Waiting Period: भारत में SUV सेगमेंट की गाड़ियों की काफी ज्यादा डिमांड है, जिससे कई मॉडलों पर लंबा वेटिंग पीरियड चल रहा है। अगर आप इस महीने SUV खरीदने की सोच रहे हैं, तो यह जानना जरूरी है कि किस मॉडल पर कितना इंतजार करना पड़ सकता है और कौन-से शहरों में सबसे ज्यादा वेटिंग है। आइए जानते हैं प्रमुख SUVs के वेटिंग पीरियड के बारे में..
Mahindra XUV 3XO- तीन महीने वेटिंग
महिंद्रा XUV 3XO को खरीदने के लिए अधिकतम तीन महीने तक का वेटिंग पीरियड हो सकता है। खासतौर पर चेन्नई, कोयंबटूर, पटना, चंडीगढ़, गाजियाबाद, सूरत, कोलकाता, लखनऊ और गुरुग्राम में इस पर सबसे ज्यादा वेटिंग है। जबकि दिल्ली और फरीदाबाद में वेटिंग पीरियड सबसे कम है।
Tata Nexon- दो महीने की वेटिंग
टाटा नेक्सन पर अधिकतम दो महीने का वेटिंग पीरियड चल रहा है। जयपुर, गुरुग्राम, लखनऊ, सूरत और इंदौर में इस SUV के लिए सबसे ज्यादा इंतजार करना पड़ सकता है। हालांकि, फरीदाबाद, पटना, कोलकाता, अहमदाबाद, चेन्नई, पुणे, हैदराबाद, बेंगलुरु और दिल्ली में इस पर सबसे कम वेटिंग है।
Maruti Brezza - तीन महीने तक की डिलीवरी वेटिंग
Maruti Brezza खरीदने पर अधिकतम तीन महीने का वेटिंग पीरियड हो सकता है। जयपुर में इस SUV पर सबसे ज्यादा वेटिंग है, जबकि सूरत, दिल्ली, बेंगलुरु और गुरुग्राम में यह सबसे कम वेटिंग पीरियड वाली जगहों में शामिल है।
Hyundai Venue- दो माह का इंतजार
हुंडई वेन्यू के लिए इस महीने अधिकतम दो महीने का वेटिंग पीरियड है। मुंबई, हैदराबाद, पुणे, जयपुर, सूरत, चंडीगढ़, कोयंबटूर और नोएडा में सबसे ज्यादा वेटिंग चल रही है, जबकि दिल्ली, चेन्नई, लखनऊ और फरीदाबाद में इस पर सबसे कम वेटिंग है।
ये भी पढ़ें...इस साल ऑडी की धमाकेदार शुरुआत, 2025 की पहली तिमाही में सेल्स 17% बढ़ी
Kia Sonet - दो महीने की वेटिंग
किआ सोनेट खरीदने के इच्छुक लोगों को भी अधिकतम दो महीने का इंतजार करना पड़ सकता है। खासतौर पर चंडीगढ़ में इस SUV के लिए सबसे ज्यादा वेटिंग है, जबकि मुंबई, हैदराबाद, पुणे, गुरुग्राम, कोलकाता, पटना और लखनऊ में वेटिंग सबसे कम है।
Skoda Kushaq- दो माह का इंतजार
स्कोडा कुशाक को खरीदने पर अधिकतम दो महीने तक का वेटिंग पीरियड हो सकता है। मुंबई, हैदराबाद, पुणे, जयपुर, अहमदाबाद, गुरुग्राम, सूरत, इंदौर और नोएडा में इस SUV की डिमांड ज्यादा है, जिससे यहां सबसे अधिक वेटिंग है।
ये भी पढ़ें...पंच, क्रेटा, स्विफ्ट या स्कॉर्पियो नहीं, बल्कि पूरा देश इस ₹5.65 लाख की कार का हुआ दीवाना
शोरूम से कन्फर्म करें वेटिंग पीरियड
अगर आप किसी SUV को खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो यह सलाह दी जाती है कि नजदीकी डीलरशिप से वेटिंग पीरियड की पुष्टि कर लें। शहर, मॉडल और वेरिएंट के अनुसार वेटिंग पीरियड में अंतर हो सकता है।
(मंजू कुमारी)