Logo
स्मार्टफोन बनाने वाली शाओमी कंपनी जल्द ऑटोमोबाइल सेक्टर में मार्केट में जल्द उतरने वाली है। कंपनी ने SU7 नाम से इलेक्ट्रिक कार बनाई है। इसका पहला लुक सामने आया है। जानकारी के मुताबिक, अगले कुछ महीनों में चीन में यह कार लॉन्च हो सकती है।   

Xiaomi First Electric Car: चाइनीज कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनी Xiaomi का पहला इलेक्ट्रिक व्हीकल ( EV) जल्द लॉन्च हो सकता है। इस इलेक्ट्रिक सेडान को Xiaomi SU7 कहा जा रहा है कि इसमें SU का मतलब स्पीड अल्ट्रा है। इसमें शाओमी का Hyper OS ऑपरेटिंग सिस्टम दिया जाएगा।  

कंपनी का EV टेक्नोलॉजी पर पहला इवेंट गुरुवार (28 दिसंबर) को हाग। शाओमी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक टीजर में इस इलेक्ट्रिक कार की झलक दिखाई है। इसका डिजाइन सेडान जैसा है और यह ग्रे कलर में है। इसमें मिशेलिन टायर्स के साथ अलॉय व्हीकल्स दिए गए हैं। 

कंपनी के चीफ एग्जिक्यूटिव ऑफिसर, Lei Jun की ओर से की गई पोस्ट में इस इलेक्ट्रिक कार के स्मार्टफोन के साथ इंटीग्रेशन का संकेत मिल रहा है। इसमें शाओमी का HyperOS ऑपरेटिंग सिस्टम होने की पुष्टि की गई है। इस पर Mi का लोगो भी है। इस इलेक्ट्रिक कार के साइड व्यू मिरर में अमेरिकी EV मेकर Tesla के मॉडल S के जैसा कैमरा दिख रहा है। 

Lei ने इससे पहले बताया था कि कंपनी ने अपने नए EV में इंटेलिजेंट टेक्नोलॉजी को प्रायरिटी दी है। यह टेस्ला के मॉडल S जैसे एडवांस्ड कार सिस्टम्स जैसी होगी। हालांकि, शाओमी ने SU7 के बारे में किसी टेक्निकल स्पेसिफिकेशन की जानकारी नहीं दी है। इसका ट्रायल प्रोडक्शन किया जा रहा है और इसे अगले कुछ महीनों में चीन में लॉन्च किया जा सकता है। 

फिलहाल इसकी प्राइसिंग का भी पता नहीं चला है, लेकिन Lei ने इसके उम्मीद से बेहतर होने का वादा किया है। इस इलेक्ट्रिक कार के तीन वेरिएंट्स - Xiaomi SU7, SU7 Pro और SU7 Ultra विभिन्न रेंज और फीचर्स के साथ लाए जा सकते हैं। इसके बेसिक वेरिएंट की टॉप स्पीड 210 km/h और टॉप-एंड वेरिएंट की 265 km/h प्रति घंटा की हो सकती है। 
 

5379487