Logo
देश की ऑटोमोबाइल (Auto) कंपनियों ने मई 2024 सेल्स का डेटा रिलीज कर दिया है। पिछला महीना कई कंपनियों के लिए बेहतर सेल्स आंकड़ों के साथ खत्म हुआ।

Auto Sales May 2024: देश की ऑटोमोबाइल कंपनियों ने मई 2024 सेल्स का डेटा रिलीज कर दिया है। पिछला महीना कई कंपनियों के लिए बेहतर सेल्स आंकड़ों के साथ खत्म हुआ। हालांकि, देश की सबसे बड़ी कंपनी मारुति सुजुकी को सेल्स में डिग्रोथ का सामना करना पड़ा। पिछले महीने जिन कंपनियों को बड़ी ग्रोथ मिली उसमें महिंद्रा का नाम शामिल है। उसे घरेलू बाजार में 31% की ग्रोथ मिली। वहीं, हुंडई को एक्सपोर्ट में 31% की ईयरली ग्रोथ मिली। दूसरी तरफ, मारुति का निर्यात 34% घट गया।

महिंद्रा की मई 2024 में सेल
महिंद्रा की पिछले महीने कुल बिक्री 71,682 यूनिट रही, जो पिछले साल की तुलना में 17% अधिक है। घरेलू PV बिक्री 43,218 यूनिट रही, जो पिछले साल की तुलना में 31% अधिक है। घरेलू थ्री-व्हीलर की बिक्री 5,967 यूनिट रही, जो पिछले साल की तुलना में 2% अधिक है। घरेलू ट्रैक्टर बिक्री 35,237 यूनिट रही, जो पिछले साल की तुलना में 6% अधिक है। कुल ट्रैक्टर बिक्री 37,109 यूनिट रही, जो पिछले साल की तुलना में 9% अधिक है। कुल निर्यात 2,671 यूनिट रहा, जो पिछले साल की तुलना में 2% अधिक है। घरेलू CV बिक्री 19,826 यूनिट रही, जो पिछले साल की तुलना में 1% अधिक है।

टोयोटा की मई 2024 सेल
टोयोटा को पिछले महीने 24% की ईयरली ग्रोथ मिली है। उसने पिछले महीने कुल सेल्स 25,273 यूनिट बेचीं। ये पिछले साल की तुलना में 24% अधिक है। इस दौरान कंपनी की डोमेस्टिक सेल्स23,959 यूनिट की रही। वहीं, उसने 1,314 यूनिट को एक्सपोर्ट किया। साल-दर-साल के आधार पर टोयोटा बिक्री 23% बढ़कर 1,22,776 यूनिट पर रही। कंपनी के कई मॉडल की डिमांड इतनी ज्यादा है कि उसकी इसकी डिमांड, मैन्युफैक्चरिंग और सप्लाई के बीच बड़ा अंतर आ गया है। जिसके चलते वेटिंग पीरियड भी 14 महीने से ऊपर पहुंच चुका है।

हुंडई की मई 2024 सेल
मई 2024 में हुई ने घरेलू बाजार में उसकी 49,151 यूनिट बेचीं। सालभर पहले ये आंकड़ा 48,601 यूनिट यूनिट का था। यानी कंपनी को यहां पर 1.13% ईयरली ग्रोथ मिली। पिछले महीने कंपनी ने कुल 14,400 यूनिट को एक्सपोर्ट किया। मई 2023 में ये आंकड़ा 11,000 यूनिट का था। यानी उसे 31% की ईयरली ग्रोथ मिली। इस तरह कंपनी ने पिछले महीने कुल 63,551 यूनिट बेचीं। मई 2023 में 59,601 यूनिट बिकी थीं। यानी कंपनी को 6.63% की ग्रोथ मिली। हुंडई मोटर इंडिया के चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर, तरुण गर्ग ने कहा कि हमने अपना श्रीपेरंबदूर प्लांट मेंटेनेंट के लिए बंद रखा इसके बाद भी सेल्स के आंकड़े बेहतर रहे।

मारुति की मई 2024 सेल्स
मारुति की एक्सचेंज फाइलिंग में बताया कि उसकी एक्सपोर्ट में गिरावट के चलते मई 2024 में कुल बिक्री में गिरावट आई है। कंपनी कुल बिक्री में सालाना आधार पर 2% की गिरावट आई है। मई 2023 में उसने 1.78 लाख यूनिट बेची थीं, जो मई 2024 में घटकर 1.74 लाख यूनिट हो गई। इस दौरान उसकी घरेलू बिक्री सालाना आधार पर 4% बढ़कर 1.57 लाख यूनिट हो गई, जो मई 2023 में 1.51 लाख यूनिट थी। जबकि, निर्यात सालाना आधार पर 34% घटकर 17,367 यूनिट रह गया, जो मई 2023 में 26,477 यूनिट था।

(मंजू कुमारी)
 

5379487