Logo
SIAM Reports: देश में पैसेंजर व्हीकल्स की थोक बिक्री जून में सालाना आधार पर बढ़कर 3,37,757 यूनिट हो गई। मोटर व्हीकल इंडस्ट्री के संगठन सियाम ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

SIAM Reports: सोसाइटी ऑफ इंडियन ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्चरर्स (SIAM) की ताजा रिपोर्ट के अनुसार, जून महीने में पैसेंजर व्हीकल्स बिक्री में पिछले महीने की तुलना में 3 फीसदी की बढ़ोतरी हुई। जून में कुल 337,757 यात्री वाहनों की बिक्री हुई, साथ ही 59,544 तिपहिया वाहनों और 1,614,154 दोपहिया वाहनों की बिक्री हुई, जो क्रमशः 12.3 प्रतिशत और 21.3 प्रतिशत की ग्रोथ दर्शाता है।
 
प्रोडक्शन के आंकड़े
जून 2024 में यात्री वाहनों, तिपहिया वाहनों, दोपहिया वाहनों और क्वाड्रिसाइकल्स का कुल प्रोडक्शन 2,336,255 यूनिट रहा। 

अप्रैल-जून तिमाही में पैसेंजर व्हीकल 
1,026,006 यूनिट, कमर्शियल व्हीकल 224,209 यूनिट, तिपहिया वाहन 165,081 यूनिट और दोपहिया वाहन 4,985,631 यूनिट कुल मिलाकर इस तिमाही में 7,548,668 यात्री वाहनों की बिक्री हुई। 

सभी सेगमेंट में वृद्धि
SIAM के अध्यक्ष विनोद अग्रवाल ने कहा, "सभी सेगमेंट यानी यात्री वाहन, वाणिज्यिक वाहन, तिपहिया वाहन और दोपहिया वाहनों ने 2024-25 की पहली तिमाही में पिछले साल की पहली तिमाही की तुलना में वृद्धि दर्ज की है। जबकि यात्री वाहन और वाणिज्यिक वाहन में मध्यम वृद्धि हुई है, दोपहिया और तिपहिया वाहनों में दोहरे अंक में बहुत ही शानदार वृद्धि हुई। दोपहिया वाहनों में, स्कूटरों ने एंट्री-लेवल दोपहिया वाहनों में कुछ सुधार के आधार पर और भी अधिक वृद्धि दर्ज की है।

अप्रैल-जून तिमाही में सभी सेक्टर में बिक्री बढ़ी 
SIAM के महानिदेशक राजेश मेनन ने बताया कि पहली तिमाही (Q1) के दौरान यात्री वाहन बिक्री ने अब तक के सबसे उच्चतम आंकड़े प्राप्त किए, पहली बार 1 मिलियन यूनिट्स का आंकड़ा पार किया। यह पिछले साल की इसी अवधि की तुलना में 3 प्रतिशत की वृद्धि का प्रतिनिधित्व करता है। इसके अलावा अप्रैल-जून तिमाही में तिपहिया वाहनों की बिक्री में साल-दर-साल 14.2 प्रतिशत की वृद्धि हुई, जबकि दोपहिया वाहनों की बिक्री में 20.4 प्रतिशत की वृद्धि हुई। वाणिज्यिक वाहनों की बिक्री में भी सकारात्मक रुझान दिखा, जो इसी अवधि के दौरान 3.5 प्रतिशत की वृद्धि दर्शाता है। SIAM ने अप्रैल-जून तिमाही के दौरान सभी सेक्टर में ऑटो बिक्री में कुल 16.4 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की।

(मंजू कुमारी)

5379487