Logo
Honda Patent: होंडा स्टाइलो 160 भारत में इस कंपनी का हाई कैपेसिटी वाला पहला स्कूटर हो सकता है। वर्तमान में यह सिर्फ इंडोनेशिया में बेचा जा रहा है। भारत में इसकी टक्कर यामाहा एरोक्स 155 और हीरो ज़ूम 160 से होगी।

Honda Patent: होंडा ने भारत में हाई कैपेसिटी वाली चार मोटरसाइकिलों और एक स्कूटर का पेटेंट कराया है। कंपनी ने कुछ दिन पहले अपना एक और मॉडल होंडा स्टाइलो 160 भी पेटेंट लिस्ट में शामिल कर लिया है। यह मजबूत स्कूटर अभी मलेशिया में बेचे जा रहा है। जल्द ही इसके भारत में डेब्यू करने की उम्मीद है। होंडा कंपनी ने होंडा स्टाइलो 160 के रूप में पांचवां पेटेंट हासिल कर लिया है। यह स्कूटर एक्टिवा से थोड़ा लंबा और चौड़ा है। भारत में लॉन्च होने पर इसका मुकाबला एयरॉक्स 155 और आने वाली हीरो ज़ूम 160 से होगा। 

होंडा 160cc स्कूटर में क्या है खासियतें? 
भारत में होंडा कंपनी अपने स्कूटरों के लिए जानी जाती है। वास्तव में, इसका एक्टिवा मॉडल कुछ सालों से इस सेगमेंट में सबसे आगे रहा है। लेकिन अब वक्त आ गया है कि होंडा हाई कैपेसिटी वाले प्रीमियम स्कूटर बेचना शुरू कर दे और स्टाइलो 160 इस कैटेगरी में इसकी शुरुआत हो सकती है। स्टाइलो 160 एक प्रीमियम और स्टाइलिश टू-व्हीलर है। यह छह कलर ऑप्शन में उपलब्ध है। इसमें फुल एलईडी लाइटिंग, एक डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, एक कीलेस सिस्टम और सेंटर क्यूबी स्पेस के अंदर एक यूएसबी चार्जिंग पोर्ट मौजूद है।

यामाहा एरोक्स 155 और हीरो ज़ूम 160 से टक्कर
होंडा स्टाइलो 160 स्कूटर एक 156.9cc सिंगल-सिलेंडर, लिक्विड-कूल्ड मोटर से चलता है जो 8,500 rpm पर 15.4hp और 7,000rpm पर 13.8Nm टॉर्क जनरेट करता है। यह 12 इंच के व्हील्स के सेट पर चलता है और इसमें डुअल-चैनल एबीएस फैसिलिटी मिल रही है। डायमेंशन में यह एक्टिवा से थोड़ा लंबा और चौड़ा है, यहां तक ​ कि इसका व्हीलबेस भी काफी लंबा है। अगर होंडा भारत में स्टाइलो 160 लॉन्च करती है, तो इसका मुकाबला यामाहा एरोक्स 155 और हीरो की आने वाली ज़ूम 160 से होना तय है।

(मंजू कुमारी)
 

5379487