मई 2023 में इसकी 9,863 यूनिट बिकीं थीं। यानी इसकी 2,818 यूनिट ज्यादा बिकीं। मई 2024 में ईको की 10,960 यूनिट बिकीं। मई 2023 में इसकी 12,818 यूनिट बिकीं थीं। यानी इसकी 1,858 यूनिट कम बिकीं। मई 2024 में ग्रैंड विटारा की 9,736 यूनिट बिकीं। मई 2023 में इसकी 8,877 यूनिट बिकीं थीं। यानी इसकी 859 यूनिट ज्यादा बिकीं।

Maruti Sales Breakup May 2024
Maruti Sales Breakup May 2024

मई 2024 में ऑल्टो की 7,675 यूनिट बिकीं। मई 2023 में इसकी 9,368 यूनिट बिकीं थीं। यानी इसकी 1,693 यूनिट कम बिकीं। मई 2024 में सेलेरियो की 3,314 यूनिट बिकीं। मई 2023 में इसकी 3,216 यूनिट बिकीं थीं। यानी इसकी 98 यूनिट ज्यादा बिकीं। मई 2024 में XL6 की 3,241 यूनिट बिकीं। मई 2023 में इसकी 3,577 यूनिट बिकीं थीं। यानी इसकी 336 यूनिट कम बिकीं। मई 2024 में एस-प्रेसो की 2,227 यूनिट बिकीं। मई 2023 में इसकी 2,868 यूनिट बिकीं थीं। यानी इसकी 641 यूनिट कम बिकीं।

मई 2024 में इग्निस की 2,104 यूनिट बिकीं। मई 2023 में इसकी 4,551 यूनिट बिकीं थीं। यानी इसकी 2,447 यूनिट कम बिकीं। मई 2024 में सियाज की 730 यूनिट बिकीं। मई 2023 में इसकी 992 यूनिट बिकीं थीं। यानी इसकी 262 यूनिट कम बिकीं। मई 2024 में जिम्नी की 274 यूनिट बिकीं। मई 2024 में इनविक्टो की 193 यूनिट बिकीं। इस तह कंपनी ने कुल 1,44,002 गाड़ियां बेचीं। मई 2023 में ये आंकड़ा 1,43,708 यूनिट का था

(मंजू कुमारी)
 

5379487