Logo
Stylish Bikes: अगर आप स्टाइलिश बाइक के शौकीन है तो डेढ़ से दो लाख के बजट में 5 बाइक भारतीय बाजार में उपलब्ध हैं। जानिए इनमें क्या खासियतें हैं और कितनी कीमत है?

Stylish Bikes: मौजूदा समय में युवाओं के बीच स्टाइलिश और मस्कुलर दिखने वाली बाइक खरीदने का चलन तेजी से बढ़ रहा है। उनकी डिमांड पूरी करने के लिए ऑटोमोबाइल कंपनियां भी मोटरसाइकिलों के नए-नए मॉडल लॉन्च कर रहे हैं। आइए जानते हैं, भारतीय बाजार में उपलब्ध ऐसी 5 बाइक के बारे में, जिन्हें खरीदकर आप बेहतर माइलेज के साथ शानदार सवारी का एक्सपीरियंस भी ले पाएंगे।

1) रॉयल एनफील्ड Hunter 350
यह रोड पर फर्राता भरने वाली बाइक है। इसमें 3 वेरिएंट और 10 रंगों ऑप्शन हैं। हंटर 350 को 349.34cc, BS6 इंजन से लैस किया गया है, जो 20.2 bhp और 27 Nm जनरेट करता है। बाइक के फ्रंट और रियर में डिस्क ब्रेक दिए गए हैं। इसमें सिंगल चैनल एबीएस भी है। इसकी प्राइस 1.49 लाख रुपए से शुरू होती है। 

2) बजाज NS200 
यह स्टाइलिश नेकेड डिजाइन के साथ आती है। पल्सर एनएस200 में 199.5cc बीएस-6 इंजन दिया गया है। यह इंजन 24.13 bhp और 18.74 Nm पॉवर जनरेट करता है। इसमें फ्रंट और रियर, दोनों तरफ डिस्क ब्रेक हैं। इसके साथ ही, एंटी-लॉकिंग ब्रेकिंग सिस्टम भी मिल रहा है। बाइक का वजन 159.5 किलोग्राम है। इसकी कीमत 1.42 लाख रुपए से शुरू है। 

3) TVS रॉनिन 
यह बाइक भी काफी स्टाइलिश और मस्कुलर है, जो मॉडर्न क्रूजर लुक के साथ उपलब्ध है। यह मोटरसाइकिल 4 वेरिएंट और 7 कलर ऑप्शन में मिलती है। इसमें 225.9cc, बीएस-6 इंजन दिया गया है। यह इंजन 20.1 bhp और 19.93 Nm जनरेट करता है। यह डुअल चैनल एंटी-लॉकिंग ब्रेकिंग सिस्टम (एबीएस) से लैस है। इसमें फ्रंट और रियर, दोनों तरफ डिस्क ब्रेक हैं। कीमत 1.49 लाख रुपए से शुरू है। 

4) टीवीएस अपाचे RTR200 4v 
इसकी कीमत 1.42 लाख रुपए से शुरू होती है। यह 2 वेरिएंट और 3 कलर ऑप्शन में मिल रही है। 200cc, सिंगल सिलेंडर बीएस-6 इंजन से लैस यह बाइक काफी स्पोर्टी है। इसका इंजन 20.54 bhp और 17.25 Nm पॉवर जनरेट करता है। बाइक में डुअल डिस्क ब्रेक के साथ एबीएस भी मिलता है। 

5) यामाहा R 15S 
यामाहा आर 15 एस की शुरुआती कीमत 1.65 लाख रुपए है। भारत में यह 1 वेरिएंट और 2 कलर ऑप्शन में उपलब्ध है। यामहा R15S में 155 ccbs6-2.0 इंजन है, जो 18.6 PS और 14.1 Nm पॉवर जनरेट करता है। इसमें फ्रंट और रियर डिस्क ब्रेक मिल रहे हैं।  

(मंजू कुमारी) 
 

jindal steel hbm ad
5379487