Gold Price Today: गोल्ड की कीमतों में उछाल लगातार जारी है। पिछले 24 घंटे में 10 तोला सोना 1,477 रुपए महंगा हो गया। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (आईबीजेए) के अनुसार, बुधवार (16 अप्रैल) को 24 कैरेट गोल्ड की कीमतें 1,477 रुपए बढ़कर 94,579 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गईं, जबकि, मंगलवार को 10 ग्राम सोना 93,102 रुपए बिका।
IBJA के मुताबिक, 22 कैरेट गोल्ड के दाम बढ़कर 92,310 रुपए प्रति 10 ग्राम और 18 कैरेट गोल्ड की कीमतें 76,610 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गई हैं। हाजिर बाजार के साथ वायदा बाजार में भी गोल्ड महंगा हुआ है।
भोपाल दिल्ली, मुंबई और कोलकाता में सोने की कीमत
शहर | 22 कैरेट | 24 कैरेट |
भोपाल | 88,200 रुपए | 96,220 रुपए |
दिल्ली | 88,300 रुपए | 96,320 रुपए |
मुंबई | 88,150 रुपए | 95,180 रुपए |
कोलकाता | 88,150 रुपए | 96,170 रुपए |
चेन्नई | 88,150 रुपए | 96,170 रुपए |
क्यों बढ़ रहीं सोने की कीमतें
मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर गोल्ड के 6 जून 2025 के कॉन्ट्रैक्ट का भाव 1.90 प्रतिशत बढ़कर 95,435 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोने की कीमतें ऑल-टाइम हाई पर बनी हुई हैं। इसकी मुख्य वजह वैश्विक स्तर पर अस्थिरता को माना जा रहा है। इंटरनेशनल मार्केट में गोल्ड 3,320 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड हुआ।
निवेशकों में घबराहट की वजह
- अमेरिका और चीन के बीच जारी टैरिफ वार से लोग गोल्ड को निवेश का सुरक्षित माध्यम मान रहे हैं। यही कारण है कि गोल्ड की कीमतों में लगातार तेजी बनी हुई है।
- कोटक सिक्योरिटीज में कमोडिटी रिसर्च की सहायक उपाध्यक्ष कायनात चैनवाला ने कहा, अमेरकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की नई पॉलिसी से दुनियाभर के निवेशकों में घबराहट बनी हुई है। शेयर बाजार अस्थिर है और गोल्ड की कीमतें नित नए रिकॉर्ड बना रही हैं।
4 माह में 24 प्रतिशत रिटर्न
निवेशक अब अमेरिकी खुदरा बिक्री डेटा और फेडरल रिजर्व के अध्यक्ष जेरोम पॉवेल के भाषण पर नज़र बनाए हुए हैं। बुधवार रात वह अपना भाषण देंगे। 2025 की शुरुआत यानी 4 माह में गोल्ड ने 24 प्रतिशत रिटर्न दिया है। जनवरी 2025 में 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमतें 76,162 रुपए थीं, जो 18,417 रुपए बढ़कर 94,579 रुपए पहुंच गई हैं।