Logo
Gold Price today: शेयर बाजार में गिरावट के चलते सराफा बाजार निवेशकों की पहली पसंद बन गया है। स्टॉक मार्केट से पैसा निकालकर वह गोल्ड में इनवेस्ट कर रहे हैं। यही कारण है कि सोने की डिमांड और कीमतें तेजी से बढ़ रही हैं। 

Gold Price today: स्टॉक मार्केट में गिरावट के बीच सराफा बाजार में तेजी का दौर जारी है। शुक्रवार (24 जनवरी) को इंदौर में 24 कैरेट गोल्ड करीब 391 रुपए महंगा बिका। 10 ग्राम सोने की कीमतें यहां 80 हजार 430 रुपए रहीं। चांदी कीमतों में भी करीब 632 रुपए की तेजी आई है। 

दरअसल, शेयर बाजार में गिरावट के चलते सराफा बाजार निवेशकों की पहली पसंद बन गया है। स्टॉक मार्केट से पैसा निकालकर वह गोल्ड में इनवेस्ट कर रहे हैं। यही कारण है कि सोने की डिमांड और कीमतें तेजी से बढ़ रही हैं। 

देश के 8 शहरों में सोने के दाम 

शहर  सोने की कीमतें (24 कैरेट प्रति 10 ग्राम) 
इंदौर  80,170 रुपए
भोपाल  82,107 रुपए  
लखनऊ  80,380 रुपए 
दिल्ली 80,380 रुपए 
जयपुर 80,420 रुपए 
कानपुर  80,380 रुपए 
मेरठ 80,380 रुपए 
मुंबई  80,170 रुपए 


भोपाल-इंदौर में सोने के दाम 
भोपाल में शुक्रवार शाम 5 बजे 22 कैरेट सोने की कीमतें 7526.70 प्रति ग्राम और 24 कैरेट सोने के भाव 8210.70 प्रति ग्राम रहा। जबकि इंदौर में 22 कैरेट सोना 7526.70 प्रति ग्राम और 24 कैरेट सोने के दाम 8210.70 प्रति ग्राम बिका

यह भी पढ़ें: इनकम टैक्स स्लैब में बड़े बदलाव की आस, सैलरीड क्लास को मिल सकती है राहत

चांदी की कीमतों में 632 रुपए का उछाल 
चांदी की कीमतों में उछाल देखा गया। शुक्रवार, 24 जनवरी को चांदी (Silver Rate 24 January 2025) 91 हजार 265 रुपए प्रति किलो हो गया है। 999 शुद्धता वाली चांदी के भाव राष्ट्रीय स्तर पर 23 जनवरी से 632 रुपए की तेजी आई। 

jindal steel jindal logo
5379487