Logo
17 February Gold-Silver Price : आज शनिवार को सोना-चांदी के भाव में थोड़ी बढ़ोतरी देखी गई है। सोने का प्रति 10 ग्राम का भाव 62000 रुपए के पार हो गया है। वहीं, चांदी भी प्रति किलो 75000 से ज्यादा महंगी हो गई है।

17 February Gold-Silver Price : आज 17 फरवरी को सोना और चांदी के भाव में मामलूी उछाल आया है। सोने के 10 ग्राम के भाव में 110 रुपए बढ़े हैं वहीं, चांदी की प्रति किलो कीमत में 900 रुपए की बढ़ोतरी हुई है। इसके बाद सोने का भाव 62000 प्रति 10 ग्राम और चांदी के भाव 75000 प्रति किलो के पार हो गया है। 

जानें आज शनिवार का ताजा भाव
आज शनिवार को सराफा बाजार द्वारा जारी सोने चांदी की जारी नई कीमतों के मुताबिक, आज 17 फरवरी को 22 कैरेट सोने (Gold Rate Today) के दाम 57, 350 , 24 कैरेट के दाम 62,550 और 18 ग्राम 46920 रुपए पर ट्रेंड कर रहा है। वही 1 किलो चांदी (Silver price Today) का भाव 75000 रुपए चल रहा है। 

कैसे पहचाने सोने की शुद्धता

1. 24 कैरेट सोने के आभूषण पर 999, 23 कैरेट पर 958, 22 कैरेट पर 916, 21 कैरेट पर 875 और 18 कैरेट पर 750 लिखा होता है।
2. आमतौर पर सोना 20 और 22 कैरेट में बिकता है, वहीं कुछ लोग गहनों के लिए 18 कैरेट का इस्तेमाल भी करते हैं।
3. 24 कैरेट गोल्ड 99.9 प्रतिशत शुद्ध होता है और 22 कैरेट लगभग 91 प्रतिशत शुद्धता होती है।
4. 22 कैरेट गोल्ड में 9% अन्य धातु जैसे तांबा, चांदी, जिंक मिलाकर जेवर तैयार किए जाते हैं।
5. 24 कैरेट में कोई मिलावट नहीं होती, इसके सिक्के मिलते है, लेकिन 24 कैरेट सोने के आभूषण नहीं बनाए जा सकते, इसलिए ज्यादातर दुकानदार 18, 20 और 22 कैरेट में सोना बेचते हैं।

5379487