Logo
आज 16 फरवरी शुक्रवार को सोना-चांदी के ताजा भाव बढ़ गए हैं। इंडिया बुलियन एड ज्वेलर्स एसोसिएशन ने शुक्रवार सुबह बढ़ी हुई कीमतें जारी की है।

भारतीय सराफा बाजार में शुक्रवार 16 फरवरी 2024 को एक बार फिर सोना-चांदी के भाव में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। इंडिया बुलियन एड ज्वेलर्स एसोसिएशन के मुताबिक, गुरुवार शाम को 24 कैरेट वाला शुद्ध सोना का 10 ग्राम का भाव 61508 रुपए पर था। यह शुक्रवार सुबह 61684 पर आ गया। इसी तरह चांदी के भाव भी बढ़े हैं। चांदी का प्रति किलो भाव 70936 है। 

16 February Gold-Silver Price
16 February Gold-Silver Price

ibjrates.com के मुताबिक, शुक्रवार सुबह 995 शुद्धता वाले 10 ग्राम सोने का भाव बढ़कर 61437 रुपए पर पहुंच गया है। वहीं, 22 कैरेट (916) वाले 10 ग्राम सोने का भाव 56503 रुपए हो गया। 18 कैरेट वाले 10 ग्राम सोने का भाव 46263 पर आ गया है। जबकि 14 कैरेट वाले 10 ग्राम सोने का भाव 36085 हो गया है। वहीं, 999 शुद्धता वाली एक किलो चांदी की कीमत 70936 रुपए हो गई है।  

कैसे पता करें सोना-चांदी का भाव 
गोल्ड और सिल्वर का प्राइस आप सिर्फ एक मिस्ड कॉल से पता कर सकते हैं। 22 कैरेट और 18 कैरेट गोल्ड की कीमत जानने के लिए आप 8955664433 पर मिस्ड कॉल दे सकते हैं। कुछ देर में ही आपको SMS आएगा। इसके जरिए रेट पता चल जाएगा। इसके अलावा आधिकारिक वेबसाइट ibjarates.com पर सुबह शाम के भाव पता कर सकते हैं। 


 

5379487