Logo
कर्नाटक के कलबुर्गी में एक शख्स ने ओला के शोरूम में आग लगा दी। मोहम्मद नदीम नाम के शख्स ने ऐसा इसलिए किया क्योंकि उसे अपनी नई इलेक्ट्रिक स्कूटर के लिए सही सर्विस नहीं मिल रही थी।

Disgruntled Ola Customer Sets Showroom On Fire: कर्नाटक के कलबुर्गी में एक शख्स ने ओला के शोरूम में आग लगा दी। मोहम्मद नदीम नाम के शख्स ने ऐसा इसलिए किया क्योंकि उसे अपनी नई इलेक्ट्रिक स्कूटर के लिए सही सर्विस नहीं मिल रही थी। ऐसे में परेशान होकर उसने पूरे शोरूम में ही आग लगा दी। दरअसल, नदीम ने महीनेभर पहले ही 1.40 लाख रुपए का इलेक्ट्रिक स्कूटर खरीदा था, लेकिन एक-दो दिन बाद ही उसमें प्रॉब्लम आने लगी। वह कई बार शोरूम गया, लेकिन उसकी समस्या का समाधान नहीं हुआ। ऐसे में उसने गुस्से में आकर शोरूम को ही आग लगला दी।

अब इस घटना के वीडियो सोशल मीडियो पर वायरल हो रहा है। पहले आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा था। हालांकि, आगजनी में नदीम की भूमिका सामने आने के बाद उसके खिलाफ शिकायत दर्ज कर ली गई। साथ ही, पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया गया। रिपोर्ट के अनुसार, ये घटना 10 सितंबर की है।

6 इलेक्ट्रिक स्कूटर जला डाले
मोहम्मद नदीम अपने नए इलेक्ट्रिक स्कूटर से परेशान थे। इसमें बार-बार खराबी आ रही थी। शोरूम वालों से कई बार शिकायत करने पर भी कोई मदद नहीं मिली। शोरूम में ग्राहक सेवा अधिकारियों से कहासुनी की और पेट्रोल डालकर शोरूम में आग लगा दी। इस आग में 6 गाड़ियां और कम्प्यूटर सिस्टम जलकर खाक हो गया। नदीम पेशे से एक मैकेनिक हैं। उसने एक महीने पहले ही 1.4 लाख रुपए में इलेक्ट्रिक स्कूटर खरीदा थी। 2 दिन में ही गाड़ी में बैटरी और साउंड सिस्टम से टेक्निकल खराबी आने लगी थी।

आग लगाने वक्त शोरूम बंद था
आग लगने से पूरा शोरूम जलकर खाक हो गया। दुकान से धुएं के गुबार उठते देखे गए थे। इस घटना से लगभग 8.5 लाख रुपए का नुकसान हुआ है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। इस घटना में कोई हताहत नहीं हुई, क्योंकि कथित तौर पर उस समय शोरूम बंद था। हालांकि, आग की वजह से करीब 8.5 लाख रुपए का नुकसान होने का अनुमान बताया गया है। ओला की सर्विस से जुड़े पहले भी कई मामले सामने आ चुके हैं।

(मंजू कुमारी)
 

5379487